इंदिरा तिराहे में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अनूपपुर को 5 सूत्री मांगो का सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। उदयपुर में दिनदहाड़े हिंदू युवक की इस्लामिक जिहादीयों द्वारा दुकान में घुस कर की गई नृसंश हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद अनूपपुर द्वारा 30 जून बुधवार को इंदिरा तिराहे पहुंच धरना प्रदर्शन करते हुये दोनो हत्यारों का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अनूपपुर को 5 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक अनूपपुर प्रीतम तिवारी ने बताया गया कि उदयपुर में दिनदहाड़े हिंदू युवक की नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर इस्लामिक जिहादियों द्वारा दुकान में घुसकर नृशंस हत्या का वीडियो जारी किया। जिसमें प्रधानमंत्री को धमकी देकर देश की संप्रभुता को चुनौती दी है, इस घटना से संपूर्ण राष्ट्र का हिन्दू समाज आहत हुआ है। मृतक कन्हैया को गत 7 दिनों से जान से मारने की धमकियां इस्लामिक जिहादियों द्वारा मिल रही थी, उसने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन मुस्लिम तुष्टीकरण के चलते पुलिस प्रशासन ने किसी भी प्रकार की सुरक्षा कन्हैया को उपलब्ध नही कराई। जिसके विरोध में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 5 सूत्री मांगो जिनमें राजस्थान की गहलोत सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाने, कन्हैया लाल हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाकर हत्यारों को मृत्युदंड दिया जाने, आतंकवादी संगठन सिमी का अवतार कट्टरवादी इस्लामिक संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संपूर्ण देश में बेन किया जाने , राजस्थान में रहने वाले राष्ट्रविरोधी असामजिक तत्वों की पहचान कर उन सब पर कानूनी कार्यवाही किये जाने एवं मृतक के परिजनों को पांच करोड़ रूपये का मुआवजा राशि दिये जाने का आदेश जारी किये जाने की मांग की गई। इसके साथ ही उन्होने बताया कि राजस्थान हिन्दू समाज के लिये आतंक का पर्याय बना हुआ है। पिछले वर्षो से राजस्थान के हिन्दू समाज को षड्यंत्र पूर्वक आतंकित व प्रताड़ित किया जा रहा है। जहां इस्लामिक आतंकियो को राज्य सरकार का खुला समर्थन प्राप्त है। राजस्थान में योजनापूर्वक हिन्दुओं पर हमले किये जा रहे है। भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव श्रीराम नवमी पर शोभायात्रा पर पथराव और हमले किये गये। जिसके कारण अनेक स्थानों पर कफ्र्यू लगाना पड़ा। राजस्थान में तनाव की स्थिति बनी। हिन्दू समाज ने धैर्य रखा जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी नही हुई। बाद में कुछ स्थानों पर हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर भी पथराव हुआ।
वहीं ज्ञापन सौंपने वालो में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक प्रीतम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष महावीर वर्मा, विभग सह सेवा प्रमुख पकंज मिश्रा, जिला मंत्री बाल्मीकी जायसवाल, जिला सह मंत्री रविशंकर शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख टुन्ना नायक, अनुज गौतम, विकास पटेल, आर्यन अग्रवाल, हीरेन्द्र तिवारी, भीमसेन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

.webp)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें