Responsive Ad Slot

SPORTS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
SPORTS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रोहित शर्मा ने कहा - आईपीएल इंतजार कर सकता है, अभी समस्या से निपटना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 27 मार्च 2020


इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजा का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन इसे 15 अप्रैल तक आगे बढ़ाया गया है। अब लाॅकडाउन के बाद इसके आयोजन पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। एक ओर जहां कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए भारत में 21 दिन का लाॅकडाउन चल रहा है। 15 अप्रैल तक यह लाॅकडाउन जारी रहेगा, अब आईपीएल 13 का आयोजन बेहद मुश्किल हो गया है। भारत की लिमिट ओवर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल की बजाए कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को महत्वपूर्ण बताया है।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग इंतजार कर सकता है और समस्या से निपटना ज्यादा जरूरी है। रोहित ने अपनी के साथी लेग स्पिनर युजवेंद्र चलह के साथ इंस्टाग्राम पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। मौजूदा स्थिति पहले ठीक होनी चाहिए इसके बाद हम आईपीएल की बात कर सकते है। पहले जीवन को सामान्य रास्ते पर आने दो।

मुंबई के रहने वाले रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होने पहले कभी अपने शहर को ऐसी स्थिति में नही देखा। रोहित शर्मा लाॅकडाउन में अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रहे है और सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर कर रहे है।

कोरोना वायरस से लड़ने सचिन तेंदुलकर ने दान दिए 50 लाख रूपए

कोई टिप्पणी नहीं

मास्टर ब्लाॅस्टर के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कोविड़ 19 महामारी से निपटले के लिए 50 लाख रूपए दान दिए है। भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से यह अब तक की सबसे बड़ा दान है। कईयों ने अपनी तनख्वाह देने का ऐलान किया है जबकि कइयों ने चिकित्सा उपकरण दिए है।

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्ताल सौरव गांगुली ने 50 लाख रूपए के चावल गरीबों में बांटने का ऐलान किया था। सूत्र के अनुसार सचिन तेंदुलकर ने 25 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष में और 25 लाख रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। वह दोनो में अपना योगदान देना चाहते थे।

शटलर पीवी सिंधु ने भी गुरूवार को 10 लाख रूपए की मदद की। इस ओलंपिक मेडिलिस्ट ने तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सरकार को पांच-पांच लाख रूपए दान दिए है। युयूफ और इरफान पठान ने बड़ौदा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को 4000 फेसमास्क दिए है। जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में एक चैरिटी के जरिए एक लाख रूपए दिए है। पहलवान बजरंग पूनिया और फर्राटा धाविका हिमा दास ने अपना वेतन देने का ऐलान किया है।

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली लाॅकडाउन प्रभावितों के लिए 50 लाख का चावल करेंगे दान

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 25 मार्च 2020

कोलकाता। भारतीय क्रिकेटर बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए किए गए 21 दिन के लाॅकडाउन से प्रभावित होने वाले लोगो के सहयोग के लिए आगे आए और वंचितों के लिए 50 लाख रूपए के चावल दान करेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के बयान में घोषणा की गई है कि गांगुली लाल बाबा चावल के साथ मिलकर उन जरूरतमंद लोगो को चावल मुहैया कराएंगे जिन्हे सुरक्षा कारणों से सरकारी स्कूलों में रखा गया है। कंपनी के बयान के अनुसार उम्मीद है कि गांगुली की इस पहल से राज्य के नागरिकों को हमारे राज्य के लोगो की सेवा करने के लिए इसी तरह के कदम उठाने की प्रेरणा मिलेगी।

वल्र्ड फेम 100 के टॉप 10 में विराट कोहली, राफेल नडाल हुए पीछे

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 14 मार्च 2019


वल्र्ड फेम 100 के की लिस्ट में युवराज सिंह (18वें), सुरेश रैना (22वें), रविचंद्रन अश्विन (42वें), रोहित शर्मा (46वें) और शिखर धवन (94वें) स्थान पर हैं। ईएसपीएन ने विश्व के 100 एथलीट्स की लिस्ट जारी कर दी है। जहां सालाना ईएसपीएन दुनिया भर की दिग्गज एवं फेमस खिलाडियो की एक लिस्ट जारी कर्ता है। पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में टॉप पर हैं। टाॅप टेन खिलाडियो में पहले नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, दूसरे में लेब्रोन जेम्स, तीसरे में लियोनल, चैथे में नेमार, पांचवें में कोनोर मैकग्रेगोर, छठवें में रोजर फेडरर, सातवें में विराट कोहली, आठवें में राफेल नडाल, नौवे स्टीफन करी और दसवें नंबर पर टाइगर वुड्स है। जहां तक भारतीय खिलाड़ियों का सवाल है तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान सहित 8 क्रिकेटर टाॅप टेन की सूची में शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों में केवल विराट कोहली ही इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। वहीं महेंद्र सिंह धौनी 13वें, युवराज सिंह 18वें, सुरेश रैना 22वें, रविचंद्रन अश्विन 42वें, रोहित शर्मा 46वें और शिखर धवन 94वें स्थान पर हैं। वल्र्ड फेम की यह सूची तीन आधारों पर तय की गई है, जिसमें आपके नाम को कितनी बार सर्च किया गया, आपके एंडोर्समेंट और सोशल फालोइंग। कोई भी दूसरा खिलाड़ी रोनाल्डो, लेब्रोन और मेसी की बराबरी नहीं कर पाया। इन्हें पिछले साल भी यही रैंक मिला था। केवल विराट कोहली ही पिछले साल के 11वें रैंक से छलांग लगाते हुए सातवें नंबर पर आए हैं। इस लिस्ट में तीन महिलाओं में सेरेना विलियम्स 17वें, मारिया शारापोवा 37वें और सानिया मिर्जा 93वें नंबर पर है।

Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR