Responsive Ad Slot

RAJNITI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
RAJNITI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सांसद हिमाद्री सिंह की पहल से अनूपपुर जिले को मिल रहा विकास का नया आयाम

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 21 जून 2025

अनूपपुर को जल्द मिलेगा नया मुख्य डाकघर भवन, सांसद शीघ्र करेंगी भूमि पूजन

अनूपपुरशहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा अनूपपुर जिले की विकासात्मक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कई महत्त्वपूर्ण कार्य आरंभ करवाए गए हैं। क्षेत्रीय जनता की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सांसद द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के स्तर पर लगातार किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं।

सांसद के निरंतर प्रयासों के चलते मुख्य डाकघर अनूपपुर के नए भवन निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए वार्ड क्रमांक 3, पटौराटोला में भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है, और शीघ्र ही सांसद हिमाद्री सिंह भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही राजेन्‍द्रग्राम में डाकघर की स्‍वीकृति मिलने तथा जल्‍द निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने संबंधी जानकारी दी गई।

सांसद सिंह ने कहा कि डाकघर जैसी आधारभूत सेवा का सशक्त और व्यवस्थित होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आमजन को समय पर डाक, पार्सल, बैंकिंग तथा अन्य सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें नागरिकों के बैठने, लेन-देन तथा आवश्यक दस्तावेजों के संचालन की व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएगी। सांसद ने यह भी कहा कि अनूपपुर जिले को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना उनका प्राथमिक उद्देश्य है और वह जनता से प्राप्त सुझावों एवं मांगों को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाकर धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित हैं।

रेलवे सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी सांसद द्वारा विशेष पहल की गई है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि अनूपपुर-कटनी तीसरी रेलवे लाइन परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। इस परियोजना के पूरा होते ही क्षेत्र की रेलवे कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार होगा, और कई नई ट्रेनों के स्टॉपेज अनूपपुर जंक्शन पर सुनिश्चित किए जाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि शहडोल-नागपुर ट्रेन को अनूपपुर से चलाए जाने की लंबे समय से लंबित मांग अब पूरा होने की दिशा में है। साथ ही, रानी कमलापति-सांतरागाछी साप्ताहिक ट्रेन का भी अनूपपुर स्टेशन पर ठहराव जल्द ही सुनिश्चित किया जा रहा है।

सांसद सिंह ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्रालय से फोन पर चर्चा कर, तीसरी लाइन परियोजना के पूर्ण होते ही  अनूपपुर में स्टॉपेज मिलने वाली ट्रेनों की सूची की मांग की है। इसके लिए उनके द्वारा पूर्व में संबंधित अधिकारियों को पत्राचार भी किया गया है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहडोल संसदीय क्षेत्र के चहुंमुखी विकास हेतु वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं और क्षेत्र की जनता की प्रत्येक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान कराना उनकी सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। हिमाद्री सिंह की सक्रियता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने अनूपपुर जिले के विकास को एक नई दिशा दी है। जनता में उनके प्रति विश्वास और भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

कांग्रेस-भाजपाईयों में आरोप प्रत्यारोप के बाद धक्कामुक्की

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023

मजदूर की मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद

जबलपुर। मदन महल से दमोहनाका के बीच बन रहे फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शनिवार को हुए हादसे को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुये 9 अक्टूबर सोमवार को फ्लाईओवर निर्माण में भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओं तथा हादसे का शिकार हुए मजदूरों को मुआवजे दिये जाने मांग को लेकर पुतला दहन करने मालवीय चैक पहुंच गये। जिसकी भनक लगते ही भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंचे और हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान कांग्रेस और भाजपाईयों में धक्कामुक्की भी हुई। विवाद बढ़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिसने मोर्चा संभालते हुये मामले को शांत कराया।

क्या है मामला

विदित हो कि मदन महल से दमोहनाका तक बन रहे फ्लाईओवर के तहत मदन महल थाना से कुछ ही दूर स्थित शिवाजी चैक के पास नाला निर्माण कराया कराया जा रहा था। जिसमें 7 अक्टूबर शनिवार को मलबा धसकने से 7 मजदूर दब गए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई थी और 6 मजदूर घायल हो गए थे।  

आरोप-प्रत्यारोप के साथ नारेबाजी

कांग्रेसियों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण एजेंसी की लापरवाही वा गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य किया गया है, जिसकी लारवाही के चलते हादसा हुआ है। जिस पर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी द्वारा मालवीय चैक पर पुतला दहन करने युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे। जिसकी भनक लगते ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और मामले ने हंगामे का रूप ले लिया। इस दौरान नारेबाजी के साथ धक्का मुक्की भी हुई।

तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराने लगे। इधर सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला भी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस और मेयर ने मामले को शांत कराया।


एमपी की पहली राजनीतिक पार्टी जिसमें शामिल सिर्फ पढ़े-लिखे युवा और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

  • तंत्र में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता
  • सक्षम लोगों के साथ व्यवस्था सुधारने के लिए पर्याप्त 90 से 180 दिन
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान, महिला सुरक्षा व न्याय व्यवस्था प्रमुख मुद्दे

चुनावी साल के मद्देनजर मध्य प्रदेश में जारी सियासी दंगल के बीच, तीसरे दल की बात जोर पकड़ रही है। इस बार बीजेपी-कांग्रेस जैसे दिग्गज और प्रमुख दलों के साथ, अन्य दलों ने भी हुंकार भरना शुरू कर दी है, और अपने-अपने मुद्दों से मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुट गए हैं। इस कड़ी में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ वरदमूर्ति मिश्र की वास्तविक भारत पार्टी सबसे आगे चल रही है। इसकी ख़ास वजह, पार्टी का विजन और मिशन है, जो सीधे तौर पर प्रदेश के युवाओं, सामाजिक चेहरों, महिलाओं और जिम्मेदार नागरिकों के साथ व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प मजबूत कर रही है। पार्टी ने मौजूदा सरकार की दुखती रगों और कमजोर पहलुओं को जनता के समक्ष प्रमुखता से उठाना शुरू कर दिया है। साथ ही पार्टी की मनसा प्रदेश के शिक्षित और जागरूक लोगों के साथ एक ऐसे तंत्र की स्थापना करने की है, जो जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याएं, सुनने, समझने व उचित निराकरण निकालने में सक्षम हों।  

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वरदमूर्ति मिश्र के मुताबिक, समाज में आज भी 100 फीसदी में से 70-80 फीसदी लोग बेहतर हैं लेकिन तंत्र में उनकी कोई आवाज़ नहीं है। उनका मानना है कि वह प्रदेश की जनता को राजा की प्रजा नहीं, प्रदेश का नागरिक बनाना चाहते हैं, क्योंकि प्रजातंत्र में सबसे बड़ा पद नागरिक होना ही है। मध्य प्रदेश में तीसरे विकल्प को लेकर उन्होंने कहा, "यह चुनाव कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनता खुद ही लड़ेगी, क्योंकि हर वर्ग की प्रतिक्रिया लेने के बाद मुझे लगा की अब जन मानस ने, दो दलों से ऊपर उठकर प्रदेश में तीसरे दल के विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने समाज के हर वर्ग से ऐसे लोगों का चुनाव किया है जो प्रदेश को वास्तविकता की राह पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और तंत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाने के लिए संकल्पित हैं।"    

वास्तविक भारत पार्टी गतवर्ष अपनी शुरुआत से ही मुद्दों को लेकर पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व, तंत्र में सुधार के मुद्दे पर जन साधारण को साथ आने के लिए प्रेरित कर रहा है। चूंकि तंत्र में सरकारी और राजनेता, दोनों शामिल रहते हैं इसलिए सुधार लाने में मानसिक रूप से सक्षम लोगों को आगे लाकर ही बड़े बदलावों को अंजाम दिया जा सकता है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यदि जनता एक ऐसी सरकार चुनती है जो हर मायने में प्रदेश में फैले कुप्रबंधन और अव्यवस्था को सुधारने में सक्षम हों, तो तंत्र की खामियों को दूर करने में  मुश्किल से 90 से 180 दिन पर्याप्त होंगे।  

डॉ.वरदमूर्ति मिश्र के अनुसार, पार्टी की सबसे पहली प्राथिमिकता शिक्षा है, क्योंकि हर तबके के व्यक्ति को मौके की तलाश है और शिक्षा के बिना, समाज को बेहतर बनाना असंभव है। जबकि दूसरी बड़ी प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाएं हैं, क्योंकि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के 35 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं, वहीं तीसरी और सबसे अहम प्राथिमिकता न्याय व्यवस्था है। डॉ मिश्र के अनुसार, प्रजातंत्र में सबसे पहली प्राथिमिकता हमेशा न्याय की होनी चाहिए।

54 किमी, 14 विधानसभा और PM MODI का GUJARAT में अब तक का सबसे लंबा रोड शो

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhan Sabha Chunav) के पहले फेज के लिये 1 दिसम्बर गुरूवार को मतदान पूर्ण हो चुका है। इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने अहमदाबाद में आज तक सबसे बड़ा रोड शो (Road Show) किया। पीएम मोदी (Pm Modi) का ये अब तक सबसे बड़ा रोड शो (Road Show) 54 किमी जो कि देर शाम तक चला और 14 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा, जिसे पुष्पांजलि यात्रा का नाम दिया गया। इस रोड शो से पीएम मोदी ने अहमदाबाद की 13 और गांधी नगर की 1 सीट का कवर किया। इस रोड शो में पीएम मोदी को देखने के लिये जन सैलाब टूट पड़ा जो अपने हाथों में बीजेपी का झंडा लिये हुये थे साथ ही पीएम मोदी ने सभी का हाथ दिखाकर अभिवादन भी किया।

 प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में अपने रोड शो के दौरान सरदान वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अपर्ति की तथा रोड शो के दौरान एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम ने अपना काफिला भी रोक दिया। पीएम का रोड शो जिन सीटो से गुजरा इनमें से 11 सीटें बीजेपी ने 2017 में जीती थी। जबकि 3 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिये प्रधानमंत्री ने 6 नवम्बर का चुनाव प्रचार की शुरूआत की थी। आपको बता दे कि गुजरात में आज दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान संपन्न हुआ।

इन सीटों से गुजरा पीएम का काफिला

पीएम मोदी ने अब तक 33 में 23 जिलों में रैली कर चुके है। इस दौरान पीएम मोदी ने 28 रैली और 2 रोड शो किये है। आज पीएम का ये तीसरा रोड शो है। पीएम का ये रोड शो इन सीटों से गुजरा उनमें नरोडा, ठक्कर, बापानगर, बापूनगर, निकोल, अमराईवाडी, मणिनगर, दाणीलिमडा, जमालपुर, खाड़िया, एलिसब्रिज, वंेजलपुर, घाटलोडिया, नारणपुरा, साबरमती, गांधीनगर दक्षिण।

जितना कीचड़ उछालोगे उतना खिलेगा कमल

पीएम मोदी ने कहा मै गुजरात का बेटा हॅू, गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है, जो गुण दिए है, इन कांग्रेसियों को परेशान कर रहूॅ। उन्होने कहा कांग्रेस के मित्र कान खोल कर सुन ले, लोकतंत्र में आस्था और अविश्वासन आपका विषय है। परिवार के लिये जीना है तो आपकी मर्जी, लेकिन एक लिख लीजिये की जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा।



भाजपा की ज़िला स्तरीय सदस्तया अभियान बैठक संपन्न, जिले में 75 हजार सदस्यता का लक्ष्य - विधायक शरतेन्दु तिवारी

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 26 जून 2019


अनूपपुर। जिला मुख्यालय में 26 जून को भाजपा के चुरहट विधायक शरतेन्दु तिवारी ने भाजपा सदस्यता की मुख्यालय स्तर पर भाजपा जिलापदाधिकारियों बैठक ली गई, जिसके बाद पत्रकार वर्ता का आयोजन किया गया। जहां उन्होने बताया की 6 जुलाई से 11 अगस्त तक भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जहां अनूपपुर जिले के लिए 75 हजार सदस्तया का लक्ष्य रखा गया है। विधायक शरतेन्दु तिवारी ने बताया की प्रदेश स्तर पर 84 लाख सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। वहीं जिला स्तर पर सदस्यता अभियान के लिए 1 से 3 जुलाई के बीच मंडल स्तर पर बैठके करेगे। जो बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का कार्य करेगें। जहां बूथ स्तर पर हर घर जाकर संपर्क करेगे। उन्होने बताया कि 6 जुलाई को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके शिक्षाविद, विचारक, समाज सुधारक के रूप में याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेगे। उन्होने कहा की अनूपपुर जिले में अब तक 1 लाख 50 हजार लोग भाजपा के सदस्य है, जिसमें इस बार 75 हजार का लक्ष्य रखा गया है।
बीजेपी लोकतंत्र पर विश्वास करने वाली पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास वाली पार्टी है। वहीं प्राथमिक सदस्यता का उद्देश्य अपनी पहुंच का विस्तार करना एवं इसे समावेशी बनाना है ताकि पार्टी सभी वर्गो के लोगो तक पहुंच बना सके। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा जिले में भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता का कार्य रामदासपुरी एवं रामअवध सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। जिनके नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगो से संपर्क कर प्राथमिक सदस्यता दिलायेगें। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल, दिलीप जायसवाल, सुदामा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, जिला सदस्तया प्रभारी रामअवध सिंह एवं रामदासपुरी सहित भूपेंद्र सिंह, शिवरतन वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह उपस्थित रहे।

बिसाहूलाल ने निकाली भड़ास, कहा चटुकार के चक्कर में न पड़े मुख्यमंत्री

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 13 अप्रैल 2019

चुनावी सभा को सम्बोधित करते मुख़्यमंत्री कमलनाथ सिंह 
कलाकारो की राजनीति करती है भाजपा, मोदी जी के आखिरी दिन - कमलनाथ
अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ सिंह 13 अप्रैल को अनूपपुर पहुंच चुनावी आमसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां उनके साथ मंच में जनजातीय कार्य विभाग मंत्री ओंमकार सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, पूर्व मंत्री एवं अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह, कोतमा विधायक सुनील सराफ, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व कोतमा विधायक मनोज अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूपपुर जयप्रकाश अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहडोल एवं उमरिया, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, मंगलदीन साहू, मयंक त्रिपाठी, संतोष पांडेय, पूर्व नपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष अग्रवाल, पूर्व नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर, जयंत राव, राकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह ने कहा कि रामनवमीं के त्यौहार की तरह हर चुनाव भी प्रजातंत्र का त्यौहार होता है। पिछले 15 वर्षो से राज कर रहे शिवराज मामा की सरकार को जनता ने घर बैठाया दिया है। शिवराज सिंह अपने आप को किसान का बेटा कहते है, इसके बाद भी किसानो की छाती में लात और सीने में गोली मारी। मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह ने कहा कि हमने किसानो का ऋण माफ करने की घोषणा नही वचन दिया, जिस पर हमने 50 लाख किसानो का कर्जा माफ किया है जिसमें अब तक 22 लाख किसानो का कर्ज माफ भी चुका है, वहीं लोकसभा चुनाव के बाद बाकी किसानो के कर्ज भी माफ करेगे। किसानो का जन्म कर्ज में होता है और कर्ज में ही उसकी मृत्यु हो जाती है। जबकि मध्यप्रदेश की 70 प्रतिशत जीवन कृषि पर आधारित है। हमारा पहला कदम है कि हम कृषि क्षेत्र में क्रांति लाए, आज बढ़ते हुए उत्पादन पर किसानो को उनकी फसल का सही लागत देने के लिए हमने गेहॅू में 150 रूपए एवं मक्का में 250 रूपए का बोनस दिया जाएगा। हमने अपनी नीति व नियत से कार्य किया है। इसके साथ ही आज का नौजवान जो शहडोल, अनूपपुर सहित प्रदेश व देश का भविष्य निर्धारित करेगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 वर्षो में जितना उद्योग नही लगे है उससे ज्यादा उद्योग बंद हो गए है, जिसके कारण युवा बेरोजगार बैठ हुए है। जिसके लिए राहुल गांधी ने 72 हजार की न्याय योजना इन्ही परिवारो के लिए बनाई गई है।
कलाकारो की राजनीति करती है भाजपा
मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया एवं स्किल इंडिया के नारे दिए थे जिसका अब तक क्यो हुआ पता नही। भारतीय जनता पार्टी कलाकारो की राजनीति करती है। मोदी जी के 15 लाख के बारे में तो सब जानते है, मोदी जी ने कहा कि पवित्र नदी गंगा एवं नर्मदा को साफ करेगे नदी तो साफ नही हुई लेकिन बैंक जरूर साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को किसानो का दुख, युवाओं की पुकार नही सुनाई देती सिर्फ उनका मुंह चलता है। उन्होने कहा की अच्छे दिन किसके आए है, अच्छे दिन भारतीय जनता पार्टी के आए जिनके पास मोटर साईकिल नही थी उनके पास आज तीन से चार कारें है। कमलनाथ सिंह ने कहा अब मोदी जी के आखिरी दिन है। 15 सालो से भाजपा सरकार ने धोखा दिया है, मुझे तो आपने 100 दिन दिए है। अगर आप सबने कमर ठान ली है और अपने भविष्य और हितो की रक्षा का प्रण लिया है तो देश में कांग्रेस की सरकार आएगी।
चाटूकारो को दिखाऊंगा रिजल्ट, नही तो मुंह नही दिखाऊंगा - बिसाहूलाल सिंह
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने कहा की मै 1979 में कांग्रेस में आया हॅू, जहां वर्ष 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी ने कांग्रेस से टिकट दिया था और आज भी कांग्रेस में हॅू, और मरते दम तक कांग्रेस रहकर आपके नेतृत्व में काम करूंगा। वहीं कुछ लोगो द्वारा चापलूसी चाटुकार के लोग अनूपपुर विधानसभा को कमजोर बता रहे है। जबकि आज जो जनता जर्नादन यहां आई है वह अनूपपुर विधानसभा की है जो हर बूथ से कार्यकर्ता आए है। उन्होने कहा की आप के द्वारा 10 वर्षो तक मुझे शहडोल संभाग का अध्यक्ष बनाया गया। आपके द्वारा इस बार मुझे संभालने शहडोल संभाग का दायित्व नही दिया गया। अब बहुत शहडोल संभाग में बहुत से लोग बालाघाट एवं मंडला से आ गए है। इस चुनाव में देखेगे की किसकी कितनी ताकत है। मुझे बार-बार मुख्यमंत्री जी ने कहा की अनूपपुर कमजोर है। हम 23 मई को अनूपपुर विधानसभा का रिजल्ट दिखाएगे नही तो हम आपके पास नही आएगें। उन्होने कहा की यह भीड़ अनूपपुर विधानसभा के 220 पोलिंगबूथ के 10 से 15 लोग आए है, आप चाटुकार के चक्कर में न पड़े। उन्होने कहा की मैने अनूपपुर विधानलसभा के किसी गांव में बिजली और सड़क आप लोगो के आर्शीवाद से हुआ है। इस विधानसभा में हर 5 किलोमीटर में हायर सेकेण्ड्री स्कूल है जो की शिवराज सिंह के यहां भी नही होगा, ये सब जनता के आर्शीवाद से हुआ। उन्होने कहा की अगर मै 23 मई को अनूपपुर विधानसभा का रिजल्ट से अवगत कराएगे।
भाजपा ने वरिष्ठ आदिवासी नेता का अपमान - ओंमकार
आदिम जाति कल्याण मंत्री ओंमकार सिंह ने कहा कि 29 अप्रैल को आप लोगो को निर्ण विकास की दिशा में लेना है। उन्होने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने अपने की एक वरिष्ठ आदिवासी नेता का अपमान किया है जिससे आज परेशान है। वहीं भाजपा सरकार ने पीएम आवास के नाम शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव किया है। जहां पीएम आवास के नाम पर शहर के जनता को 2.50 लाख एवं ग्रामीण जनता को 1 लाख 50 हजार रूपए दिया जा रहा है। वहीं गांव में पेयजल नही है लेकिन शौचालय बनवाए जा रहे है, रोजगार के नाम पर युवाओं से झाडू लगवाए जा रहे है। हमें समझना है कि यह चुनाव म.प्र. व देश का विकास के लिए है। मुख्यमंत्री ने अब गरीबो के लिए चावल के साथ दाल एवं शक्कर भी देने का फैसला लिया है। गरीबो के लिए 6 हजार महीना व 72 हजार रूपए साल का देने का वचन के साथ किसान बजट बनाया जा रहा है इसके साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास किया जाएगा।
प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण होने के बाद भी गरीबी - प्रमिला सिंह
लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण होने वाले हमारे क्षेत्र में गरीबी है। जिस पर उन्होने अपने पक्ष में वोट देकर आर्शीवाद प्रदान करने की मांग की है। प्रमिला सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अब भी कई मूलभूत सुविधाओं में युवा रोजगार पाने के लिए भटक रहा है। मेरे द्वारा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी देने का प्रयास किया जाएगा। कोतमा विधायक सुनील सराफ ने जनता को उद्बोधित करते हुए कहा कि ढाई महीने पहले जिस तरीके से विधानसभा कोतमा में मुझे आप लोगो ने आर्शीवाद प्रदान मुझे चुना है इसी तरह से इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह को भी आर्शीवाद प्रदान करे। मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह ने 73 दिन के अंदर अपने 83 वचन पूरे किए है। वहीं उन्होने कहा की कांग्रेस जो कहती है वो करती हैं, कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के जैसे नही है। जो 15 लाख देने के नाम पर लोगो से जनधन खोते खुलाए। वहीं कांग्रेस वे ही वादे करती है जिसे वे पूरा निभाग सके। आज पूरा देश नरेन्द्र मोदी से पूछा चाहता है कि नोटबंदी क्यो की गई थी, काला धन कहां है, कौन सी आंतकवादी घटना रूकी, नोटबंदी से कौन प्रभावित हुआ। वहीं पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा की कांग्रेस राष्ट्रीय विचार धारा पर चुनाव होगा, अंतिम छोर पर खड़े किसानो का जीवन स्वाभिमान से भरा होने के साथ ही जनजातियो, युवाओं एवं किसानो के साथ कांग्रेस सरकार नई उम्मीदो पर आगे बढकर मुख्यमंत्री कमलनाथ आपको जगाने का काम करेगे। वहीं शिवराज सिंह द्वारा जनजातीय समूह की शादी कन्यादान योजना के नाम से करते थे लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा एकल विवाह जिसमें 51 हजार रूपए दिए जा रहे है। जिसमें अब अपने आंगन से अपनी बेटी की शादी कर सकेगे।

शक्ति प्रदर्शन एवं आमसभा के बाद भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने भरा नामांकन

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 9 अप्रैल 2019


पत्रकारो पर लगाया राहुल गांधी की भाषा बोलने का आरोप - नरेन्द्र सिंह तोमर
30 जून को फिर बनेगी मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार - अजय प्रताप सिंह
अनूपपुर। शहडोल लोकसभा निर्वाचन के आखिरी दिन 9 अप्रैल मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह का नामाकंन शक्ति प्रदर्शन के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाल संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर, लोकसभा संयोजक अनिल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, विधायक जैतपुर मनीषा सिंह की उपस्थिति में अपना नामाकंन दाखिल किया। वहीं नामाकंन दाखिल करने के पूर्व इंदिरा तिराहे में भाजपा द्वारा किए गए आमसभा में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाद्री सिंह पहले कांग्रेस परिवार की बेटी थी, अब भाजपा परिवार की बहू है। इसलिए ससुराल पक्ष के साथ मायका पक्ष का भी दायित्व है कि अपनी बेटी को भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजें।
30 जून तक प्रदेश में होगी भाजपा सरकार - अजय प्रताप सिंह
इससे पूर्व सांसद अजय प्रताप सिंह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव दो सरकारों के लिए है। इस चुनाव में जनता का एक वोट दो सरकारों का चयन करने वाला होगा। एक सरकार केन्द्र में बैठेगी, तो दूसरी मध्य प्रदेश में कमलनाथ की भ्रष्ट सरकार का हटना तय हो जाएगा, आपके एक वोट से दो सफलताएं मिलेगी। उन्होंने दावा किया है कि 30 जून तक प्रदेश के अंदर फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर उन्होंने  हिमाद्री सिंह के समर्थन में अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो गलती विधानसभा चुनाव में हुई यह उसे सुधारने का अवसर है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि उपस्थित विशाल जनसैलाब भाजपा की जीत का संकेत है। जनता नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
राहुल गांधी की भाषा न बोले पत्रकार 
लोकसभा शहडोल निर्वाचन हेतु भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के नामकांन जमा करने के बाद पत्रकारो ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर से सासंद ज्ञान सिंह एवं उनके पुत्र विधायक शिव नारायण सिंह की अनुपस्थिति का कारण पूछा गया, जिस पर उन्होने परिवारिक काम के कारण नही पहुंचने की बात कहीं, वहीं पत्रकारो ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के संबंध में पूछा जिस पर उन्होने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठा तथा 72 हजार की न्याय योजना कांग्रेस की किस अंक गणित, स्टेटिक्स एवं अर्थशास्त्री दे रहा की बात कह कांग्रेस पर निशाना साधा। जिस पर पत्रकारो ने शायद कांग्रेस को 72 हजार की न्याय योजना 15 लाख से सीख लेने की बात कही, जिस पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर ने पत्रकारो को राहुल गांधी की भाषा नही बोलने की बात कह आगे बढ़ गए।
पूर्व सासंद ज्ञान सिंह व उनके पुत्र विधायक रहे नदारद
भाजपा की शक्ति प्रदर्शन और नामांकन में मंगलवार को आयोजित आमसभा कार्यक्रम में सांसद ज्ञान सिंह एवं उनके पुत्र विधायक शिवनारायण सिंह नदारद रहे है। जिन पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से सासंद ज्ञान सिंह एवं उनके पुत्र विधायक शिव नारायण के अनुपस्थिति का कारण पूछा गया, जिस पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उनका परिवारिक कार्यो से न आने का बयान देते हुए पत्रकारो से बच कर निकल गए। बताया जा रहा है कि भाजपा पार्टी द्वारा सांसद ज्ञान सिंह की टिकट काट कर कांग्रेस छोड भाजपा में कुछ दिनो पहले ही सम्मिलित हुई हिमाद्री सिंह को टिकट दिए जाने के कारण नाराज चल रहे है। जहां पिता को टिकट न मिलने पर पुत्र भी नाराज है। जिसके कारण शहडोल लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के नामांकन जमा करने व आमसभा में नही पहुंचे।
कांग्रेस पर साधा निशाना, बताए भ्रष्ट व झूठी पार्टी
इंदिरा चैक में आयोजित आम सभा में नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र को विकास की ओर अग्रसर करने तथा विश्व शक्ति बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर पूरा भरोसा कर रही है। उन्होने कांग्रेस भ्रष्टाचार व झूठ का पर्याय बन चुकी है। महागठबंधन नरेन्द्र मोदी से डर कर बना हुआ है। राहुल और सोनिया रोटी कहा से खाएंगें, जब भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा। भ्रष्टाचार कांग्रेस की कोख से पैदा हुआ है। आजादी से पहले भ्रष्टाचार नहीं था और आजादी के बाद से भ्रष्टाचार कैसे आ गया है। यह कांग्रेस को बताने की जरूरत है। मां-बेटा पर 420 का मामला दर्ज है जो जमानत पर चल रहे है। ऐसे व्यक्ति नरेन्द्र मोदी जैसे सूरज को दीपक दिखाने का प्रयास करें तो गलत होगा।
ये रहे उपस्थित 
भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के नामांकन के दौरान राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, लोकसभा प्रभारी गिरीश द्विवेदी, संयोजक अनिल गुप्ता, सह संयोजक मिथिलेश पयासी, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, इंद्रजीत छाबडा, विधायक जयसिंह मरावी, मीना सिंह, मनीषा सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, रामदास पुरी, नरेन्द्र मरावी, हीरा सिंह, मनोज द्विवेदी, विधानसभा प्रभारी राम अवध सिंह, बडवारा, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर के हजारों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नरेन्द्र सिंह तोमर ने पत्रकारो पर लगाया राहुल गांधी की भाषा बोलने का आरोप - देखे वीडियो

कोई टिप्पणी नहीं
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

अनूपपुर। लोकसभा शहडोल निर्वाचन हेतु भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने 9 अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, लोकसभा संयोजक अनिल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूपपुर बृजेश गौतम, विधायक जैतपुर मनीषा सिंह के साथ संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच नामकांन दाखिल किए। जहां नामाकंन भरने के पश्चात पत्रकारो ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर से सासंद ज्ञान सिंह एवं उनके पुत्र विधायक शिव नारायण सिंह की अनुपस्थिति का कारण पूछा गया, जिस पर उन्होने परिवारिक काम के कारण नही पहुंचने की बात कहीं, वहीं पत्रकारो ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के संबंध में पूछा जिस पर उन्होने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठा तथा 72 हजार की न्याय योजना कांग्रेस की किस अंक गणित, स्टेटिक्स एवं अर्थशास्त्री दे रहा की बात कह कांग्रेस पर निशाना साधा। जिस पर पत्रकारो ने शायद कांग्रेस को 72 हजार की न्याय योजना 15 लाख से सीख लेने की बात कही, जिस पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पत्रकारो को राहुल गांधी की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए आगे बढ़ गए।


                                                                       देखे वीडियो 


अनूपपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राजनैतिक चुनाव प्रशिक्षण संपन्न

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 16 मार्च 2019



अनूपपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्यो को लेकर 16 मार्च को विधानसभा स्तरीय राजनैतिक प्रशिक्षण स्व-सहायता भवन अनूपपुर में ब्लाॅक, सेक्टर एवं मतदान केन्द्र के कार्यकर्ताओं को दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अभा कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पंकज यादव एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में शहडोल लोकसभा चुनाव के प्रभारी पंकज यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के योजना के अनुसार पूरे म.प्र. में बूथ स्तर के पदाधिकारियों को सक्रिय रहने एवं उनमें नई ऊर्जा का संचार किए जाने लिए प्रशिक्षण विभाग का गठन किया गया है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चुनावी बूथ प्रबंधन, ईव्हीएम मशीन, व्हीव्हीएम पैड मशीन से संबंधित जानकारी एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी जनजन तक पहुंचाने कही बात कही गई। अनूपपुर विधानसभा में हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, मयंक त्रिपाठी, भगवाती शुक्ला, कांग्रेस जिला महामंत्री जयंत राव, अनूपपुर सेक्टर अध्यक्ष उमेश राय, रियाज अहमद, शिव कुमार गुप्ता, रामखेलावन राठौर, बुद्धसेन पटेल, अनिल पटेल, निरंजन यादव, तौहिद बाबा खान, रामाधार बैगा, पुरूषोत्तम चैधरी, शिवम खेमका, मंडलम् अध्यक्ष राकेश गुप्ता, संजीव द्विवेदी, सत्येन्द्र स्वरूप दुबे, अग्रिम चैधरी, रेहाना बानो, रामनरेश गर्ग, अशोक सिंह, तेजभान सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, गुलाब पटेल, अनुपम सिंह, संदीप पटेल, रामजीवन पटेल, छविलाल राठौर, धन्नू लाल पटेल, पुरूषोत्तम पटेल, मोहित पटेल, बहादुर पटेल, संतलाल यादव, बृजेश शिवहरे, शहीद खान, गणेश कहार, राघवेन्द्र पटेल, वेदक पटेल, संजय सोनी, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समस्त महिला कांग्रेस एवं समस्त मंडलम् एवं सेक्टर अध्यक्ष उपस्थित रहे।

नर्मदा सेवा यात्रा में रंगा-बिल्ला की सरकार ने किए फिजूल खर्ची - कुणाल चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 6 जून 2017


शोषण व बेरोजगारी के कारण आदिवासी कर रहे पलायन 


अनूपपुर। 5 जून को म.प्र. युवक कांग्रेस कमेटी द्वारा आदिवासी अधिकार दिवस पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ एवं लोकसभा क्षेत्र शहडोल के महासचिव मयंक त्रिपाठी द्वारा म.प्र. युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी का स्वागत करते हुए संयुक्त कलेक्ट्रेट से बाइक रैली निकाली गई, जहां सामतपुर स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने के पश्चात ही आमसभा स्थल इंदिरा तिराहा पहुंची, जहां पर म.प्र. युवक कांग्रेस कुणाल चौधरी द्वारा आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश शासन आदिवासियो के अधिकारो का जमकर शोषण कर रही है, आज आदिवासी बेरोजगारी के कारण पलायन को मजबूर है। वहंी कुणाल चौधरी ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा में हुए रूपयो के खर्चो की बर्बादी पर रंगा बिल्ला वाली सरकार बताया है। उन्होने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा हुए १५०० करोड खर्च के बाद सेवा यात्रा में पहुंचने वाले बसो दुर्घटनाओ में मृतको और घायलो को उचित मुआवजा भी नही दिया गया, इसके साथ ही अमरकंटक कुंड में स्नान करते समय हुए श्रद्धालु की करंट से मौत पर सीबीआई जांच करते हुए जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। वहीं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल ङ्क्षसह ने कहा कि आदिवासियो के साथ हो रहे शोषण पर अब तक प्रदेश शासन द्वारा उनके हित पर कोई कारगार कदम नही उठा रही है, जिसके कारण आदिवासी भाईयो के ऊपर शोषण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं महासचिव मयंक त्रिपाठी ने उद्बोधन देते हुए बताया कि नर्मदा नदी में रेत सहित आसपास के क्षेत्रो में अवैध उत्खनन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत आरोप लगाया गया है, वहंी मोजर वेयर प्लांट द्वारा जिले के लोगो की उपेक्षा कर बाहरी लोगो को नौकरी देने पर आरोप लगाया है। वहीं इस कार्यक्रम में भाईलाल पटेल, विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल मार्को, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता सिंह, करतार सिंह, भगवती शुक्ला, संतोष पांडेय, यशोदा सिंह, जिवेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, दीपक शुक्ला, वासुदेव चटर्जी, सिद्वर्थ शिव सिंह, बबलू गुप्ता, रामनरेश गर्ग, अशोक त्रिपाठी, मनीष भोजवानी, शिवम सराफ सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

युवक कांग्रेस की आदिवासी अधिकार यात्रा अनूपपुर में 5 को, होगा विशाल आमसभा

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 2 जून 2017


अनूपपुर। युवक कांग्रेस कमेटी लोकसभा क्षेत्र शहडोल के महासचिव मयंक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. युवक कांग्रेस कमेटी द्वारा आदिवासी यात्रा का शुभारंभ 24 मई से जिला रतलाम से हुआ है, इस तारतम्य में 5 जून को यह यात्रा अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक चौराहे में सोमवार समय 5 बजे से विशेष अतिथियो अध्यक्ष म.प्र. युवक कांग्रेस  कुणाल चौधरी, प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल ङ्क्षसह के उपस्थिति में विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा। मयंक त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश शासन में बैठी भाजपा सरकार द्वारा दलितो, आदिवासियो, किसानो, युवाओ के भविष्य के साथ ही महिलाओ की सुरक्षा के साथ आए दिन खिलवाड़ किया जा रहा है, वहीं भाजपा शासन में बैठे मंत्री, कार्यकर्ता व मुख्यमंत्री व उनका परिवार लगातार अवैध उत्खनन व कमीशन खोरी में लगा हुआ है। इन सब मुद्दो से आक्रोशित होकर एवं प्रदेश की जनता के हित को लेकर महिलाओ की सुरक्षा, आदिवासियो के सम्मान में युवक कांग्रेस म.प्र. द्वारा आदिवासी अधिकार यात्रा का आगमन हो रहा है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR