पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि साईं नगर थाना गोरखपुर में रहने वाले सागर राजपूत, प्रशांत यादव एवं अंकित चंदेल तथा 2 विधि विरूद्ध अपचारी बालकों द्वारा जबलपुर जिले के थाना गढ़ा एवं विभिन्न थाना क्षेत्र से बाइक को चुराया गया है और जिला सिवनी के धूमा क्षेत्र में बेचा गया है। सूचना पर उक्त तीनों आरोपियों एवं दोनो विधि विरूद्ध अपचारी बालकों की तलाश पतासाजी कर अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ करने पर जिला जबलपुर एवं सिवनी जिले से बाइक वाहन की चोरी करना स्वीकार करते हुये घूमा सिवनी में उसे बेचना स्वीकार किया। चुराये हुये वाहन खरीदने वाले राकेश यादव, धीरज यादव, प्रमोद अहिरवार, राजेंद्र यादव, शाहिद खान, रामदीन यादव, रमन परते, राजू परते, साहिल नहर को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियों की निशादेही पर जिला जबलपुर से चुराये हुये 4 बाइक एवं धूमा जिला सिवनी से 20 बाइक कीमती 16 लाख रुपए को जप्त करते हुये सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।
Jabalpur News: 24 बाइक चोरी करने वाले शातिर चोरों समेत वाहन खरीदने वाले 14 धरायें
कोई टिप्पणी नहींबुधवार, 11 अक्टूबर 2023
अक्टूबर 11, 2023
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur News: 6 लाख की चोरी के 3 आरोपी सहित जेवर गलाने वाला गिरफ्तार
कोई टिप्पणी नहींरांझी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि निर्मल कुमार भट्टाचार्या 78 वर्ष निवासी संजय नगर आजाद वार्ड रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 अगस्त 2023 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके मकान से जेवरात सहित लैपटाॅप एवं अन्य सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर अमन बिरहा निवासी कटनी दफाई थाना रांझी एवं पंकज समुद्रे निवासी कटनी दफाई, रोकेश उर्फ आर्यन मार्वे निवासी सिंधी केंप फकीर चंद अखाड़ा के पीछे थाना हनुमानताल को अभिरक्षा में लेते हुये सख्ती के साथ पूछताछ की गई, तीनों ने संजय नगर रांझी स्थित सूने मकान से चोरी करना स्वीकर किया। चोरी किए सोने के जेवर में से 4 तोला सोने के जेवर तीनो आरोपीयो से जप्त किये गये शेष 5 तोला सोना सराफा जबलपुर में राजा पटवा निवासी मिलोनीगंज थाना कोतवाली को गलाई के लिए देना बताये, राजा पटवा से गले हुये 5 तोला सोने का टुकडा जप्त कर चारों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
पुस्तैनी जेवर पाकर छलक गए आंसू
चोरी गए जेवरों के मिलने की सूचना प्राप्त होने पर रिपोर्टकर्ता निर्मल कुमार भट्टाचार्य 78 वर्ष निवासी संजय नगर चंद्रशेखर आजाद वार्ड रांझी अपनी पत्नि के साथ थाने पहुंचे एवं पुलिस को धन्यवाद देते हुये बताये कि चोरी गये जेवर पुस्तैनी थे, जिनसे काफी लगाव था, जिनके मिलने से वृद्ध दम्पत्ति के आंखो में खुशी के आंसू आ गये।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur News: मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक के 3 फर्मो में जीएसटी का छापा, शोरूम, गोदाम सहित घरों में सर्चिंग
कोई टिप्पणी नहींस्टॉक के मिलान सहित दस्तावेजों की हुई जांच
जबलपुर। टैक्स चोरी के मामले में मिले इनपुट पर एंटी इवेजन ब्यूरो ने जबलपुर समेत कटनी, शहडोल के तीन फर्मो में एक साथ मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के व्यवसाईयों के यहां एक साथ सर्चिंग की कार्रवाई की गई। जहां स्टॉक मिलान के साथ दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जीएसटी अधिकारियों को भारी गड़बडियां मिली है। जिसकी विस्तृत पड़ताल की जा रही है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि कारोबारियों ने टैक्स चोरी करने के लिए बिना बिल के लाखों का माल बेचा है।
माढ़ोताल स्थित अमर इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में दबिश
स्टेट जीएसटी की एंटी इवेजन ब्यूरो जबलपुर ने टैक्स में मिली अनियमितताओं को आईटीआई माढ़ोताल दीनदयाल स्थित अमर इलेक्ट्रोनिक्स में दबिश दी। व्यवसाई मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के क्रय-विक्रय का व्यवसाय करते हैं, विवरण पत्रों में गड़बड़ी प्रदर्शित हुई है, व्यवसाय स्थल में पाए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके अलावा कटनी, शहडोल में भी जीएसटी का छापा मारा है।
देर रात तक चला स्टॉक मिलान
टीम ने देर रात तक स्टॉक मिलान किया, लेकिन कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। व्यवसाय स्थल में सहायक आयुक्त रविंद्र सनोडिया, सहायक आयुक्त मनीष जैन, निरीक्षक संदीप घनघोरिया, निरीक्षक रत्नेश परिहार एवं कराधान सहायक विकास भारद्वाज के नेतृत्व में कार्रवाई चली। वहीं निवास स्थल मेें सहायक आयुक्त बिन्नी धुर्वे, निरीक्षक निधि चैधरी, निरीक्षक एस.बी. तिवारी द्वारा की जा रही है।
ठिकानें किए गए सील
कार्रवाई पूरी न होने के चलते फर्मों के ठिकानों को सील कर दिया गया। आज पुनः जीएसटी की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई पूरी होने मेें अभी दो से तीन दिन लग सकते है, जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि कारोबारियों ने कितनी टैक्स चोरी की है।
इनका कहना है
मंगलवार दोपहर 2 बजे एक साथ जबलपुर, कटनी, शहडोल के तीन मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स फर्मों में कार्रवाई की गई, स्टॉक मिलान के साथ दस्तावेजों की जांच हुई। कार्रवाई पूरी होने में दो से तीन दिन लग सकते है। विस्तृत जांच के बाद कारोबारियों से टैक्स एवं पेनाल्टी की राशि वसूली जाएगी।
गणेश सिंह कँवर, ज्वाइंट कमिश्नर, एंटी इवेजन ब्यूरो जबलपुर
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
कांग्रेस-भाजपाईयों में आरोप प्रत्यारोप के बाद धक्कामुक्की
कोई टिप्पणी नहींमंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
अक्टूबर 10, 2023मजदूर की मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद
जबलपुर। मदन महल से दमोहनाका के बीच बन रहे फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शनिवार को हुए हादसे को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुये 9 अक्टूबर सोमवार को फ्लाईओवर निर्माण में भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओं तथा हादसे का शिकार हुए मजदूरों को मुआवजे दिये जाने मांग को लेकर पुतला दहन करने मालवीय चैक पहुंच गये। जिसकी भनक लगते ही भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंचे और हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान कांग्रेस और भाजपाईयों में धक्कामुक्की भी हुई। विवाद बढ़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिसने मोर्चा संभालते हुये मामले को शांत कराया।
क्या है मामला
विदित हो कि मदन महल से दमोहनाका तक बन रहे फ्लाईओवर के तहत मदन महल थाना से कुछ ही दूर स्थित शिवाजी चैक के पास नाला निर्माण कराया कराया जा रहा था। जिसमें 7 अक्टूबर शनिवार को मलबा धसकने से 7 मजदूर दब गए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई थी और 6 मजदूर घायल हो गए थे।
आरोप-प्रत्यारोप के साथ नारेबाजी
कांग्रेसियों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण एजेंसी की लापरवाही वा गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य किया गया है, जिसकी लारवाही के चलते हादसा हुआ है। जिस पर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी द्वारा मालवीय चैक पर पुतला दहन करने युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे। जिसकी भनक लगते ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और मामले ने हंगामे का रूप ले लिया। इस दौरान नारेबाजी के साथ धक्का मुक्की भी हुई।
तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराने लगे। इधर सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला भी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस और मेयर ने मामले को शांत कराया।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur News: नकली खाद व कीटनाशक बनाने वाले गोदाम में छापामार कार्यवाही
कोई टिप्पणी नहींशनिवार, 5 अगस्त 2023
अगस्त 05, 2023जबलपुर। कृषि विभाग के अधिकारियो नें विकासखंड पनागर के कंदराखेड़ा स्थित मयंक खत्री के मकान से छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अधिकारियों को मौके से बड़ी मात्रा में नकली बीज, नकली कीटनाशक तथा नकली खाद बनाने के लिये उपयोग की जाने वाली राॅ मटेरियल (नमक के पैकेट एवं मार्बल पाउडर) भी पाया गया है। इतना ही नही कार्यवाही में कई नामी कंपनियों के खाली रैपर एवं पैकेट सहित पैकिंग करने वाली पूरी यूनिट भी पाई गई, जिसे अधिकारियों द्वारा जब्त करते हुये आरोपी मयंक खत्री के खिलाफ कार्यवाही में जुटी रही।
पैकिंग में इस्तेमाल करने वाली तीन मशीने जब्त
संयुक्त संचालक के.एस. नेताम ने बताया कि जांच के दौरान मौके से पैकिंग में इस्तेमाल की जाने वाली तीन मशीनें जिनमें स्टीचिंग मशीन, वार्मिंग मशीन सहित बिल बुक एवं सीमेंट की 900 खाली बोरियों पाई। प्रकरण में जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। इस दौरान जांच टीम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी जबलपुर प्रतिभा गौर, सहायक संचालक कीर्ति वर्मा, आराधना सिंह, स्वाति राय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रश्मि परसाई, वरिष्ठ कृषि अधिकारी पनागर पंकज शर्मा, कृषि विकास अधिकारी पूजा पासी शामिल रहे।
गोदाम से मिला कई कंपनियों के खाली व भरी बोरियां
जांच के दौरान गोदाम से कई कंपनियो के खाली पैकेट व बैग बरामद किये है, जिनमें आईपीएल कंपनी के म्यूरेट आॅफ पोटाश के 240 बोरियां एवं 20 खाली बोरियां, कोरोमंडल कंपनी के गिरनार सल्फर की एक बोरी, दयाल कंपनी के मोनोजिंक के 54 खाली बोरियां एवं 5 किलो के 146 खाली पैकेट सिजेंटा कंपनी के हाइब्रिड कीटनााक के 10-10 ग्राम के 3 हजार 300 एवं 100 ग्राम के 477 खाली रैपर सहित बायर कंपनी के 4 किलो की पैकिंग वाले मक्का बीज के 199 भरे पैकेट, गोल्ड धान के 700 खाली पैकेट सहित 17 बोरियों में भर हुआ मार्बल पाउडर एवं 82 बोरी नमक पाए गए है।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Lokayukta Police Jabalpur : नैनपुर नपाधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार
कोई टिप्पणी नहींजानकारी के अनुसार मंडला जिला के नैनपुर निवासी राजेन्द्र सिंह ठाकुर पिता हरि सिंह ठाकुर उम्र 47 वर्ष ने 26 अगस्त को लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में लिखित शिकायत की थी कि उसने वर्ष 2020 में नैनपुर के वार्ड क्रमांक 10 गणेश मंदिर में रंगमंच का, वर्ष 2021 में वार्ड क्रमांक 9 में आरसीसी नाली निर्माण का कार्य तथा वर्ष 2016 में वार्ड क्रमांक 15 में सार्वजनिक शौचालय निर्माण एवं बिजली फिटिंग का कार्य किया था। जिसका अंतिम देयक बनाने तथा बिल पास कराने के नाम पर मुख्य नपाधिकारी नैनपुर राजाराम वरठे पिता हिम्मत राव वरठे उम्र 49 वर्ष द्वारा 15 हजार रिश्वत की मांग की गई थी। जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी राजाराम वरठे को हाईकोर्ट जबलपुर के 5 नंबर गेट के पास ठेकेदार राजेन्द्र सिंह ठाकुर से 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में लोकायुक्त जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झर बड़े, निरीक्षक स्वप्निल दास सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur : गार्डन में खड़े किए थे चोरी के वाहन, शातिर चोर गिरफ्तार
कोई टिप्पणी नहींरविवार, 18 दिसंबर 2022
दिसंबर 18, 2022चुराये हुये चार दुपहिया वाहन जप्त
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने सिंधी कैंप तिराहे के पास दबिश देते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चुराये हुये चार दुपहिया वाहन जप्त किए गए है। पकड़े गए चोर ने लेमा गार्डन गोहलपुर में बने प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक डी के नीचे बनी पार्किंग मे चोरी के वाहन ढककर खड़े किए थे।
टीआई उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बिना नंबर की काले /सफेद रंग की स्पेलेंडर मोटर साईकिल लिये हुये सिंधी कैंप तिराहे के पास खड़ा है सम्भवत: वाहन चोरी का है । सूचना से मुखबिर के बताये स्थान सिंधी कैंप तिराहे के पास दबिश दी जहाँ एक व्यक्ति मुखबिर के बतायेनुसार स्पेलेंडर मोटर साईकिल बिना नंबर की लेकर खड़ा दिखा जिसेे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम मोह आबिद उस्मानी पिता मो शरीफ उस्मानी 30 वर्ष निवासी अंसार नगर थाना गोहलपुर बताया जिससे ली हुई मोटर साईकिल के संबंध मे पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज होना नहीं बताया, जिसे थाने लाकर सघन पूछताछ की गयी जिसने पूछताछ पर बताया कि उक्त स्पेलेंडर मोटर साईकिल को जिला कटनी से चोरी किया है इसके अलावा तीन और वाहन एक हीरो होण्डा ग्लेमर मोटर साईकिल तथा एक सुजकी कंपनी की एक्सिस व एक्टिवा होण्डा कंपनी की अलग-अलग स्थान से चोरी करके लेमा गार्डन गोहलपुर में बने प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक डी के नीचे बनी पार्किंग मे ढककर खड़ा कर रखा है। आरोपी के कब्जे से एक स्पलैण्डर मोटर सायकिल तथा आरोपी की निशादेही पर 1.सुजुकी कंपनी की एक्सिस ब्लू कलर बिनां नंबर की एवं एक सफेद रंग की एक्टिवा बिना नंबर की तथा. हीरो होण्डा कंपनी की लाल रंग की मोटर साईकिल ग्लेमर जिसका रजिस्टेशन नं. एमपी 20 एमएल 2870 है जप्त करते हुये आरोपी मोह आबिद उस्मानी के खिलाफ कार्रवाई की।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur : प्रेमिका की गली में हुई प्रेमी की संदिग्ध मौत
कोई टिप्पणी नहींपरिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने घटना को लेकर जमकर हंगामा मचाया। उनका आरोप था कि युवक की हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जिस गली में मृतक की लाश मिली है, वहीं उसकी प्रेमिका का भी निवास स्थान है। पुुलिस शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये हर एंगल पर मामले की छानबनी करने में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक राजा स्वामी 23 वर्षीय निवासी अम्बेडकर वार्ड बिलहरी का प्राइवेट कंपनी में काम करता था। राजा स्वामी शुक्रवार की रात माँ से कॉफी बनाने की बात कहते हुए कहा कि मैं पांच मिनट में आता कहकर घर से निकला था और लौटकर वापस नहीं आया। 2 घंटे के बाद घर से करीब 40 किमी की दूर पर गली में राजा घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसके शरीर में गंभीर चोट के निशान पाए गए। सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद उसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक बताई। शनिवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक राजा स्वामी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर गली में फेंक दिया गया है, परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर में गंभीर चोटे आई भी आई थी।
लडकी पक्ष दे चुका है धमकी
मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। बताया जाता है कि मृतक का क्षेत्र मेें रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी। दोनों के रिश्ते को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। इस दौरान लडकी पक्ष ने युवक के परिजनों को धमकी दी थी कि राजा को समझा ले वरना अंजाम ठीक नहीं होगा।
जब प्रेमिका के घर पहुंचा तो आ गए थे परिजन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती रात युवती के परिजन एक विवाह समारोह में गए हुए थे। इस दौरान युवक एवं युवती के बीच फोन में बात भी हुई। जिसके बाद युवक मिलने के लिए प्रेमिका के घर गया था। इस दौरान लडकी के परिजन आ गए थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक दो छत कूदकर भागने की कोशश कर रहा था जिसके चक्कर मेें वह गिर गया और चोटेें आने से उसकी मौत हो गई।
अर्धनग्न अवस्था में था शव
गली में मृतक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, उसके शरीर से पेंट गायब थी एवं अंडरवियर पहने हुए था। राजा का मोबाइल भी गायब है जिसेे वह घर से लेकर निकला था। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
पीएम रिपोर्ट से होगा हत्या का खुलासा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेंगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur : चाट देने में देरी हुई तो चला दी गोली
कोई टिप्पणी नहींगुरुवार, 15 दिसंबर 2022
दिसंबर 15, 2022रेस्टोरेंट में वारदात, 2 घायल, व्यापारियों ने घेरा थाना
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत सीओडी तिराहा के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब चाट देने में देरी होने पर बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। इस बीच रेस्टोरेंट संचालक समेत दो लोग घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। घटना से गुस्साएँ व्यापारियों ने रांझी थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
रांझी थाना प्रभारी सहदेव साहू ने बताया कि सीओडी तिराहा में नरेन्द्र सिंह का रेस्टोरेंट है जहां बापू नगर निवासी सागर सोनकर अपने साथी के साथ पहुंचा था जहां उसने चाट का ऑर्डर दिया। चाट आने में देरी होने पर उन्होंने कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया। गालीगलौज करने के बाद दोनों बाहर निकल गए। जिसके बाद सागर सोनकर ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। सागर ने साथी साजन सोनकर, रोहित, निहाल के साथ मिलकर नरेन्द्र सिंह, आशीष के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद सागर सोनकर ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया।
एक गिरफ्तार, शेष फरार
पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी निहाल सोनकर निवासी भरतीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। शेष फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
ढाबा में बर्थडे के दौरान चली लाठी-रॉड
भेड़ाघाट थाने में कृष्णकुमार पटैल निवासी आईटीआई दीक्षित कालोनी माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मामा दिनेश पटैल का जन्मदिन था जिसकी पार्टी मनाने ग्राम पिण्डरई के बिट्टू ढाबा पर वह एवं जयदीप ठाकुर, वीरेन्द्र सिंह, अमित सिंह, आशीष नामदेव, मनीष पटैल, दिनेश पटैल आये थे ढाबा संचालक निहाल सिंह को खाना का आर्डर किया और बर्थडे केक काटने के बाद खाना मांगा तो निहाल सिंह ने खाना देने से मना किया इसी बात पर विवाद होने लगा। निहाल सिंह ने रॉड से हमला कर दिनेश को चोट पहुंचा दी। अन्य कर्मचारियों ने रॉड एवं लाठी से हमला कर मनीष को चोट पहुंचा दी।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur : पिता की मौत के बाद ट्रेनों में भिक्षा मांगने लगी थी पुत्री
कोई टिप्पणी नहींबुधवार, 14 दिसंबर 2022
दिसंबर 14, 2022ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने बालिका को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया
जबलपुर। पिता का सिर से साया उठने के बाद नाबालिग बच्ची बेसहारा हो गई और लाचार होकर ट्रेनों में भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करने लगी। रेलवे स्टेशन पर जब आरपीएफ की नजर उस पड़ती तो पूछताछ के बाद ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत बालिका को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया। जानकारी के मुताबिक जबलपुर मंडल के पोस्ट कटनी पर उपनिरीक्षक शिशिर कुमार एवं प्रधान आरक्षक शिवराम शर्मा द्वारा स्टेशन ड्यूटी में गश्त के दौरान कटनी स्टेशन प्लेटफॉर्म नं. 2 पर एक बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची से पूछताछ की गई जिसने अपना एवं पता पता अलीनगर चंदौली थाना मुगलसराय, उत्तर प्रदेश बताया और कहा कि मेरे पिता की मृत्यु हो चुकी है इसलिए वह गाडियों में भिक्षा मांगने का काम करती है। उक्त घटना के संबंध में चाइल्ड हेल्प लाइन कटनी को सूचित किया गया। चाइल्ड हेल्प लाईन कटनी के मेम्बर कल्पना द्विवेदी के आरपीएफ पोस्ट कटनी में उपस्थित होने पर बच्ची को सुपुर्द किया गया। रेल सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। रेल सुरक्षा बल द्वारा शुरू किये गए इन कार्यो को जनता से बहुत सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रिया भी मिलती है।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur : नयागांव में कुख्यात बदमाश गोल्डी का निर्माणाधीन मकान ध्वस्त
कोई टिप्पणी नहीं2.32 करोड़ की 25 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि हुई कब्जा मुक्त
जबलपुर। हाईकोर्ट सोसायटी के पीछे नयागांव छापर में सरकारी जमीन पर बन रहे कुख्यात बदमाश गोल्डी के दो मंजिला मकान को गोरखपुर तहसील के राजस्व अमले ने 13 दिसम्बर मंगलवार को पुलिस और नगर निगम के सहयोग से ध्वस्त कर दिया। नायब तहसीलदार गोरखपुर ने भू-माफिया गोल्डी सोनकर के कब्जे से मुक्त कराई गई। भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 32 लाख रुपये बताई है। कार्रवाई के दौरान विवाद होने के मद्देनजर मौके पर अधिकारियों के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
अवैध कब्जा कर हो रही थी प्लाटिंग
नायब तहसीलदार गोरखपुर राजेन्द्र शुक्ला के मुताबिक गोल्डी सोनकर द्वारा गोरखपुर तहसील के अंतर्गत खसरा नम्बर 26/1 की इस भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान शासकीय भूमि से दो निर्माणाधीन सरंचनाओं को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।
14 अपराध है दर्ज
सेठी नगर निवासी कुख्यात बदमाश प्रदीप उर्फ गोल्डी सोनकर पिता कुंदन सोनकर 36 वर्ष का जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास, सहित अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, बलवा कर घर में घुसकर मारपीट, आदि के 14 अपराध दर्ज हैं। जिसके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही भी पूर्व में की गई है।
900 वर्ग फुट में बन रहा था मकान
गोल्डी ने रामपुर माण्डवा बस्ती के पास लगभग 25000 वर्ग फुट शासकीय भूमि जिसकी अनमानित कीमत लगभग 2 करोड 25 लाख रूपये है पर कब्जा कर लगभग 900 वर्ग फुट में 2 मकान का निर्माण कराया जा रहा था, निमार्णाधीन मकान के कमरों को जिनके निमार्ण की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपये होगी।
ये रहे उपस्थित
कार्रवाई के दौरान विवाद होने की आशंका के चलते तहसीलदार राजेन्द्र शुक्ला, राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पटवारी किशोरी विश्वकर्मा एवं नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी नरेश कुशवाहा अतिक्रमण बल के साथ मौजूद थे। इस दौरा गोरखपुर थाने एवं पुलिस का लाईन का बल भी उपस्थित रहा।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur News : कलारी के समीप मिली पटवारी की लाश
कोई टिप्पणी नहींमंगलवार, 6 दिसंबर 2022
दिसंबर 06, 2022जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र अंतर्गत कलारी के समीप पटवारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एक युवक का शव पड़ा मिला, जब राहगीरों की लाश पर नजर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की तो पता चला कि मृतक अरूण भांदडे उम्र 30 वर्षीय है, जो ग्राम बड़वानी का रहने वाला है और पटवारी के पद पर पदस्थ था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अरूण शराब पीने का आदी था और अत्यधिक शराब पीने के बाद वह कलारी के समीप ही सो गया और संभवतः ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
बेकाबू बस ने कार, ऑटो-ई-रिक्शा समेत पांच टू-व्हीलर को रौंदा, 2 की मौत
कोई टिप्पणी नहींशनिवार, 3 दिसंबर 2022
दिसंबर 03, 2022गोहलपुर से दमोहनाका जा रही मेट्रो बस में ड्राइवर को दिल का दौरा आने से हुआ हादसा
जबलपुर। गोहलपुर से दमोहनाका जा रही मेट्रो के चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, चालक को एकाएक दौरा आने से बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस ने ऑटो, कार, ई-रिक्शा सहित 5 टू-व्हीलर वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक, मोटर सायकिल चालक की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक राहगीर घायल हो गए। घटना से दमोहनाका क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
ट्रैफिक सिग्नल में खड़े वाहनों को रौंदा
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10.30 बजे मेट्रो बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0764 गोहलपुर से दमोहनाका की तरफ जा रही थी, बस हर देव पाल सिंह 50 वर्षीय निवासी कजरवारा चला रहा था। बस जैसे ही मुन्ना होटल के समीप पहुंची तभी चालक को चक्कर आया और दिल का दौरा पडने से बस अनियंति हो गई, जिससे बस यात्री घबरा गए। इस बीच बेकाबू बस ने ट्रैफिक सिग्नल में खड़ी कार, ई-रिक्शा, ऑटो, पांच टू व्हीलर के चालकों को रौंद दिया।
इनकी हुई मौत
घटना से बस की सवारी भी घबरा गई, लोगों ने देखा कि मेट्रो बस का चालक सीट में बेसुध पड़ा था। बस कंडक्टर और अन्य लोगों की मदद से चालक को बस से नीचे उतारा और उसे तत्काल निजी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि प्रथम दृष्टया चालक की मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रही है। वहीं ट्रैफिक सिग्नल में खड़े मोटर सायकिल सवार 62 वर्षीय लड्डू प्रसाद गौर निवासी त्रिमूर्ति नगर को भी गंभीर चोटें आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
एक ही परिवार के 4 लोग घायल
हादसे में एक ही परिवार के चार लोग भी घायल हुए है, जिसमें भूरा पटैल, कार्तिक पटैल, ज्योति पटैल, वैष्णवी पटैल शामिल है। पटैल परिवार ऑटो में सवार था। इनके अलावा अन्य को भी चोटें आई है।
सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुई घटना
घटनाक्रम सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है ट्रैफिक सिग्नल में खड़े ऑटो, कार, ई-रिक्शा समेत बाइक, स्कूटी सवारों को बेकाबू बस कुचलते हुए आगे बढ़ गई। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
13 हजार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के जेई को लोकायुक्त जबलपुर ने दबोचा
कोई टिप्पणी नहींशुक्रवार, 2 दिसंबर 2022
दिसंबर 02, 20225 एचपी का परमानेंट कनेक्शन करने के एवज में मांगी थी रिश्वत
जबलपुर। सहायक अभियंता पुरवा उप संभाग मेडिकल जबलपुर में लोकायुक्त ने मंगलवार को दबिश देते हुए 5 एचपी का परमानेंट कनेक्शन करने के एवज में किसान से 13 हजार की रिश्वत लेने वाले कनिष्ठ अभियंता फीडर प्रभारी गढ़ा (जेई) को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मूलचंद पटेल कुशवाहा पिता स्व. शतानंद पटेल कुशवाहा 50 वर्ष निवासी तिलवारा घाट शंकर रोड जिला जबलपुर पेशे से किसान है। उनसे गढ़ा -2 तेवर स्थित सहायक अभियंता पुरवा उप संभाग मेडिकल जबलपुर में 5 एचपी का स्थायी कनेक्शन लेने आवेदन किया था। लेकिन कार्यालय में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता फीडर प्रभारी गढ़ा -2 तेवर लक्ष्मी नारायण पाटिल ने कनेक्शन देने के बदले 25 हजार रुपए की मांग कर दी। बाद में सौदा 13 हजार रूपए पर तय हो गया। इसके बाद किसान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर एसपी संजय साहू से कर दी।
जैसे ही रिश्वत ली वैसे ही धरदबोचा
लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की इसके बाद योजना के मुताबिक किसान को रिश्वत की रकम के साथ सहायक अभियंता पुरवा उप संभाग मेडिकल जबलपुर भेजा। जैसे ही जेई लक्ष्मी नारायण पाटिल ने रिश्वत की रकम ली वैसे ही लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबडे निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक रंजीत सिंह व ट्रैप दल ने रंगे हाथों उसे दबोच लिया।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
आदिवासी दिवस में राष्ट्रपति मुर्मू के शहडोल कार्यक्रम में शामिल होने जा रही ग्रामीणों से भरी बस पल्टी
कोई टिप्पणी नहींमंगलवार, 15 नवंबर 2022
नवंबर 15, 202235 से 40 घायलों को लाया गया सिहोरा अस्पताल, दो जबलपुर रेफर
सिहोरा। सिहोरा से 25 किलोमीटर दूर पान उमरिया थाना क्षेत्र के पकरिया ग्राम पास मंगलवार की सुबह 9 बजे शहडोल आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस आचालक पलट गई। जिससे बस में बैठे 30 सवारियों को सिहोरा सिविल हॉस्पिटल लाया गया। हादसे में गंभीर रूप से रेखा बाई पति सुभाष कोल (35) निवासी खुडावल तपा, राजेन्द्र पिता रमेश कोल (30 ) खुडावल को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज सिहोरा सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। बस में सवार लोगों के मुताबिक शहडोल कार्यक्रम के लिए रवाना हुई बसें आगे पीछे चल रही थीं तभी बस क्रमांक एमपी 20 पीए 2177 के चालक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया और इसी दौरान ये हादसा हो गया।चीख पुकार के बीच साथ चल रही बसों में सवार लोगों ने तत्काल बस रुकवाकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
पूर्व मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई पहुंचे सिहोरा सिविल हॉस्पिटल, घायलों की जानी कुशलक्षेम
बिरसा मुंडा जयंती पर शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आदिवासी दिवस पर होने जा रहे कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस अनियंत्रित होकर कटनी जिले के पान उमरिया थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं 30 से 35 लोग घायल हो गए सभी घायलों को उपचार के लिए सिहोरा सिविल हॉस्पिटल।
घटना की जानकारी लगते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई सिहोरा सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछते हुए डॉक्टरों से चर्चा की और घायलों को बेहतर इलाज देने की बात कही। विधायक अजय विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक को चार लाख और सभी घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि दिनेश चौरसिया, प्रशांत परोहा, जिला पंचायत के सदस्य प्रदीप पटेल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों में प्रभारी नायब तहसीलदार रूबी खान पहुची।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur News: कोरोना मरीजों को मौत पर गैलेक्सी अस्पताल का पंजीयन निरस्त
कोई टिप्पणी नहींसोमवार, 10 मई 2021
मई 10, 2021जबलपुर। ऑक्सीजन की कमी से गैलेक्सी अस्पताल में दम तोड़ने वाले कोरोना मरीजों के परिजनो को न्याय मिलने की उम्मीद जाग गई है। लापरवाही से हुई 5 मरीजों की मौत के कारणों की जांच के लिए प्रशासन द्वारा गठित जांच कमेटी ने गैलेक्सी अस्पताल के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की अनुसंशा की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से जारी रिपोर्ट में के अनुसार 24 अप्रैल की रात गैलेक्सी अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही के कारण पांच मरीजों की मौत हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी अस्पताल को दी गई कोरोना मरीजों के उपचार की अनुमति पंजीयन निरस्त कर दिया गया है।
जांच में जिला स्तरीय समिति ने पाया कि गैलेक्सी अस्पताल में स्वीकृत क्षमता से ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। रात में जब मरीजों की मौत हुई तब अस्पताल में कोई जिम्मेदार मैनेजर मौजूद नहीं था। ऑक्सीजन की सप्लाई करने के लिए अस्पताल ने जिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई थी वह प्रशिक्षित नहीं था। घटना के बाद कर्मचारियों का भाग जाना यह दर्शाता है कि लापरवाही ने मरीजों की जान ली थी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने घेरा तब जारी की रिपोर्ट उखरी चैक स्थित गैलेक्सी अस्पताल में 24 अप्रैल को ऑक्सीजन न मिलने के कारण कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की मौत हो गई थी। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिला स्तरीय जांच समिति बनाई गई थी। कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंप दी जाए। इसी बीच गैलेक्सी अस्पताल प्रबंधन ने कलेक्टर के माध्यम से रेडक्रॉस सोसाइटी में 25 लाख रुपये दान कर दिए। इसके बाद पांच मरीजों की अकाल मौत का मामला घोलकर पी जाने की तैयारी थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सरकार और प्रशासन को आईना दिखाने की कोशिश की जिसके बाद आनन-फानन में जांच रिपोर्ट जारी की गई।
विवादों में जांच समिति और रिपोर्ट जिला स्तरीय जांच कमेटी रिपोर्ट देने के बावजूद विवादों में घिर गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आरोप के बाद कमेटी ने आनन-फानन में जांच रिपोर्ट जारी कर दी परंतु अस्पताल संचालकों को बचाने का प्रयास किया गया जानकारों का कहना है कि लेनदेन कर इस तरह की रिपोर्ट तैयार की गई है। कमेटी पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि गैलेक्सी अस्पताल के कर्ता-धर्ताओं को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसीलिए जांच रिपोर्ट में अस्पताल प्रबंधन को लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने की छूट दे दी गई। जबकि रिपोर्ट में यह स्पष्ट लिखा जाना था कि मरीजों को मौत बांटने वाले इस अस्पताल के संचालकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा अस्पताल के संचालन और कोरोना मरीजों के उपचार की अनुमति देते समय जिन संचालकों के नाम दर्ज किए थे, जांच रिपोर्ट में उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का जिक्र किया जाना था।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
Jabalpur Viral Video :कोरोना का टीका लगवाने आए बुजुर्ग के साथ नर्स ने किया दुर्व्यवहार
कोई टिप्पणी नहींमंगलवार, 13 अप्रैल 2021
अप्रैल 13, 2021जबलपुर। म.प्र. के जबलपुर में वीएफजे अस्पताल में कोरोना का वैक्सीन लगवाने गए बुजुर्ग के साथ नर्स ने दुर्व्यवहार किया, जिसका वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने नर्स के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल नर्स को ड्यूटी से हटा कर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
देखे वीडियो
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
बहनोई पर कुल्हाड़ी से वार कर कटा सिर लेकर पहुंचा थाने, युवक की बहन ने कर ली आत्महत्या
कोई टिप्पणी नहींगुरुवार, 11 मार्च 2021
मार्च 11, 2021बहन ने भी फांसी लगा कर ली हत्या
जबलपुर। जबलपुर में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जिसमें एक महिला के भाई ने उसके पति का कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने भी खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय आरोपी युवक ने अपनी बहन की शादी का विरोध किया था। नहीं मानने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
जबलपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी धीरज शुक्ला तिलवारा घाट निवासी है, जो गुरुवार को उसी इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय मृतक बृजेश बर्मन के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद वह उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक रवि चौहान ने बताया कि आरोपी को धारा 302 के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी के अनुसार ब्रजेश और आरोपी धीरज की बहन दो महीने पहले अपने घर से भाग गए थे। परिवार के लोगों ने तिलवारा घाट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। 26 फरवरी को बृजेश और महिला पुलिस के सामने पेश हुए और बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। ब्रजेश के परिवार ने महिला को स्वीकार कर लिया, लेकिन परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण महिला का परिवार उनकी शादी से नाखुश था।
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले धीरज शुक्ला ने अपनी बहन को अपने घर पर बुलाया और कहा कि वे बृजेश के साथ उसकी शादी को स्वीकार करने के लिए तैयार है। गुरुवार सुबह ब्रजेश और धीरज ने किसी बात को लेकर लड़ाई की और धीरज ने ब्रजेश पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
ब्रजेश की पत्नी जो पिछले दो दिनों से अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि उसने आत्महत्या की है या फिर उसे भी मार दिया गया है।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
जबलपुर में रेत माफियाओ ने रेत कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या
कोई टिप्पणी नहींशुक्रवार, 12 जून 2020
जून 12, 2020जबलपुर। जबलपुर में भेड़ाघाट क्षेत्र में रेत खनन से जुड़े माफियाओं ने परमहंस रोड पर 22 वर्ष के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार दबंगो द्वारा कुछ दिनों से लगातार धमकियां दे रहे थे। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में चार आरोपियों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
डीएसपी भेड़ाघाट पूजा पांडेय ने बताया कि लम्हेटाघाट निवासी 22 वर्षीय स्वदीप पटेल रेत का कारोबार करता था। वह रात लगभग 11 बजे अपने दोस्तों के साथ परमहंस आश्राम रोड पर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसका रेत का कारोबार करने वाले अमित सोनकर, पवन सोनकर, दुर्गेश झारिया और तारेंद्र लोधी से झगड़ा हो गया। चारों कई दिनों से स्वदीप को धमका रहे थे। उन्होंने स्वदीप से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटना के बारे में मृतक के परिजन ने सूचना दी। फिलहाल पुलिस अब तक किसी भी आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि स्वदीप को कई दिनों से धमकाया जा रहा था। वहीं अब पुलिस भी इस हत्या का कारण रेत के अवैध खनन से जोड़कर देख रही है।
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
लाॅकडाउन में दुकान से राशन लेकर वापस घर जा रही किशोरी से दुष्कर्म, मामला पंजीबद्ध
कोई टिप्पणी नहींरविवार, 29 मार्च 2020
मार्च 29, 2020