Responsive Ad Slot

CHATTISGARH लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
CHATTISGARH लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कोतमा लाॅज से एसीसीयू एवं थाना सिविल लाईन बिलासपुर पुलिस ने अंर्तराज्यीय चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

सरगना सोनू साहू सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के आभूषणों को बैंक में रख लेते थे गोल्ड लोन

अनूपपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) बिलासपुर एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतमा लाॅज में दबिश देते हुये अंतराज्यीय चोर गिरोह के सरगना सोनू साहू सहित 4 अन्य आरोपियों जिनमें लक्की शर्मा, अजय मांझी, विनोद यादव एवं नीरज कोल को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से 170 ग्राम सोने के जेवरात, 1 किलो चांदी के आभूषण, 70 हजार नगद, दो बाइक, एक एलईडी टीवी, गोल्ड लोन से प्राप्त 1 लाख 40 हजार एचडीएफसी बैंक में फ्रीज तथा चोरी में प्रयुक्त राॅड नूमा औजार एवं पेचकस को जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 34 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त गिरोह के सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी के 2 दर्ज से अधिक मामले दर्ज है, जो अधिकतर सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। 

यह था मामला

मामले की जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन बिलासपुर क्षेत्र अंतर्गत सुरेश सिंह पवार पिता स्व. उदय सिंह पवार निवासी अल्का एवेन्यू मकान नंबर सी 22 जो कि शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर में क्रीड़ा अधिकारी के पद पर पदस्थ है, जो 22 जुलाई की शाम लगभग 5 बजे अपने परिवार सहित घर में ताला बंद करके रायपुर चले गये थे तथा 31 जुलाई की सुबह लगभग 10.30 बजे घर पहुंचने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला तथा घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित 50 हजार नगद की चोरी अज्ञात द्वारा की गई। इसके साथ ही फरियादी अभिजीत वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा निवासी अल्का एवेन्यू मकान नंबर सी 12 के पड़ोसी आकाश सिंह एवं अजय शंकर त्रिपाठी के मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। एक ही रात में 3 सूने मकानों में चोरी की सिलसिलेवार घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक परिवेश एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। जहां पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज में 4 आरोपियों को चोरी की घटना को अंजाम देते हुये देखा गया था, तथा सभी आरोपियों की पहचान की गई। जहां मुखबिर से सूचना मिली की सभी आरोपी कोतमा के एक लाॅज में छिपे हुये है जिस पर दोनो संयुक्त टीम को कोतमा रवाना किया और टीम ने घेराबंदी कर लाॅज से सभी आरोपियों के गिरफ्तार किया गया।

सोशल मीडिया में डाली गई फुटेज से आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने घटना स्थल एवं आसपास की फुटेज को खंगाला गया तथा घटना स्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज जिसमें 4 आरोपियों की चोरी करते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया के माध्यम से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में प्रसारित किया गया। जिसके बाद मनेन्द्रगढ़ जिले के एक आरक्षक प्रमोद यादव ने सोशल मीडिया में डाली गई चोरी की घटना की फुटेज में देख रहे आरोपियों सोनू साहू, लक्की शर्मा, शिवम मानिकपुरी एवं अजय केवट के रूप में पहचान की गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन पर सभी आरोपियों का पता लगाया गया।

कोतमा के एक लाॅज में छिपे होने की मिली थी सूचना

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) बिलासपुर एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम को अंर्तराज्यीय चोर गिरोह के कोतमा लाॅज में छिपे होने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने तत्काल कोतमा लाॅज पहुंचकर घेराबंदी की गई। जहां लाॅज के अंदर सोनू साहू, लक्की शर्मा एवं अजय केवट मिले तथा में ही उनके दो अन्य साथी मिले। जिन्हे हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की गई। जिन्होने चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। 

पेशी जाने के दौरान चोरी की बनाते थे योजना

पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि सोनू साहू एवं लक्की शर्मा का बिलासपुर में पूर्व अपराध में पेशी होने से सोनू साहू द्वारा अपने अन्य साथियों को बिलासपुर साथ लाता और पेशी में जाने के बाद बिलासपुर क्षेत्र में ही चोरी की योजना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। 31 जुलाई को पेशी के बाद उसलापुर अल्का एवेन्यु जाकर रैकी करना और प्लाॅन तैयार कर चारो आरोपियों द्वारा मध्य रात्रि को लगभग 3 बजे सूने मकानो का ताला तोड़कर चोरी करते थे। 

चोरी के आभूषणों को गलाने एक्सिस बैंक से लेते थे गोल्ड लोन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा चोरी के आभूषण को खपाने के लिये बकायदा एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेते थे। गिरोह द्वारा अपने दो अन्य साथियों जिनमें मनीष कोल एवं विनोद यादव के नाम पर एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेते थे और उन रूपयों को आपस में बांट लेते थे। जिसके बाद पुलिस ने एक्सिस बैंक में पहुंच कर सोने के आभूषणों को बैंक से जब्त किया गया है। 

सभी अंर्तराज्यीय चोर गिरोह कोतमा एवं बिजुरी के

सोशल मीडिया में सीसीटीवी फुटेज को डालने के बाद जहां अंर्तराज्यीय चोर गिरोह की पहचान हो सकी है, वहीं गिरोह के सभी आरोपी अनूपपुर जिले के कोतमा व बिजुरी क्षेत्र के निवासी है। जिनमें सोनू साहू पिता भोले साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ी थाना कोतमा, लक्की शर्मा पिता बालकृष्ण शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी कोतमा, अजय मांझी पिता शिवप्रसाद मांझी उम्र 25 वर्ष निवासी बिजुरी, विनोद यादव पिता पूरन लाल यादव उम्र 19 निवासी निगवानी थाना कोतमा, नीरज कोल पिता भैया लाल कोल उम्र 19 वर्ष ग्राम निगवानी थाना कोतमा था एक फरार आरोपी शिवम मानिकपुरी निवासी कोतमा है। जिनके द्वारा मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ प्रदेश में चोरी की घटना को अंजाम दिये है। जिनके खिलाफ 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज है तथा जिन्होने कोतमा, बिजुरी, अमलाई, शहडोल, कटनी, मनेन्द्रगढ़ तथा बिलसपुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिनके खिलाफ पूर्व ही मामला दर्ज है।


Chhattisgarh नक्सल कैंपों में पहुंचा कोरोना वाॅयरस, 10 से ज्यादा नक्सलियों की हुई मौत

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 11 मई 2021


रायपुर।
कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर भर में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने दावा किया कि दक्षिण बस्तर के जंगलों में फूड पॉइजनिंग और कोरोना इंफेक्शन से 10 से ज्यादा नक्सलियों की मौत हो गई है।

100 से ज्यादा नक्सली वायरस से संक्रमित

जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने दावा किया है कि दक्षिण बस्तर के जंगलों में कोरोना वायरस से भयावह स्थिति बनी हुई ह। यहां 100 से अधिक छोटे और बड़े कैडर के नक्सली कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं।

नक्सली सरेंडर करें तो होगा इलाज-बस्तर आईजी

बस्तर के महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा, नक्सलियों का इलाज कराने के लिए सरकार डॉक्टर नहीं भेज सकती। पुलिस घायल नक्सलियों का भी इलाज कराती है। नक्सली बंदूक लेकर सरकार से लड़ रहे हैं. अगर वे सरेंडर करेंगे तो इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य अमले को उनके बीच भेजने का सवाल ही नहीं है।

छत्तीसगढ़ में 1.25 लाख एक्टिव केस 

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 11867 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 8,63,343 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 63 हजार 343 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें 7 लाख 27 हजार 497 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में फिलहाल 1 लाख 25 हजार 104 मरीजों का इलाज चल रहा है और वायरस से संक्रमित 10 हजार 742 लोगों की मौत हुई है।


Durg News: फर्नीचर फैक्ट्री में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, 102 पेटी शराब जब्त

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 10 मई 2021

 

दुर्ग। जिले में इन दिनों शराब की अवैध तस्करी जमकर हो रही है। जहां जामुल पुलिस ने लगभग 102 पेटी शराब जब्त करते हुए कार्यवाही की गई। पूछताछ में पता चला कि शराब महाराष्ट्र से दुर्ग में लाकर खपाई जा रही है। इसके लिए फल, सब्जी व अन्य ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ी गाड़ियों में शराब को लोड करके लाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर यूनिवर्सल फैक्ट्री लाइट इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित फर्नीचर की फैक्ट्री में दबिश देकर 102 पेटी देशी शराब पकड़ी है। मौके से पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस में यूनिवर्सल फर्नीचर फैक्ट्री में छापा मारकर शराब और तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियो में कृष्णा जंघेल, एस. अनिल, मुकेश साहू और योगेश साहू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके पास से 102 पेटी शराब व एक चार पहिया वाहन बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 54 हजार बताई जा रही है। जबकि फैक्ट्री संचालक और मास्टर माइंड अशोक रॉव, अनिल यादव और काके नामक व्यक्ति मौके से फरार हो गए हैं।


CMS में 28 लाख चोरी के 9 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड निकला सीएमएस कंपनी का पूर्व कर्मचारी

कोई टिप्पणी नहीं

बलौदा बाजार। CMS इन्फो सिस्टम लिमिटेड छत्तीसगढ़ के हेड नजीम खान ने थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई कि 3 मई को सीएमएस शाखा भाटापारा महारानी चैक बलौदाबाजार भाटापारा क्षेत्र के शराब भट्टी के बिक्री नकदी रकम का कलेक्शन कर रखा जाता है। 3 मई की दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे के बीच 2 अज्ञात चोर द्वारा दो बैग मे रखे रकम अनुमानित रूप से बिल रसीद सहित 20- 25 लाख रूपये चोरी कर लिए है। शिकायत पर थाना भाटापारा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 454, 34 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।

मामले में पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला द्वारा आरोपियो को पकड़ने के निर्देश दिये गये तथा उनके द्वारा स्वयं मामले की मॉनिटरिंग की गई साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, एसडीओपी भाटापारा के.बी. द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भाटापारा शहर उप निरीक्षक रोशन राजपूत, उप निरीक्षक हितेश जंघेल की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियो के पतासाजी की गई। लगभग 15 अलग-अलग स्थानो के लगभग 40 से 50 वीडियो फुटेज चेक कर तथा तकनिकी सहायता के माध्यम से संदेहियो को चिन्हाकित कर पकडा गया।

घटना का मास्टर माईन्ड पूर्व सीएमएस कर्मचारी मनोज देवांगन निकला जिसने चोरी की घटना को कई माह पूर्व से प्लानिंग कर लाॅकर रूम का चाॅबी का डुप्लीकेट बनाया और कंपनी के काम से रिजाईन दिया। जिसने बाद मौका देखते हुए अपने रायपुर भाटापारा, पलारी के साथियो के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 3 मई को योजनाबद्व तरीके से मनोज उर्फ छोटु देवांगन, मन्नु साहू, राजा उर्फ हितेश निर्मलकर, उमाकांत गुप्ता, मालिकराम देवांगन, छोटु उर्फ बच्चा साहू एवं अपचारी बालक घटना स्थल के पास पहुंचे। कुछ लोग निगरानी एवं रेकी कर रहे थे एवं राजा उर्फ हितेश निर्मलकर, उमाकांत गुप्ता मुंह मे गमछा बांध कर कंपनी के वाल्ट रूम में प्रवेश द्वार का पूर्व से डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर ताला खोलकर अंदर घुसकर गए और नगदी से भरे दो बैग चोरी कर लिए। भाटापारा पुलिस द्वारा वाल्ट रूम का सीसी टीवी कैमरा चेक करने पर आरोपियो द्वारा वाल्ट रूम में घुसते ही कैमरे को बंद करते दिखे लेकिन आरोपी मुंह बांधे होने से उनकी पहचान कर पाना मुश्किल था। वाल्ट रूम मे रखे बैग को अलग अलग छाटते दिखने पर कंपनी के किसी सदस्य की संलिप्तता का संदेह होने पर कंपनी के कर्मचारी से पूछताछ की गई।

जिसमें आशंका के आधार पर मनोज देवांगन से भी पूछताछ किया गया। लेकिन मनोज देवांगन द्वारा गोल मोल जवाब दिया गया। सख्ती के साथ की गई पूछताछ पर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुये पुरे घटना का खुलासा करते हुऐ अपने सभी साथियो का नाम बताया। भाटापारा पुलिस द्वारा कडी दर कड़ी जोडते हुये 1 अपचारी बालक सहित कुल 9 आरोपियों से चोरी की कुल नकदी रकम 2825300, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी शहर उप निरीक्षक रोशन राजपूत, उप निरीक्षक हितेश जंघेल, सहायक उपनिरीक्षक ओम साहू, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र निषाद, आरक्षक बिजेद्र निराला, गौरीशंकर कश्यप, नाथूराम निषाद, श्रीचंद धु्रव, राकेश ठाकुर, द्वारिका साहू, सायबर सेल बलौदाबाजार आरक्षक कुमार जायसवाल का कार्य सराहनीय रहा। 


Lockdown में सड़क पर बेवजह घुम रहे लोगो को पुलिस ने बनवाया गुर्मा

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021


कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक ओर कोरोना की भयावह स्थिति से सरकार परेशान है, वहीं पुलिस प्रशासन आम जनता से घर में रहने की लगातार अपील कर रहे है। लेकिन लोग संक्रमण की भयावह स्थिति को समझाने व नियमों को मानने तैयार ही नहीं है। ऐसे में कोरबा पुलिस ने ऐेसे बेपरवाह लोगो पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है, जहां कोरबा में 12 अप्रैल की दोपहर 3 बजें से पूरे जिले में कम्पलीट लाॅक डाउन लगे होने पर 

पुलिस अधिकारी लगातार आम लोगों से बेवजह घर से बाहर नही आने की अपील कर रहे है। बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे भी है कि लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने व बेवजह घुमने वाले लोगो को वहीं पर मुर्गा बनाया गया है। 

लिहाजा ऐेसे लापरवाह लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसा ही नजारा कोतवाली थाना के सुनालिया चैक के पास नजर आया, यहां तैनात पुलिस कर्मी सुबह से ही सड़क पर निकलने वाले लोगो से हाथ जोड़कर घर में रहने की अपील करते नजर आये।


BSF जवान ने की सुसाइड, सर्विस राइफल AK- 47 से खुद को मारी गोली

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 10 अप्रैल 2021

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के अंर्तगत गोड़ा और डोटोमेटा गांव के मध्य बीएसएफ के जवान सुरेश कुमार ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तैनात 157वीं बटालियन के जवानों को शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

दल के जवान जब शनिवार सुबह वापस लौट रहे थे तब अपने शिविर से लगभग दो सौ मीटर पहले कुमार ने खुद को गोली मार ली जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना के बाद अन्य जवानों ने शव को शिविर में पहुंचाया. घटना के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR