Responsive Ad Slot

BOLLYWHOOD लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BOLLYWHOOD लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

ओरछा पहुंचे अभिषेक बच्चन, पर्यटन नगरी में 12 दिन रहेंगे

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

ओरछा पहुंचे अभिषेक बच्चन, पर्यटन नगरी में 12 दिन रहेंगे
दतिया। एक वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे। वो यहां पर 10 से 12 दिन रुकेंगे और ओरछा के कई रमणीय स्थलों पर वेब सीरीज की शूटिंग करेंगे।

फिल्म इंडस्ट्री को भी पर्यटन नगरी ओरछा की खूबसूरती भा गई है। इसका फायदा यह हो रहा है कि फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और डायरेक्टर ओरछा की तरफ रूख कर रहे हैं। एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ओरछा पहुंचे। वे ओरछा के होटल ओरछा पैलेस एंड कंवेंशन सेंटर में स्टे कर रहे हैं। वेब सीरीज की शूटिंग शुक्रवार से ओरछा के मडोर गांव में की जाएगा। इसके अलावा 19 को ओरछा के कंचना घाट पर भी कुछ हिस्सा शूट किया जाएगी। वेब सीरीज को लेकर अन्य अभिनेताओं के भी ओरछा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

ओरछा पैलेस में हरिओम पटेल और जैद शेख समेत तमाम स्टाफ ने गुलदस्ता देकर उनका जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेता अभिषेक बच्चन उनकी पत्नी अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी ओरछा आकर यहां की खूबसूरती को निहार चुके हैं।


बीजीपे सांसद रह चुकी रामायण की सीता

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 28 मार्च 2020

नई दिल्ली। Coronavirus COVID 19 को लेकर चल रहे लाॅकडाउन पीरियड के तनाव को थोड़ा हल्का करने के लिए केंद्र सरकार ने दूरदर्षन के डीडी नेषनल चैनल पर रामायण का प्रसारण शुरू करवाया है। सुबह 9 और रात 9 बजे रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। लगभग 30 सालों बाद रामायण के रीटेलीकास्ट की वजह से इसकी स्टार कास्ट एक बार फिर सुर्खियों में आ गयी है। राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल, लक्ष्मण बने सुनील लहरी, रावण बने अरविंद त्रिवेदी और सीमा का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखालिया एक बार फिर खबरों के केंद्र में आ गये है। फिलहार आपको दीपिका के बारे में बताते है।

दीपिका ने अपना फिल्मी करियर 80 के दशक की शुरूआत की थी। हालांकि उन्हे फिल्मों से उतनी शोहरत नही मिली, जितनी रामानंद सागर की रामायण की सीता बनकर। इस किरदार ने दीपिका को घर-घर पहुंचा दिया था। राम और सीता जैसे किरदार लोगों ने पहली बार छोटे पर्दे पर देखे थे। जितनी श्रृद्धा से लोग रामायण को देखते थे, उतने ही भक्ति भाव से इन कलाकारों को देखा जाता था।

बाहुबली फेम अनुष्का बोली- फिल्म छोड़ सकती हॅू पर प्रभास को नही

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 27 मार्च 2020


वाॅलीबुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म की बात की जाती है तो बाहुबली का नाम काफी ऊपर आता है, इस फ्रैंचाइस ने कई इतिहास रचे थे। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाया ही था इसके अलावा फिल्म को उसके आला दर्जे के व्हीएफएक्स के लिए भी याद किया जाता है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकार तक बस कुछ जबरजस्त था।

वैसे तो लोगों को साउथ इंडस्ट्री में और उनके कलाकारो में ज्यादा इंट्रेस्ट नही होता, लेकिन बाहुबली फेम प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने लोगो के दिल में अलग जगह बनाई है। दोनो की स्क्रीन पर केमिस्ट्री बेमिसाल है। फिल्म के बाद खबरें ये भी थी कि दोनेा रिलेषनषिप में है। अब अनुष्का ने एक इंटरव्यू में प्रभास को लेकर बड़ी बात बोल दी है।

सिनेता छोड़ दूंगी दोस्ती नही - अनुष्का

उन्होने प्रभास को अपना सबसे करीबी दोस्त बता दिया है, उन से जब पूछ गया कि क्या वो अपनी जिंदगी में प्रभास को चुनेंगी या फिर सिनेमा में एक्टिंग को, इस पर अनुष्का का जवाब वायरल हो रहा है। अनुष्का शेट्टी कहती है कि मैं काम के लिए अपनी दोस्ती नही तोड़ सकती। बता दें कि अनुष्का की ये वीडियो उनके एक फैन ने शेयर की है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

अनुष्का ने प्रभास को अपना 3 AM वाला दोस्त बताया है, उनके मुताबिक वो प्रभास को पिछले 15 सालों से जानती हैं और दोनो की सोच भी एक दूसरे से मेल खाती है। जब अनुष्का से पूछा गया कि क्या वो प्रभास को डेट कर रही है, इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा कुछ होता तो सामने आ जाता। प्रभास और मैं एक जैसी सोच के इंसान है जो अपनी भावनाएं कभी नही छुपाते।

लाॅकडाउन से वाॅलीवुड इंडस्ट्री को दो हजार करोड़ नुकसान, सलमान और अक्षय की फिल्मे ईद में नही होंगी रिलीज

कोई टिप्पणी नहीं

कोरोना वायरस के कारण जहां पूरा देश लाॅकडाउन है, वहीं वाॅलीवुड इंडस्ट्री भी इससे अछूता नही है, इन हालातों से सामान्य होने तक इंडस्ट्री को लगभग दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो सकता है। इस बीच ईदल पर सलमान खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारों कि फिल्में शायद ही रिलीज हो पाएंगी।
राधे के फिल्म निर्माण से जुड़े ओर सलमान के मैनेजर जाॅर्डी पटेल ने कहते है कि अभी तो फिल्म को लेकर कोई मीटिंग तक नही हो पा रही है, 14 अप्रैल तक तो लाॅकडाउन है साथ ही लाॅकडाउन 14 अप्रैल तक खुलता है या फिर आगे एक्सटेंड होता है यह भी कन्फर्म नही है। हाॅलीवुड की फिल्मों से हम कंपेयर नही कर सकते। पैनोरमा स्टूडियो और यूनिवर्सल स्टूडियो वालों के पास अपनी फिल्में एक साल तक होल्ड करने की ताकत है। हमें तो अभी यह देखना है कि सिनेमा हाॅल कब तक खुलेंगे। मेरे हिसाब से तो कोई भी फिल्म ईद तक रिलीज नही हो पाएगी।

ओवरसीज में सिनेमाघर मई तक बंद

ट्रेड एनालिस्ट, अतुल मोहन कहते है कि 21 दिनों के टोटल लाॅकडाउन के बाद भी हालात तुरंत सामान्य नही होंगे। चीन में लाॅकडाउन पीरियड खत्म होने के एक महीने के बाद सिनेमा घर खोलने के प्रयोग किए गए, लेकिन उनमें टिकटें लगभग जीरों बुक हुई। कुल मिलाकर जून तक दो हजार करोड़ का नुकसान है। जून तक तो कम से कम सूर्यवंशी और 83 जैसी फिल्मों के मेकर्स रिलीज होने का जोखिम नही उठा सकते। इसके पीछे एक और बड़ी वजह यह है कि जो ओवरसीज मार्केट है वहां पर मई तक सिनेमा घर बंद है। लिहाजा ओवरसीज मार्केट के बिना मेकर्स बड़ी फिल्मों को रिलीज करने का रिस्क नही उठाएंगे।

अमिताभ ने शेयर किया आइडिया: अस्पतालो की कमी पर रेल बोगियों को किया जा सकता है इस्तेमाल

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 25 मार्च 2020


केरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत को 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन कर दिया है। आम नगारिकों से लेकर सेलेब्स तक इस बीच कई वाॅलीवुड स्टार्स जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव अमिताभ बच्चन लगातार कोरोना वायरस से जुड़ी अपडेट्स शेयर कर रहे है। उन्होने हाल ही में एक सुझाव भी शेयर किया है जिसके चलते अस्पतालों की कमी होने पर कोरोना वायरस से सवंमित लोगों की मदद की जा सकती है।
अस्पतालों की कमी को लेकर अमिताभ ने दिया आइडिया
अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में एक आइडिया लिखा हुआ था, अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा - ये मेरे हिसाब से काफी फायदेमंद आइडिया है इसे मेरे इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने शेयर किया है। इस तस्वीर में लिखा था एक आइडिया जो सभी सरकारी प्रशासन को भेजा जा सकता है। सभी रेल सर्विस इस समय लाॅकडाउन के चलते खड़ी हुई है। रेल की बोगियां भी जस की तस खड़ी है। हर बोगी में 20 कमरे है जिन्हे इस्तेमाल किया जा सकता है। 3000 रेलों के हिसाब से 60 हजार कमरों में लोगो को आइसोलेशन की स्थिति में ले जाया जा सकता है, अस्पताल ना होने से तो बेहतर है  िकइस आइडिया का ही इस्तेमाल कर लिया जाए।

इस होली पर रिलीज हो रही अक्षय कुमार की फिल्म केसरी

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 18 मार्च 2019

इस होली पर बॉक्स ऑफिस पर केसरी का चढ़ेगा रंग 
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इस बार शौर्य और बलिदान का रंग चढ़ेगा जब अक्षय कुमार फिल्म  केसरी होली के दिन रिलीज हो रही है। एक ऐसी कहानी जिसे दुनिया के ऐतिहासिक पांच सबसे बड़े युद्ध की घटनाओं में दूसरा स्थान मिला है। इस बार शुक्रवार को कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी लेकिन होली के दिन दो फिल्में आ रही हैं। मैंने प्यार किया की हीरोइन भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और राधिका मदान स्टारर मर्द को दर्द नहीं होगा भी 21 मार्च को रिलीज हो रही है। राज कंवर के असिस्टेट रह चुके अनुराग सिंह निर्देशित ये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है। श्आज मेरी पगड़ी भी केसरी । जो सारागढ़ी का युध्द पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा हैं। इस फिल्म को पहले करण जौहर के साथ सलमान खान भी प्रोड्यूस करने वाले थे लेकिन बाद में वो हट गए। बैटल ऑफ सारागढ़ी, 12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफ्गान ओराक्जई जनजातियों के बीच लड़ा गया था। यह अब के पाकिस्तान में स्थित उत्तर-पश्चिम फ्रण्टियर प्रान्त (खैबर-पखतुन्खवा) में हुआ। तब सिख ब्रिटिश फौज में सिख रेजिमेंट की चैथी बटालियन थी जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ्गानों ने हमला किया था । सिखों का नेतृत्व कर रहे हवालदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया । इसे सैन्य इतिहास में इतिहास के सबसे महान अन्त वाले युद्धों में से एक माना जाता है। जंग के दो दिन बाद दूसरी ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा ने उस जगह पर फिर कब्जा कर लिया था।सिख सैनिक इस युद्ध की याद में 12 सितम्बर को सारगढ़ी दिवस मनाते हैं स फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने उस समय की इंडो-ब्रिटिश आर्मी का नेतृत्व किया था।करीब 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को देश भर में 4000 स्क्रीन्स में रिलीज किया जाना है। जानकार मान रहे हैं कि इस फिल्म को पहले दिन 28 से 30 करोड़ रूपये का कलेक्शन मिल सकता है।
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR