Responsive Ad Slot

BHOPAL लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BHOPAL लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस : सीएम डॉ. मोहन यादव

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 13 जून 2026

आईजी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने पुलिस की सराहना की, कानून व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर दिया जोर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यशैली और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला कर्तव्य है। पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं के इस महापर्व में मध्यप्रदेश पुलिस संवेदनशीलता, सतर्कता और सेवा भाव के साथ आदर्श व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है।

साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने साइबर अपराधों की रोकथाम, जन-जागरूकता, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, मानव तस्करी पर नियंत्रण तथा महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग संबंधी न्यायालय के निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

नक्सलवाद के खात्मे को बताया बड़ी उपलब्धि

कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में पुलिस ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जैसे क्षेत्रों में नक्सलवाद के प्रभाव को समाप्त करने में पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना है जिसने अपने यहां नक्सलवाद के दंश को समाप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पुलिस ने नक्सलवादियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर उत्कृष्ट कार्य का परिचय दिया है।

आतंकियों के सहयोगियों पर भी कसा शिकंजा

मुख्यमंत्री ने हाल ही में आतंकवादियों के सहयोगी की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा, "हमारी पुलिस बिल में छुपे ऐसे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है।" उनके अनुसार कार्रवाई के दौरान जिहादी मानसिकता से जुड़ा साहित्य भी बरामद किया गया है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस भर्ती अभियान जारी

डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस बल को और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार भर्ती अभियान चला रही है। सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती के साथ पिछले वर्ष से 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि पुलिस विभाग में कोई भी पद रिक्त न रहे।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आधुनिक संसाधनों और बेहतर प्रशिक्षण के साथ मध्यप्रदेश पुलिस भविष्य की हर चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना करेगी और प्रदेश में सुशासन को और मजबूत बनाएगी। 

डॉ. मोहन यादव देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 3 जून 2026

देश के पहले मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV

  • एक बार चार्ज करने पर चलेगी 500 किमी
  • विकसित भारत 2047 का संदेश देता है वाहन नंबर
  • पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने पर्यावरण संरक्षण और मितव्ययता को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की है। वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को शामिल किया है। मुख्यमंत्री के काफिले में अब Mahindra & Mahindra की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार शामिल की गई है।

कंपनी के दावे के अनुसार यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक चल सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 जून को इस नई ईवी कार से मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर, भोपाल तक सफर किया।

मुख्यमंत्री की नई कार का नंबर MP-02-VB-2047 रखा गया है। इसमें ‘VB’ को ‘विकसित भारत और 2047 को प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। कार में 360 डिग्री कैमरा सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस पहल के जरिए मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का संदेश दिया है। वाहन के ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने विभिन्न स्थानों पर गिद्धों और मगरमच्छों को प्राकृतिक संरक्षण के उद्देश्य से छोड़ा था। उनका मानना है कि पर्यावरण संरक्षण के बिना विकास अधूरा है और सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा जरूरतों का मजबूत विकल्प बन सकती है।

मुख्यमंत्री अपनी सादगी और मितव्ययता को लेकर भी लगातार चर्चा में रहते हैं। हाल ही में इंदौर दौरे के दौरान उन्होंने एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया था। इससे पहले सिंगरौली दौरे के दौरान भी वे टूरिस्ट बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या भी पहले की तुलना में कम की गई है।

रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा खास तोहफा, बसों में मुफ्त सफर कराएगी सरकार: सीएम डॉ. यादव

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 2 जून 2026

कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन यादव, बोले- बंद कर दी थी परिवहन सेवा

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवाशुरू कर रही है, जिसके तहत रक्षाबंधन पर बहनें राज्य परिवहन की बसों में सफर कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राज्य परिवहन सेवाओं को बंद कर दिया गया था, जिससे गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब उनकी सरकार बेहतर और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में आधुनिक और बेहतर सड़कों का तेजी से निर्माण करा रही है। इसके साथ ही नागरिकों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवालागू की जा रही है।

लोडिंग वाहनों में सफर की मजबूरी होगी खत्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में बसों की कमी के कारण लोगों को मजबूरी में लोडिंग वाहनों या अन्य असुरक्षित साधनों में सफर करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नई परिवहन सेवा शुरू होने के बाद लोगों को सुरक्षित और नियमित बस सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि रक्षाबंधन तक बहनों को परिवहन विभाग की बसों में सफर की सुविधा उपलब्ध हो जाए। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी सेवा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवाको चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले प्रदेश के प्रमुख मार्गों और जरूरत वाले क्षेत्रों में बसों का संचालन शुरू होगा, इसके बाद अंदरूनी इलाकों और पड़ोसी राज्यों तक सेवा का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

सीएम डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले: 48.32 लाख संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री

कोई टिप्पणी नहीं

स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए 21 हजार करोड़ से अधिक मंजूर

भोपाल। डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में जनकल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कुल 21 हजार 485 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी। सबसे बड़ा फैसला स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 को लेकर रहा, जिसके तहत प्रदेश की 48.32 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री अब राज्य सरकार कराएगी। इसके लिए नागरिकों से किसी प्रकार की स्टाम्प ड्यूटी या पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

48 लाख से ज्यादा संपत्तियों की होगी मुफ्त रजिस्ट्री

कैबिनेट ने निर्णय लिया कि स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जिन भू-खण्डधारियों के अधिकार अभिलेख बनाए गए हैं, उनका पंजीयन शासन द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए डीड ऑफ कन्वेयेंसका निष्पादन एवं पंजीयन किया जाएगा, ताकि ग्रामीण नागरिक आसानी से बैंक ऋण प्राप्त कर सकें और गृह निर्माण, व्यवसाय तथा कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता हासिल कर सकें।

अब तक प्रदेश में 68.11 लाख अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें 48.32 लाख निजी संपत्तियां शामिल हैं। इस पूरी योजना पर आने वाला लगभग 3800 करोड़ रुपये का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। सरकार का दावा है कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा, जहां ग्रामीण आबादी को ड्रोन तकनीक के माध्यम से वैधानिक संपत्ति अधिकार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

योजना के संचालन और निगरानी के लिए आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। योजना के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए 10 करोड़ रुपये भी मंजूर किए गए हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली सबसे बड़ी सौगात

कैबिनेट ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए करीब 17 हजार 59 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल योजना के संचालन के लिए वर्ष 2026 से 2031 तक 14,363.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों को मजबूत करने के लिए 657 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे मेडिकल कॉलेजों में अधोसंरचना विकास और पीजी सीटों में वृद्धि होगी।

प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए 1200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उज्जैन, सिवनी, छतरपुर, दमोह और बुदनी में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। वहीं एमबीबीएस सीट बढ़ाने की योजना के लिए 838 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

सरकारी स्कूलों में मिलेगी सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

कैबिनेट ने कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को सत्र 2026-27 से सिली-सिलाई यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया के माध्यम से गणवेश तैयार कराए जाएंगे। मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले दो जोड़ी यूनिफॉर्म देने का लक्ष्य रखा गया है।

पंचायत राज अधिनियम संशोधन को मंजूरी

कैबिनेट ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 (संशोधन) अध्यादेश, 2026  के प्रारूप को स्वीकृति दी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश उपकर अधिनियम, 1981 में संशोधन संबंधी अध्यादेश के प्रारूप को भी मंजूरी प्रदान की गई।

फिल्मों को एसजीएसटी में छूट

कैबिनेट ने Tanvi The Great और Shatak: Sangh Ke 100 Varsh के मध्यप्रदेश में प्रदर्शन पर एसजीएसटी से छूट देने के फैसले का अनुमोदन किया। दोनों फिल्मों को राज्य माल एवं सेवा कर के बराबर राशि की प्रतिपूर्ति दी जाएगी।

बरगी बांध क्रूज हादसे की होगी न्यायिक जांच

कैबिनेट ने Bargi Dam Cruise Accident में हुई जनहानि की न्यायिक जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग के गठन के आदेश का भी अनुमोदन किया।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव की सहमति के बाद अब CBI करेगी जांच

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 22 मई 2026

परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने दिया था निष्पक्ष जांच का भरोसा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की सहमति दे दी है। राज्य के गृह विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब 12 मई को बाग मुगालिया एक्सटेंशन, कटारा हिल्स में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई करेगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार थाना कटारा हिल्स में दर्ज अपराध क्रमांक 133/2026, धारा 80(2), 85, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत दर्ज प्रकरण को सीबीआई को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

गौरतलब है कि 20 मई को मृतका ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा था कि राज्य सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच हेतु पत्र भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि दोबारा पोस्टमॉर्टम के संबंध में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा। वहीं, यदि परिजन चाहें तो पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित All India Institute of Medical Sciences एम्स ले जाने के लिए सरकार परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।

ट्विशा शर्मा मौत मामला अब प्रदेश में चर्चित हो चुका है और सीबीआई जांच की घोषणा के बाद परिजनों को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

 

 

एमपी की पहली राजनीतिक पार्टी जिसमें शामिल सिर्फ पढ़े-लिखे युवा और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

  • तंत्र में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता
  • सक्षम लोगों के साथ व्यवस्था सुधारने के लिए पर्याप्त 90 से 180 दिन
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान, महिला सुरक्षा व न्याय व्यवस्था प्रमुख मुद्दे

चुनावी साल के मद्देनजर मध्य प्रदेश में जारी सियासी दंगल के बीच, तीसरे दल की बात जोर पकड़ रही है। इस बार बीजेपी-कांग्रेस जैसे दिग्गज और प्रमुख दलों के साथ, अन्य दलों ने भी हुंकार भरना शुरू कर दी है, और अपने-अपने मुद्दों से मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुट गए हैं। इस कड़ी में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ वरदमूर्ति मिश्र की वास्तविक भारत पार्टी सबसे आगे चल रही है। इसकी ख़ास वजह, पार्टी का विजन और मिशन है, जो सीधे तौर पर प्रदेश के युवाओं, सामाजिक चेहरों, महिलाओं और जिम्मेदार नागरिकों के साथ व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प मजबूत कर रही है। पार्टी ने मौजूदा सरकार की दुखती रगों और कमजोर पहलुओं को जनता के समक्ष प्रमुखता से उठाना शुरू कर दिया है। साथ ही पार्टी की मनसा प्रदेश के शिक्षित और जागरूक लोगों के साथ एक ऐसे तंत्र की स्थापना करने की है, जो जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याएं, सुनने, समझने व उचित निराकरण निकालने में सक्षम हों।  

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वरदमूर्ति मिश्र के मुताबिक, समाज में आज भी 100 फीसदी में से 70-80 फीसदी लोग बेहतर हैं लेकिन तंत्र में उनकी कोई आवाज़ नहीं है। उनका मानना है कि वह प्रदेश की जनता को राजा की प्रजा नहीं, प्रदेश का नागरिक बनाना चाहते हैं, क्योंकि प्रजातंत्र में सबसे बड़ा पद नागरिक होना ही है। मध्य प्रदेश में तीसरे विकल्प को लेकर उन्होंने कहा, "यह चुनाव कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनता खुद ही लड़ेगी, क्योंकि हर वर्ग की प्रतिक्रिया लेने के बाद मुझे लगा की अब जन मानस ने, दो दलों से ऊपर उठकर प्रदेश में तीसरे दल के विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने समाज के हर वर्ग से ऐसे लोगों का चुनाव किया है जो प्रदेश को वास्तविकता की राह पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और तंत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाने के लिए संकल्पित हैं।"    

वास्तविक भारत पार्टी गतवर्ष अपनी शुरुआत से ही मुद्दों को लेकर पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व, तंत्र में सुधार के मुद्दे पर जन साधारण को साथ आने के लिए प्रेरित कर रहा है। चूंकि तंत्र में सरकारी और राजनेता, दोनों शामिल रहते हैं इसलिए सुधार लाने में मानसिक रूप से सक्षम लोगों को आगे लाकर ही बड़े बदलावों को अंजाम दिया जा सकता है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यदि जनता एक ऐसी सरकार चुनती है जो हर मायने में प्रदेश में फैले कुप्रबंधन और अव्यवस्था को सुधारने में सक्षम हों, तो तंत्र की खामियों को दूर करने में  मुश्किल से 90 से 180 दिन पर्याप्त होंगे।  

डॉ.वरदमूर्ति मिश्र के अनुसार, पार्टी की सबसे पहली प्राथिमिकता शिक्षा है, क्योंकि हर तबके के व्यक्ति को मौके की तलाश है और शिक्षा के बिना, समाज को बेहतर बनाना असंभव है। जबकि दूसरी बड़ी प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाएं हैं, क्योंकि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के 35 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं, वहीं तीसरी और सबसे अहम प्राथिमिकता न्याय व्यवस्था है। डॉ मिश्र के अनुसार, प्रजातंत्र में सबसे पहली प्राथिमिकता हमेशा न्याय की होनी चाहिए।

हनुमानगंज पुलिस वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मारूती कार सहित दो मोटर साईकिल की जब्त

भोपाल। थाना हनुमानगंज क्षेत्र में कार व बाइक चोरी कर उनके पार्टस को अलग करते हुये बेचने के फिराक में रहे तीन आरोपियों जिनमें मोहम्मद सोएब पिता सुबराती उम्र 20 वर्ष, मोहम्मद अमन पिता बबलू उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी मुफ्ती साहब के कब्रिस्तान के पास कबीटपुरा थाना टीलाजमालपुरा एवं जुबेर खान पिता अजीज खाँ अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी नन्ही बी की मस्जिद वाली गली थाना टीलाजमालपुरा भोपाल को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से दो मारूती कार सहित दो मोटर साईकिल जब्त करते हुये धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी न्यायालय में पेश किया गया।

मामले की जानकारी के अनुसार 23 नवम्बर को फरियादी मो. शाजिल खान निवासी न्यू कबाडखाना भोपाल ने अपनी मारूती 800 कार क्रमांक एमपी 04 व्ही 2739 जिसे अज्ञात चोरो द्वारा न्यु कबाडखाना से चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर हनुमानगंज पुलिस ने उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज मामले की विवेचना में जुट गई। 

जहां पुलिस मुखबिर की सूचना एवं सीसीटीव्ही फुटेज पर संदेहियो की तलाश प्रारंभ की गई। तथा संदेश के आधार पर मोहम्मद सोएब पिता सुबराती, मोहम्मद अमन पिता बबलू एवं जुबेर खान पिता अजीज खाँ अहमद को पकड़ते हुये उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। जहां तीनों लोगो मारूति 800 कार की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियो ने पूछताछ पर बताया कि भोपाल शहर के अन्य थाना क्षेत्रो से भी उन्होने वाहन चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से मारूती कार क्रमांक एमपी 04 व्ही2739, , थाना निशातपुरा एक अन्य मारूती कार क्रमांक एमपी 04 सीबी 9199, दो मोटर साईकिल जिनमें एमपी 04 एनएल 3053, एमपी 04 केएम 0643 को जब्त किया गया है।

आरोपियों ने बताया कि वे वाहन खोलने व तोड़ने का कार्य पूर्व में कबाडखाना मे काम करते थे। अधिक पैसा कमाने के चक्कर में उन्होने पुराने वाहनो को खरीदकर उनके पार्टस खोलने बेचने के लिए शहर से दूर इस्लामनगर मे गोडाउन बना रखा था। जहां पर पुराने खरीदे वाहनो के साथ-2 शहर मे सूनसान स्थानो मे खडे वाहनो को चोरी कर ले जाते थे एवं पुराने वाहनो को आड़ मे चोरी के वाहनो के पार्टस खोलकर खोलकर बेचते थे।

उक्त मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक पवन सेन, प्रधान आरक्षक प्रवीण ठाकुर, सुनील तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, आशीष वर्मा, शैलेन्द्र सिंह चंदेल की भूमिका सराहनीय रही। 


Bhopal News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 29 अगस्त 2021


भोपाल। नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी रोमान खान पिता मो. इरफान खान उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर कॉलोनी को पुलिस ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अपहृता को दस्तयाब कर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376 (3), एवं 3/4 पाक्सो एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गई। मामले की जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 29 अगस्त को  ऑपरेशन मुस्कान का विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 26 अगस्त को फरियादिया अपनी लडकी के साथ सुल्तानिया अस्पताल गई थी, जो रात्रि लगभग 9 बजे उसे पडोस में रहने वाले युवक अपने साथ ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना तलैया में धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर अपहृत बालिका एवं आरोपी की तलाश में जुट गई। मुखबिर से सूचना मिली की रोमान नामक लड़का अपहृत बालिका को भारत टाकिज सेंट्रल लाईब्रेरी के पास भोपाल से बाहर भागने के फिराक में खड़ा है। जहां सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करते उसके कब्जे से अपहृत बालिका को दस्तयाब किया गया। जिसके बाद पुलिस ने अपहृत बालिका को विधिवत कार्यवाही के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Bhopal: नाबालिग बाइक चोर को बागसेवनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 28 अगस्त 2021

भोपाल। आगामी त्यौहार के मद्देनजर वाहन चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बागसेवनिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग निवासी बागमुगालिया ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर 3 मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

मुखबिर की सूचना पर बागसेवनिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर नाबालिग से सख्ती के साथ पूछताछ की गई। जहां नाबालिग ने बताया कि बागसेवनिया क्षेत्र से 2 व मिसरोद क्षेत्र से 1 मोटरसाइकिल चोरी की है। उक्त तीनो मोटरसाइकिल बागसेवनिया पुलिस द्वारा नाबालिग चोर की निशादेही पर बरामद कर ली गई है।

पिपलानी पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

मृतक के सिर पर को पत्थर से कुचलकर पहचान छिपाने किया गया था प्रसास

भोपाल। गांजा पीने के लिए पैसों की मांग पर हुए विवाद में तीन लोगो ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को पत्थर से कुचल डाला। जहां सूचना पिपलानी पुलिस ने 27 अगस्त को अंधे हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों राहुल कोहली उर्फ बारीक निवासी चालीस क्वाटर पिपलानी, विक्रांत खरे उर्फ अखिल निवासी भोपाल नगर पिपलानी एवं अन्य को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

मामले की जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की रात लगभग 11 बजे से 12.30 बजे के बीच अज्ञात आरोपियों द्वारा चालीस क्वाटर के सामने ग्राउंड में मृतक सोहन गुप्ता की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसका सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसकी सूचना फरियादी धर्मेन्द्र गुप्ता पिता स्व. प्रभुदयाल गुप्ता निवासी 240 बी-सेक्टर 40 क्वाटर पिपलानी द्वारा दी गई। जहां सूचना पर पुलिस ने रिर्पोट दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई। 

जहां वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोविंदपुरा राकेश श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी पिपलानी चैन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जहां टीम द्वारा मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई, जहां पूछताछ में घटना के समय घटना स्थल पर राहुल कोली उर्फ बारीक एवं उसका दोस्त विक्रांत सहित एक अन्य साथी के मौजूद होने का पता चला। जहां पुलिस ने राहुल कोली एवं विक्रांत खरे को पकड़ते हुए सख्ती के साथ पूछताछ की गई। जहां आरोपी रहाुल कोली एवं विक्रांत खरे अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि गांजा पीने के लिए पड़ोसी झुग्गी क्षेत्र में रहने वाले सोहन गुप्ता से 700 रूपए की मांग की गई थी, जिससे आरोपीगण एवं मृतक के बीच विवाद हो गया और आरोपीगण मृतक के सिर पर पड़ा सा पत्थर पटककर उसकी हत्या करते हुए मौके से फरार हो गया।

Bhopal : युवती से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 22 मई 2021

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत जम्बुरी मैदान में 21 मई की सुबह घूम रही प्रीति उर्फ प्रिंयका नागेश्वर से स्कूटी सवार ने मोबाइल लूट कर फरार हो गया। जिसकी शिकायत युवती द्वारा थाने में दर्ज कराई। युवती ने बताया कि आरोपी लिफ्ट लेने को पूछा और मना करने पर उसे मोबाइल लूट कर स्कूटी से भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लूट का अपराध दर्ज करते हुए सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही आरोपी देवेन्द्र पिता हरज्ञान सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 राहतगढ़ जिला सागर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लूट का मोबाइल एवं लूट मंे प्रयुक्त की गई स्कूटी जब्त कर लिया गया है। वहीं निरीक्षक चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी देवन्द्र सिंह के खिलाफ पिपलानी थाना में चोरी एवं लूट के 9 मामले पूर्व में ही दर्ज है। 


Bhopal News : पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बनाते हथियार से लेश आठ बदमाश गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं

भोपाल। थाना शाहजहांनाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की 20 मई को कुछ अज्ञात लोग 108 कार्यालय के पास झाड़ियों के पीछे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे है। सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जहीर खान द्वारा टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर 8 आरोपियों को धारदार हथियार, पिस्टल व राउण्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आकश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी, दीपक पोरपंथ, शिव मोहे उर्फ शिवकुमार, विकास गोगले, शंकर ओसवाल, विकास नीलकंठ, आशीष मोहे एवं दीपक उर्फ बच्चू सभी निवासी मल्टी वाजपेयी नगर भोपाल है।  पुलिस द्वारा सख्ती के साथ की गई पूछताछ में उन्होने बताया की वह रायल मार्केट स्थित पेट्रोल पंप में डकैती करने की योजना बना रहे थे। जिन्हे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 399, 402 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में अधिकांश के विरूद्ध पूर्व से अड़ीबाज, मारपीट, अवैध हथियार रखने जैसे अपराध पंजीबद्ध है। 


Bhopal: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 8 मई 2021


भोपाल।
लाकडाॅउन में भ्रमण के दौरान गांधी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की गांधी नगर तिराहा पर दो व्यक्ति कोरोना दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर बिक्री करने की फिराक में है, जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 04 क्यूटी 5031 पर दिखे, जो पुलिस को देखते ही मोटर साईकिल छोड़कर भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति में सर्जन सिंह पिता अजमेर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी फोरेस्ट नाके के पीछे थाना छोला मंदिर एवं गौरव लोधी पिता दीपक लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी चैपड़ाकला थाना सूखी सेवनिया भोपाल है। दोनो संदेहियों की तलाशी लेने पर दोनो व्यक्तियों के पास एक-एक रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले जिनका इस्तेमाल कोरोना मरीज के इलाज में किया जाता है। जिसके संबंध में मेडिकल दस्तावेज पूछा गया जो ना होना बताया एवं काला बाजारी करते पाए जाने विधिवत दो रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं घटना प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त किए गए। आरोपियों के विरूद्ध धारा 269, 270, 53, 57 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 3 महामार अधिनियम, धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक आर.एस. द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रामभरत सुमन, नंद किशोर, आरक्षक युवराज सिंह, धमेन्द्र मालवीय एवं महिला आरक्षक रश्मि गुर्जर शामिल रहे। 

  


Bhopal: एक लाइन में भोपाल के टीकाकरण अधिकारी ने दिया इस्तीफा

कोई टिप्पणी नहीं


भोपाल।
कोरोना संक्रमण काल में काम का अत्याधिक दबाव अब अधिकारियों को हताश व निराश कर रहा है। भोपाल में टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश अहिरवार ने काम के अत्यधिक दबाव के चलते इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को सीएमएचओ को अपना इस्तीफा भेज दिया है। वहीं CMHO का कहना है कि उन्हें इस्तीफे के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। 

Bhopal जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश अहिरवार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी से जब इस इस्तीफे को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें अब तक इस्तीफा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वह उनके साथी है। उनसे प्रतिदिन बात होती है। उन्होंने इस्तीफे के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी। वहीं, डॉ. कमलेश अहिरवार से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

MP में पहली बार एक्टिव केस 1 लाख के पार, इलाज कराने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 7 दिन में 15 हजार 297 बढ़ी, इंदौर अव्वल





भोपाल में प्रोफेसर की कोरोना से मौत

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 20 जून 2020


भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक्सीलेंस काॅजेल में हिंदी के प्रोफेसर डाॅ. मधु जैन कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। उनहें 9 जून को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। 56 वर्षीय मधु का 10 जून को जन्मदिवस था।

हमीदिया के कोविड केयर सेंटर में ही केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया गया था। शहर में कोरोना से मारने वालो की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। जबकि, शुक्रवार को 26 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 2600 पहुंच गई। 48 मरीज के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

प्रोफेसर मधु के भाई  डाॅ. राजेश जैन ने बताया कि मधु की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद पति का दोबारा सैंपल लिया गया था। 14 जून को रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तो उनको भी हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। मधु पहले दिन से ही वेंटिलेटर पर थीं। उनका आॅक्सीजन सेचुरेशन भी कम था। शुक्रवा को उनकी तबीयत में सुधार नजर आया था, लेकिन दोपहर करीब दो बजे हार्ट अटैक आया एक घंटे के प्रयास के बाद भी डाॅक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए।

कोर्ट में पेश हुआ आरोपी निकला कोरोना पाॅजिटिव, जज सहित 10 क्वारेंटाइन

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 12 जून 2020


भोपाल। मध्य-प्रदेश की राजनधानी भोपाल की जिला अदालत में जहांगीराबाद पुलिस द्वारा पेष किए गए एक आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद मजिस्ट्रेट सहित 10 लोगो को होम क्वारेंटाइन करने के आदेश  दिए गए है।

हालांकि आरोपी से सीधे संपर्क में कोई भी न्यायिक अधिकारी या कर्मचारी नही आया था। लेकिन एहितयात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। 8 जून को जहांगीराबाद थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप यादव को रिमांड हेतु अदालत में पेश किया था। 10 जून की शाम को आरोपी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।


भाजपा नेता ज्योतिरादित्य और उनकी माॅ माधवी राजे कोरोना पाॅजिटिव

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 9 जून 2020


भोपाल। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। रोज नए-नए मामले बढ़ रहे हैं। अब इस वायरस के संक्रमण की चपेट में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां भी आ गई हैं। मध्यप्रदेश के गुना से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना हो गया है। उन्हें इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने उनकी रिसोर्ट पाॅजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। दिल्ली के साकेत मैक्स अस्पताल में फिलहाल इनका इलाज चल रहा है। बता दें कि साकेत का मैक्स अस्पताल कोविड-19 अस्पताल में तब्दील है, ताकि यह कोरोना की जंग में और बेहतर तरीके से अपनी सेवा दे।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से सीधे दिल्ली आ गए थे। इसके बाद जब लाॅकडाउन की घोषणा हुई तब से वे दिल्ली में ही है। भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नहीं आए थे। मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के लिए भी समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे।

CMHO भोपाल सुधीर डेहरिया हटाए गए

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 26 मार्च 2020

भोपाल। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेष शासन ने आज भोपाल शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुधीर डेहरिया को हटा दिया है। डाॅक्टर सुधीर अब भोपाल के जिला चिकित्सालय में अस्थि रोग विषेषज्ञ के तौर पर सेवाएं देगे। बताया जा रहा है कि डाॅ. सुधीर डेहरिया ने एक विवादित बयान जारी किया गया था। जिसमें दावा किया गया था कि कोरोना वायरस का संक्रमण तभी होता है जब दो व्यक्ति कम से कम 6 घंटे तक एक दूसरे से संपर्क में हो। वहीं संचालनालय स्वास्थ्य की ओर से जारी आदेश के अनुसार कार्यालय क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल संभाग में प्रभारी उप संचालक के तौर पर सेवाएं दे रहे है। डाॅ. सुधीर जैसानी सर्जन को भोपाल का नया प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही संचालनालय ने डाॅ. अलका परगनिया स्त्री रोग विषेषज्ञ केा प्रभारी अधीक्षक सिविल अस्पताल बैरागढ़ भोपाल से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक भोपाल ट्रांसफर किया है। वहीं डाॅ. अरविंद टंडन सर्जन को प्रभारी सिविल सर्जन से प्रभारी अधीक्षक सिविल अस्पताल बैरागढ़ भेजा गया है। 

म.प्र. में कोरोना से पहली मौत- उज्जैन में महिला की मौत, इंदौर के एमवाय अस्पताल में संक्रमण की हुई थी पुष्टि

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 25 मार्च 2020


उज्जैन। कोरोना संक्रमण से बुधवार को मध्य-प्रदेश में पहली और देश में 12वीं मौत हुई। उज्जैन की 65 वर्षीय अधेड़ महिला ने उपचार के दौरान दम मोड़ दिया है। उसे पहले सांस लेने में तकलीफ थी और तीन दिन पहले इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया था। संदिग्ध लगने पर सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार की देर रात पाॅजिटिव आई। इसके बाद पुलिस ने उज्जैन में उनके घर और आसपास के इलाको को सील कर दिया है।
उज्जैन सीएमएचओं डाॅ. अनुसुईया गवली ने बताया कि महिला के परिजन उसे 22 मार्च को चैरिटेबल हाॅस्पिटल लाए थे। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए माधवनगर अस्पताल भेज दिया गया। जहां महिला को आइसोलेषन वार्ड में भर्ती किया गया। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, रिपोर्ट में वह पाॅजिटिव मिली। महिला सवंमित कैसे हुई, उसके बारे में  अभी कोई जानकारी नही मिल पाई है। महिला की किसी भी तरह की ट्रैवल हिस्ट्री नही है। महिला के परिवार में 12 लोग है, जिसमें से 11 लोगों को भी जांच के लिए ले जाया गया है। जबकि महिला के परिवार का एक व्यक्ति घर से भाग या है। स्वास्थ्य विभाग को चिंता है कि अगर वह दूसरों के संपर्क में आया तो संक्रमण फैलने का खतरा है, पुलिस उसकी तलाष में जुटी हुई है।

म.प्र. में कोरोना के 15 केस - कमलनाथ की प्रेस काॅन्फ्रेंस में शामिल पत्रकार कोरोना पाॅजिटि, पूर्व सीएम हुए आइसोलेट

कोई टिप्पणी नहीं

आज इंदौर में 4, भोपाल और उज्जैन में एक-एक मिले कोरोनो पाॅजिटिव 
भोपाल\ म.प्र. की राजधानी भोपाल में बुधवार 25 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया। रविवार को प्रोफेसर काॅलोनी में निवास करने वाले लड़की के पिता जो पत्रकार है वो भी कोरोना संक्रमित पाए गए। जो 20 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस काॅन्फ्रेस में शामिल हुए। इसमें कमलनाथ ने इस्तीफे का एैलान किया था। पत्रकार में संक्रमण सामने आने पर कमलनाथ ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएम हाउस में हुई प्रेस काॅन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के सभी विधायक और प्रदेष के वरिष्ठ अधिकारियों समेत लगभग 200 पत्रकार उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश  के 6 जिलों में संक्रमण पहुंच चुका है। अब तक जबलपुर में 6, इंदौर में 4, भोपाल में 2, उज्जैन, ग्वालियर एवं षिवपुरी में एक-एक कोरोना पाॅजिटिव मामले मिल चुके है। इसके साथ ही प्रदेष में कोरोना के मरीजो की संख्या 15 हो गई है।
17 मार्च को लंदन से लौटी थी पत्रकार की बेटी
प्त्रकार की 26 वर्षीय बेटी 17 मार्च को लंदन से दिल्ली पहुंची थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद डाॅक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया। इसके बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंची। जिसके बाद लड़की के परिजन ने कलेक्टर तरूण पिथौड़े से संपर्क कर उसकी कोरोना जांच की मांग की। इस पर जेपी अस्पताल के डाॅक्टर्स की टीम ने घर पहुंचकर जांच की गई, जहां जांच रिपोर्ट में पाॅजिटिव आई थी।
भोपाल हमीदिया अस्पताल में रखे गए 600 बेड रिजर्व
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह ने आला अधिकारियों के निर्देष दिए है कि जहां से विदेषी मेहमान लौटे है ऐसे सभी राष्ट्रीय उद्यानों, पर्यटन क्षेत्रों की सघन जांच की जाए। निजी अस्पतालों में उपलब्ध मेडिकल अमले का भी उपयोग करे। दूसरी ओर प्रषासन ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल को खाली कराने के आदेष दिए है। इसमें 600 बेड कोरोना मरीजो के लिए रिजर्व है। इसके साथ ही इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा मेडिकल काॅलेज से जुड़े अस्पतालों को इस महामारी के उपचार का संेटर बनाया जाएगा।
पांच विशेषज्ञ  विषेषज्ञ डाॅक्टरों की यूनिट
हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एके श्रीवास्तव ने बताया की कोरोना मरीजों का उपचार के लिए तीन यूनिट बनाई गई है। प्रत्येक यूनिट में पल्मोनोलौजिस्ट, मेडिसिन, पीडियाटि?क, ईएनटी और एनीस्थीसिया विषेषज्ञ डाॅक्टर ड्यूटी करेगे। यूनिट में ड्यूटी करने वाले डाॅक्टर एक सप्ताह खत्म होने के बाद 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा जाएगा। इसकी वजह मरीज का उपचार करने वाले डाॅक्टर्स, पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाॅफ को मरीजों का उपचार करने के दौरान सबसे ज्यादा संक्रमण होने का खतरा होता है।

Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR