Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा खास तोहफा, बसों में मुफ्त सफर कराएगी सरकार: सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री_सुगम_परिवहन_सेवा,रक्षाबंधन_तोहफा,मोहन_यादव,MPNews,RakshaBandhan,महिला_सशक्तिकरण,सुरक्षित_सफर,MPTransport,ग्रामीण_विकास,नई_शुरुआत,

मंगलवार, 2 जून 2026

/ by News Anuppur

कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन यादव, बोले- बंद कर दी थी परिवहन सेवा

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवाशुरू कर रही है, जिसके तहत रक्षाबंधन पर बहनें राज्य परिवहन की बसों में सफर कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राज्य परिवहन सेवाओं को बंद कर दिया गया था, जिससे गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब उनकी सरकार बेहतर और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में आधुनिक और बेहतर सड़कों का तेजी से निर्माण करा रही है। इसके साथ ही नागरिकों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवालागू की जा रही है।

लोडिंग वाहनों में सफर की मजबूरी होगी खत्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में बसों की कमी के कारण लोगों को मजबूरी में लोडिंग वाहनों या अन्य असुरक्षित साधनों में सफर करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नई परिवहन सेवा शुरू होने के बाद लोगों को सुरक्षित और नियमित बस सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि रक्षाबंधन तक बहनों को परिवहन विभाग की बसों में सफर की सुविधा उपलब्ध हो जाए। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी सेवा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवाको चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले प्रदेश के प्रमुख मार्गों और जरूरत वाले क्षेत्रों में बसों का संचालन शुरू होगा, इसके बाद अंदरूनी इलाकों और पड़ोसी राज्यों तक सेवा का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR