Responsive Ad Slot

INDORE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
INDORE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Indore News: क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर 4 पिस्टर किया जब्त

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 11 अक्टूबर 2023

इंदौर। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध हथियार की तस्करी करने वाला आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 अवैध फायर आर्म्स जब्त करते हुये आदतन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुये थाना सिविल लाइन देवास में मामला पंजीबद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी फायर आर्म्स के अपराध में पहले भी जेल जा चुका है।

क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखानी फैक्ट्री मंदिर के पास एक व्यक्ति फायर आम्र्स सप्लाई करने के लिए घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम और आजाद नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम दानिश मोहम्मद निवासी ग्राम रसलपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 4 पिस्टल मिली, उसके संबंध में वैध लाइसेंस नहीं दिखाया, जिसके बाद आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी दानिश ने अवैध पिस्टल ग्राम सतीपुरा भगवानपुरा जिला खरगोन के सिकलीकर से लाने की बात बताई। आरोपी ने अभी तक 40 से अधिक अवैध पिस्टल देवास जिले में खपाना स्वीकार किया।

पहले भी जा चुका है जेल

आदतन आरोपी थाना सिविल लाइन देवास में पंजीबद्ध फायर आर्म्स के अपराध में पहले भी जेल जा चुका है. आरोपी से देवास पुलिस ने पिछले कुछ वर्षो में करीबन 10 अवैध फायर आर्म्स जप्त भी किए है. आरोपी दानिश के कब्जे से 4 अवैध पस्टिल जब्त कर थाना आजाद नगर में अपराध धारा 25 आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं. आरोपी से उसके नेटवर्क आदि के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


Indore : युवक ने सिटी बस में चाकू दिखाकर धमकाया, कैमरे में कैद हुई घटना

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

इंदौर। सिटी बसों में भी असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है कि वे सरेआम चाकू निकालकर लहरा रहे है। ऐसा करते हुए एक बदमाश सिटी बस में लगे कैमर में कैद हो गया। बदमाश तो किराए दिए बगैर बस से उतर गया, लेकिन अब पुलिस उसे खोज रही है।

जानकारी के अनुसार खजराना की तरफ जाने वाली सिटी बस में एक युवक यात्री बनकर बैठा, जब कंडक्टर ने उसे किराया मांगा तो उसने जेब से बड़ा चाकू निकाला और यात्रियों के बीच लहराते हुए कंडक्टर के पास आकर धमकाने लगा. किराया देने से मना किया और चाकू मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अपशब्दों का भी प्रयोग करने लगा। ऐसा करते देख एक महिला यात्री ने उसे रोकने का प्रयास भी किया। उसके तेवर देख कंडक्टर ने किराया तो नहीं लिया, लेकिन सारी घटना सिटी बस प्रबंधन को बताई।

एआईसीटीएसएल अधिकारी माला सिंह ठाकुर ने कहा कि बस में से हमने धमका रहे युवक के फुटेज निकाले और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई. युवक कौन था, उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


Indore : कोविड से अनाथ हुई बालिका को कलेक्टर ने दी स्कूटी

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 14 दिसंबर 2022

संवेदनशील पहल: इंजीनियरिंग कर रही है बालिका 

इंदौर। इंदौर में संपन्न हुई जनसुनवाई में जिला प्रशासन विशेष कर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की संवेदनशील पहल देखने को मिली। जनसुनवाई में कोविड से अनाथ हुई बालिका के लिए जिला प्रशासन ने माता-पिता का फर्ज निभाया। इंजीनियरिंग कर रही बालिका प्रकृति माहेश्वरी को कॉलेज आने-जाने के लिए दो पहिया वाहन भेंट किया।

इंदौर के एक निजी कॉलेज से बीटेक कर रही बालिका प्रकृति ने बताया कि उसके माता-पिता की गत वर्ष 2021 में कोविड महामारी के दौरान मृत्यु हो गयी थी। शासन और प्रशासन का मुझे हमेशा सहयोग मिलता रहा। उनके सहयोग से मुझे कोई बड़ी परेशानी नहीं हुयी। मेरा एडमिशन विजय नगर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। मैं सुदामा नगर में रहती हूं, यहां से कॉलेज बहुत दूर पड़ता था। मुझे आने-जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मैंने अपनी समस्या कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को बताई। उन्होंने गंभीरता के साथ मेरी समस्या को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। आज सुनवाई में मैं पहुंची तो कलेक्टर साहब ने मेरी समस्या को देखते हुए मुझे दो पहिया वाहन दिलवाया। इस वाहन की चाबी मुझे अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर तथा अजय देव शर्मा ने सौंपी। मुझे मेरी समस्या से निजात मिली, आज मैं बहुत खुश हूं। उसने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे नए जीवन की शुरूआत है। उन्होंने माता-पिता का फर्ज निभाया। प्रकृति ने कहा कि मेरा भी फर्ज है कि इंजीनियरिंग करने के बाद मैं जरूरतमंदों की सेवा करूंगी और इस कर्ज को उतारूंगी।


मत्स्य कल्याण मंत्री के इलाके सांवेर में जहरीले पानी में फिर मर रही मछलियां

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

फिर से जहर का दरिया बना दी गई सांवेर की कान्ह नदी

इंदौर। सांवेर में कान्ह नदी एक बार फिर जहरीली हो गई है, इसके कारण सतह पर मरी हुई मछलियां तैरती नजर आने के साथ पानी से दुर्गंध भी आ रही है। नदी का पानी गहरा लाल और काला दिखाई दे रहा है, लगता है कि नदी में खतरनाक रासायनिक द्रव बहाने का कुचक्र फिर से शुरू कर दिया गया है और जिम्मेदार या तो बेखबर है या फिर अनजान बने हुए हैं। गौरतलब है कि यह क्षेत्र जलसंसाधन एवं मत्स्य कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट का है।

नगर में खान नदी के पुल के पास हार्डवेयर की दुकान संचालक जगदीश मंडलिया को नदी से दुर्गंध तो कुछ दिनों से आ रही थी और अब उन्होंने देखा कि नदी सतह पर कई मछलियां  मरी हुई नजर आ रही है। वार्ड नंबर 5 के कय्यूम जमादार ने खान नदी की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि खान नदी के पानी में सैंकड़ों मछलियां मरी हुई नजर आ रही है. इसी कारण 3-4 दिन से नदी की ओर से जबरदस्त बदबू आ रही है। मीना मस्जिद से लेकर माणक चैक तक के नदी किनारे के लोगों का सिर चकराने लगा है। ये शिकायत केवल इन दो लोगों की ही नहीं है बल्कि नदी के पास से गुजरने वाले हर शख्स की जुबान पर आ रही है. सांवेर के युवा किसान प्रवीणराव जाधव कालू ने बताया कि इस पानी से जिन खेतों में सिंचाई की गई उनकी मिट्टी लाल पड़ गई है और फसल भी खराब होने लगी है. लोग यह भी बता रहे हैं कि पानी में मछलियाँ दिखाई देना बंद हो गई है और हकीकत में नदी की सतह पर मरी हुई मछलियां नजर भी आ रही है। गौर करने वाली बात ये भी है कि बीते तीन-चार सालों से इन्हीं दिनों में कान्ह नदी का यह कुरूप देखने को मिलता है। कान्ह का ये पानी कायस्थखेड़ी में स्टापडेम की वजह से घूमकर कटकिया में चला जाता है, जिससे कटकिया में भी कान्ह का ही पानी फैला जाता है। पिछले सालों में भी जहरीला पानी कटकिया नदी में पहुंचने से हजारों मछलियां के मरने की तस्वीरें सामने आई थी और इस साल फिर वही मंजर नजर आने लगा है।

जहरीला रसायन बहाते पकड़ा जा चुका है टेंकर  

पिछले साल अप्रैल में सांवेर फोरलेन बायपास पर कान्ह नदी के पुल के समीप एक बने हुए टिन शेड के अहाते में टेंकर खड़ा करके उसमें से इस नदी में रसायन बहाते एक टैंकर को सांवेर पुलिस ने सूचना मिलने पर बरामद किया था, हालाकि पुलिस ने बताया था कि टेंकर का चालक टैंकर छोड़कर भाग गया, तब सांवेर थाने में अज्ञात टेंकर चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया था। इसके बाद वह टेंकर क्रमांक आरजे 09 जी एस 8100 जिस पर गुजराती भाषा में भारत केमिकल लिखा था, कई दिनों तक सांवेर थाने में जप्ती की हालत में पड़ा रहा था और फिर न्यायालय के आदेश पर टेंकर मालिक को सुपुर्दगी में दिया गया था। मामले में पुलिस ने भी बाद में अज्ञात कारणों से न तो टैंकर मालिक पर कोई कारवाई की न ही ये जानने की कोशिश की कि आखिर ये केमिकल कहां से किस फेक्ट्री से लेकर आता है की जानकारी जुटा सकी। अभी इस बात की पक्की आशंका है उसी गिरोह द्वारा कान्ह को जहरीला किया जा रहा है जिसका टेंकर पकड़ा गया था।

सांवेर नप पर 23 करोड़ की सीवरेज का जोर 

सांवेर में 23 करोड़ की लागत की सीवरेज योजना लागू करने का दबाव नगर की जनता और चुनी हुई परिषद की मर्जी के खिलाफ लागू करने का दबाव बनाया जा रहा है। नमामि गंगे योजना के बहाने थोपी जा रही इस योजना के बारे में नगर परिषद की पिछली बैठक में अधिकारियों द्वारा तर्क दिया गया कि सांवेर में सीवरेज नहीं डाली गई और गंदा पानी सीधे कान्ह नदी में इसी तरह डाला जाएगा तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर साल एक करोड़ रूपए से अधिक का अर्थदंड नगर परिषद पर करेगा। इस पर पार्षद सूर्यकुमार ओस्तवाल ने इसी तथ्य को सामने रखा था कि कान्ह नदी तो इंदौर से ही भीषण रूप से दूषित होकर आ रही है और सांवेर के पहले ही इस नदी में जहरीले रसायन उड़ेले जा रहे हैं तो सांवेर में अच्छी भली सड़कें खोदकर 23 करोड़ खर्च करने का क्या मतलब है। इसके बाद भी शासन की ओर से नगर परिषद पर इस योजना को लागू करने का निरंतर दबाव डाला जा रहा है।


कोरोना से पति की मौत, शव देख अस्पताल की छठी मंजिल से पत्नी ने लगा दी छलांग

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 9 मई 2021

इंदौर। कोरोना अब परिवारों को उजाड़ रहा है। शनिवार को इंदौर से दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शैल्बी अस्पताल में पति की मृत्यु पर एक महिला ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। महिला अस्पताल में पति को देखने पहुंची थी। मौत की खबर लगते ही महिला ने सदमे में छलांग लगा दी है। उसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, खुशबू नामक महिला कोरोना से संक्रमित थी। पति राहुल जैन की तबियत ज्यादा खराब थी, इसलिए वह शैल्बी अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उनकी मौत हो गई, उसके बाद पत्नी खुशबू जैन भी अस्पताल पहुंची। पति का शव देखकर वह अस्पताल में छठी मंजिल पर चली गई और छलांग लगा दी है। मृतका खुशबू आशीष नगर निवासी है। नीचे गिरते ही खुशबू की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक राहुल का 24 अप्रैल से हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शनिवार शाम को खुशबू को राहुल की मौत की जानकारी मिलने पर वो अस्पताल पहुंची। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं, कुछ लोग अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।


इंदौर में CM के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष सहित 35 काग्रेंसी गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 12 जून 2020


इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के कथिन ऑडियो पर मचा घमासान थमने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार 12 जून को इसका विरोध करने कांग्रेस सड़क पर उतर आई। जहां परमिशन नही होने पर प्रशासन ने उन्हें  प्रदर्शन करने से रोका तो सड़क पर ही हंगामा मच गया। कांग्रेस और प्रशासन आमने-सामने हो गए।

कांग्रेसी प्रदर्शन करने पर अड़ गए, लेकिन प्रशासन ने उन्हे ऐसा करने नही दिया। गुस्साएं कांग्रेसियों ने प्रशासन और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर ही बैठने लगे। प्रषासन ने समझाईश दी लेकिन मामला शांत नही होने पर पुलिस ने बाकलीवाल सहित 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार करते हुए सभी को आजाद नगर स्थित जिला जेल भेज दिया गया है। जहां अस्थाई जेल में भी कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया।

यह है पूरा मामला

कांग्रेस का आरोप है कि हाल ही में इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने रेसीडेंसी कोठी पर सांवेर के जनप्रतिनिधियों की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार के इशारे पर मप्र की कमलनाथ सरकार को गिराया गया है। इसमें उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री तुलसी सिलावट ने दिया। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रेस काॅन्फ्रेंस भी की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री का एक ऑडियो भी उन्होने जारी किया था। इसी से भड़की कांग्रेस ने शुक्रवार लगभग 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रदर्शन किया। जहां कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में यहां पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।

इंदौर में कोरोना वायरस से 2 लोगो की मौत, 5 नए मरीज मिलने की हुई पुष्टि

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 27 मार्च 2020


इंदौर। कोरोना वायरस से जहां इंदौर में संक्रमित मरीजो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जहां गुरूवार की दूर रात 5 नए कोरोना संक्रमित मरीजो मिले है, वहीं इस बार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इसके पहले इंदौर शहर में 65 वर्षीय महिला की मौत हो जाने के बाद इंदौर में कोरोना वायरस से ये दूसरी मौत है। महात्मा गांधी मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. ज्योति बिंदल ने इंदौर में 5 नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, जिसमें 3 पुरूष एवं 2 महिलाएं है। दो 35 वर्षीय पुरूष रानीपुरा के है जिन्हे एमवाय अस्पताल में भर्ती है, वहीं खातीवाला टैंक निवासी 55 वर्षीय महिला गोकुलदास अस्पताल एवं निपनिया में रहने वाली 38 वर्षीय महिला शैलबी अस्पताल तथा खजराना की महिला को सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इनके परिवार के सदस्यों को आइसोलेषन में रखा गया है।

लोकसभा चुनावों के कारण जेईई मेन का एग्ज़ाम डेट में बदलाव

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

इंदौर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन की तारीखों में बदलाव किया है। अप्रैल में होने वाले लोकसभा चुनावों के कारण ये बदलाव किए गए हैं। बता दें कि इस बार जेईई मेन में आर्थिक आधार पर आरक्षण भी दिया जा रहा है। एनटीए के जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए होने वाला जेईई मेन का पेपर 2 और 7 अप्रैल को होगा। बीई और बीटेक के लिए होने वाला पेपर 11 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के दिन छोड़कर 8 से 12 अप्रैल तक होगा। एग्ज़ाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले स्टूडेंट्स 20 मार्च से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उन्हें एग्ज़ाम डेट और टेस्ट सेंटर की जानकारी भी मिल सकेगी। पहले एनटीए ने 8 से 20 अप्रैल तक परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया था।
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR