भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक्सीलेंस काॅजेल में हिंदी के प्रोफेसर डाॅ. मधु जैन कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। उनहें 9 जून को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। 56 वर्षीय मधु का 10 जून को जन्मदिवस था।
हमीदिया के कोविड केयर सेंटर में ही केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया गया था। शहर में कोरोना से मारने वालो की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। जबकि, शुक्रवार को 26 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 2600 पहुंच गई। 48 मरीज के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
प्रोफेसर मधु के भाई डाॅ. राजेश जैन ने बताया कि मधु की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद पति का दोबारा सैंपल लिया गया था। 14 जून को रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तो उनको भी हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। मधु पहले दिन से ही वेंटिलेटर पर थीं। उनका आॅक्सीजन सेचुरेशन भी कम था। शुक्रवा को उनकी तबीयत में सुधार नजर आया था, लेकिन दोपहर करीब दो बजे हार्ट अटैक आया एक घंटे के प्रयास के बाद भी डाॅक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए।