वाॅलीबुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म की बात की जाती है तो बाहुबली का नाम काफी ऊपर आता है, इस फ्रैंचाइस ने कई इतिहास रचे थे। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाया ही था इसके अलावा फिल्म को उसके आला दर्जे के व्हीएफएक्स के लिए भी याद किया जाता है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकार तक बस कुछ जबरजस्त था।
वैसे तो लोगों को साउथ इंडस्ट्री में और उनके कलाकारो में ज्यादा इंट्रेस्ट नही होता, लेकिन बाहुबली फेम प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने लोगो के दिल में अलग जगह बनाई है। दोनो की स्क्रीन पर केमिस्ट्री बेमिसाल है। फिल्म के बाद खबरें ये भी थी कि दोनेा रिलेषनषिप में है। अब अनुष्का ने एक इंटरव्यू में प्रभास को लेकर बड़ी बात बोल दी है।
सिनेता छोड़ दूंगी दोस्ती नही - अनुष्का
उन्होने प्रभास को अपना सबसे करीबी दोस्त बता दिया है, उन से जब पूछ गया कि क्या वो अपनी जिंदगी में प्रभास को चुनेंगी या फिर सिनेमा में एक्टिंग को, इस पर अनुष्का का जवाब वायरल हो रहा है। अनुष्का शेट्टी कहती है कि मैं काम के लिए अपनी दोस्ती नही तोड़ सकती। बता दें कि अनुष्का की ये वीडियो उनके एक फैन ने शेयर की है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।
अनुष्का ने प्रभास को अपना 3 AM वाला दोस्त बताया है, उनके मुताबिक वो प्रभास को पिछले 15 सालों से जानती हैं और दोनो की सोच भी एक दूसरे से मेल खाती है। जब अनुष्का से पूछा गया कि क्या वो प्रभास को डेट कर रही है, इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा कुछ होता तो सामने आ जाता। प्रभास और मैं एक जैसी सोच के इंसान है जो अपनी भावनाएं कभी नही छुपाते।