Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

आदिवासी दिवस में राष्ट्रपति मुर्मू के शहडोल कार्यक्रम में शामिल होने जा रही ग्रामीणों से भरी बस पल्टी

आदिवासी दिवस में राष्ट्रपति मुर्मू के शहडोल कार्यक्रम में शामिल होने जा रही ग्रामीणों से भरी बस पल्टी

मंगलवार, 15 नवंबर 2022

/ by News Anuppur

35 से 40 घायलों को लाया गया सिहोरा अस्पताल, दो जबलपुर रेफर

सिहोरा। सिहोरा से 25 किलोमीटर दूर पान उमरिया थाना क्षेत्र के पकरिया ग्राम पास मंगलवार की सुबह 9 बजे शहडोल आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस आचालक पलट गई। जिससे बस में बैठे 30 सवारियों को सिहोरा सिविल हॉस्पिटल लाया गया। हादसे में गंभीर रूप से रेखा बाई पति सुभाष कोल (35) निवासी खुडावल तपा, राजेन्द्र पिता रमेश कोल (30 ) खुडावल को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज सिहोरा सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। बस में सवार लोगों के मुताबिक शहडोल कार्यक्रम के लिए रवाना हुई बसें आगे पीछे चल रही थीं तभी बस क्रमांक एमपी 20 पीए 2177 के चालक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया और इसी दौरान ये हादसा हो गया।चीख पुकार के बीच साथ चल रही बसों में सवार लोगों ने तत्काल बस रुकवाकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पूर्व मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई पहुंचे सिहोरा सिविल हॉस्पिटल, घायलों की जानी कुशलक्षेम

बिरसा मुंडा जयंती पर शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आदिवासी दिवस पर होने जा रहे कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस अनियंत्रित होकर कटनी जिले के पान उमरिया थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं 30 से 35 लोग घायल हो गए सभी घायलों को उपचार के लिए सिहोरा सिविल हॉस्पिटल। 

घटना की जानकारी लगते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई सिहोरा सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछते हुए डॉक्टरों से चर्चा की और घायलों को बेहतर इलाज देने की बात कही। विधायक अजय विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक को चार लाख और सभी घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि दिनेश चौरसिया, प्रशांत परोहा, जिला पंचायत के सदस्य प्रदीप पटेल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों में प्रभारी नायब तहसीलदार रूबी खान पहुची।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR