अनूपपुर। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम फुनगा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुनगा २३ जनवरी की सुबह लगभग १०.३० तक बंद रही, जिसके कारण विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं विद्यालय का मुख्य गेट बंद होने के कारण बाहर ही विद्यालय खुलने का इंतजार करते रहे। ग्रामीणो ने बताया कि यह विद्यालय के प्राचार्य की लापरवाही के कारण आए दिन समय से विद्यालय नही खुलता, जिसके कारण छात्र-छात्राएं इधर उधर भटकते रहते है।
विद्यालय बंद होने पर घंटो भटकते रहे छात्र
शासन के निर्देशानुसार समस्त शासकीय विद्यालय खुलने के एक घंटे पूर्व एवं बंद होने के एक घंटे पश्चात ही शिक्षको को विद्यालय छोडने का निर्देश दिया गया है, बावजूद इसके शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुनगा के प्राचार्य की लापरवाही के कारण विद्यालय संचालन समय से १ घंटे बाद संचालित किया जा रहा है। इतना ही नही इस विद्यालय में पदस्थ शिक्षक भी नदारद मिले है।
कैसे सुधरेगी शैक्षणिक व्यवस्था
जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र द्विवेदी की लापरवाही के कारण जहां छात्र-छात्राओ की शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी सवाल खडे हो रहे है। जहां घंटो लेट खुलने वाले इस विद्यालय में छात्रो की पढाई के स्तर पर लगातार गिरावट आती जा रही है। वहीं घंटो बंद रहते इस विद्यालय के कारण जहां छात्र-छात्राएं विद्यालय खोलने के इंतजार में सड़क मे भटकते रहते है।
जनप्रतिनिधि व अभिभावक कर चुके कई शिकायते
जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुनगा के खुलने का समय का कोई निर्धारिण नही होने पर जहां जनप्रतिनिधियो सहित अभिभावको ने कई बार इसकी शिकायत प्राचार्य से की गई। बावजूद इसके प्राचार्य द्वारा विद्यालय सही समय पर खोलने व छात्रो की शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने किसी ओर ध्यान नही दिया गया। वहीं समय पर स्कूल नही खुलने का कारण विद्यालय में भृत्य न होने की बात कह अपनी जिम्मेदारियो से पल्ला झाड़ लिया।
इनका कहना है
मै तत्काल दिखवाता हॅू, अगर विद्यालय समय पर नही खुलता तो कार्यवाही की जाएगी।
पी.एन. चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अनूपपुर

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें