Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

राम खेलावन पुनः हुए नपाध्यक्ष नियुक्त, उपाध्यक्ष सहित तीन सदस्य की हुई नियुक्ति

शुक्रवार, 7 जून 2019

/ by News Anuppur

सोमवार को विधायक बिसाहूलाल की उपस्थिति में करेगे पदभार ग्रहण 
अनूपपुर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा नगर पालिका परिषद अनूपपुर का कार्यकाल 16 अक्टूबर 2018 को पूर्व निर्वाचित परिषद का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के बाद 29 अक्टूबर 2018 को डिप्टी कलेक्टर को नपा अनूपपुर में प्रशासक के रूप में नियुक्त कर दिया गया था। जिसके बाद 3 जून को मध्यप्रदेश राजपत्र प्रधिकार में प्रकाशित कर एक बार पुनः पूर्व नपाध्यक्ष राम खेलावन राठौर को नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं तीन सदस्यो को नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद अनूपपुर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 346 के प्रावधानो के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अनूपपुर में विभागीय समसंख्यक आदेश में डिप्टी कलेक्टर ऋषि सिंघई को प्रशासक नियुक्त किया गया था। जहां 3 जून को प्रशासकीय कारणो से मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 328 के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य शासन, एतद द्वारा उपरोक्तानुसार प्रशासक के स्थान पर अब नगर पालिका परिषद अनूपपुर में पूर्व अध्यक्ष को रामखेलावन राठौर को पुनः नपाध्यक्ष, कांग्रेस मंडलम् अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता को नपा उपाध्यक्ष एवं तीन सदस्यों में पूर्व पार्षद योगेन्द्र राय, पूर्व पार्षद रामाधार बैगा एवं समाजसेवी शैल कुमारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। जहां सोमवार 10 जून को पुनः नियुक्त हुए नपाध्यक्ष अनूपपुर राम खेलावन राठौर, उपाध्यक्ष एवं तीन सदस्यों के साथ पदभार ग्रहण करेगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR