Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अशोक सिंह नपा अनूपपुर के विधायक प्रतिनिधि हुए नियुक्त

सोमवार, 10 जून 2019

/ by News Anuppur

अनूपपुर। जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह एवं मंडलम् अनूपपुर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता की मांग पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने 8 जून को अशोक सिंह पिता स्व. पुरूषोत्तम सिंह चंदेल निवासी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 13 को नगर पालिका परिषद अनूपपुर का विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। जहां विधायक बिसाहूलाल सिंह की अनुपस्थिति में नगर पालिका परिषद की बैठकों एवं अन्य कार्यो में मेरे प्रतिनिधि के रूप में सहयोग प्रदान करेगे। वहीं अशोक सिंह चंदेल को नगर पालिका परिषद अनूपपुर का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह सहित विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को, विधायक कोतमा सुनील सराफ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष मंगलदीन साहू, मयंक त्रिपाठी, पूर्व नपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर, नपाध्यक्ष पसान सुमन राजू गुप्ता, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि जयंत राव, भगवती शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, एडवोकेट संतोष अग्रवाल, अनूपपुर सेक्टर अध्यक्ष उमेश राय, सामतपुर सेक्टर अध्यक्ष रियाज अहमद, मंडलम् अध्यक्ष अनूपपुर राकेश गुप्ता, डॉ. राज तिवारी, संजीव द्विवेदी, बाबा खान, सुजीत मिश्रा, अनिल राठौर, सत्येन्द्र स्वरूप दुबे, योगेन्द्र राय, रेहाना बानो, दीपक शुक्ला, पंकज अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, चंद्रभान सिंह, रामनरेश गर्ग, गीता सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष जैतहरी अवधेश राम अग्रवाल, निरजंन यादव, वासूदेव चटर्जी, राजेश द्विवेदी, पुरूषोत्तम चैधरी, तेजभान सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, संदीप पटेल, संतोष मिश्रा, विजय सिंह, पुरूषोत्तम पटेल, मोहित पटेल, बहादुर पटेल, संतलाल यादव, डॉ. गणेश चटर्जी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, रामनरेश गर्ग, रामाधार बैगा, बृजेश शिवहरे, राघवेन्द्र पटेल, वेदक पटेल, जीतू परिहार, अजय सिंह, संजय सोनी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR