Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

लिटिल स्टेप्स प्ले स्कूल में वैज्ञानिक तकनीकों को विकसित करने कार्यशाला का हुआ आयोजन

रविवार, 9 जून 2019

/ by News Anuppur


ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों से विद्यार्थियों ने की सीधे बात, उद्यानिकी के क्षेत्र में विज्ञान तकनीकों की ली जानकारी
अनूपपुर। म.प्र. के आदिवासी जिलों के कक्षा 10 वीं से 12 वीं तक स्कूली विद्यार्थियों को ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों से सीधी बात कर विज्ञान के प्रति सूझबूझ विकसित करने के उद्देश से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगगिकी विभाग नई दिल्ली के सहयोग एवं उत्प्रेरण से एस्ट्रॉनिका साइंस एक्टिविटी एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा लिटिल स्टेप्स प्ले स्कूल अनूपपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन में एस्ट्रॉनिका साइंस एक्टिविटी एंड एजुकेशन सोसाइटी के समन्वयक एम.एस. नरवरिया, जालंधर पंजाब से अनिल सिंह, जबलपुर से के.एस. तोमर एवं भोपाल से उपयंत्री बी.बी. गांधी ने स्कूली बच्चों को विज्ञान के अनेक प्रयोगों को करके दिखाया वहीं बच्चो के मन में उठने वाले प्रश्नो का उत्तर दिए। वैज्ञानिक के.एस. तोमर, अनिल सिंह एवं उपयंत्री बी.बी. गांधी ने विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में विज्ञान की सार्थकता और उसके माध्यम से विज्ञान के और भी अधिक विस्तार और उनके नवाचार के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यशाला में वैज्ञानिक के.एस. तोमर ने हॉर्टिकल्चर विज्ञान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उद्यानिकी के क्षेत्र में विज्ञान तकनीकों की जानकारी, अनिल सिंह ने बी कीपिंग के क्षेत्र में मधुमक्खियों और शहद की पहचान करने तथा प्रकृति में मधुमक्खियों का पेड़-पौधों के साथ परस्पर संबंध के विज्ञान और प्राप्त उससे परिणामो, उपयंत्री बी.बी. गांधी ने देश के लिए विज्ञान के उन तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए उपयोगी बन देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करने के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यशाला में लिटिल स्टेप्स प्ले स्कूल के प्राचार्य प्रशांत अग्रहरि, सेंट तुलसी माॅडल विद्यालय के प्राचार्य पप्पू गुप्ता, रवींद्र सिंह राठौर एवं डॉ आर.के. पटेल उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR