Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

UP से सटी राजस्थान और MP की सीमाएं सील, बार्डर पर बने क्वारंटीन सेंटर

UP से सटी राजस्थान और MP की सीमाएं सील, बार्डर पर बने क्वारंटीन सेंटर

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

/ by News Anuppur


आगरा।
कोरोना return  की लहर को लेकर प्रतिबंध व बंदिशें लगातार बढ़ रहे हैं। आगरा से लगीं राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमाएं वहां के प्रशासन ने सील कर दी हैं। उत्तर प्रदेश की सीमा पर क्वारंटीन सेंटर भी बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश से जाने वालों को थर्मल स्क्रीनिंग के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बिना जांच रिपोर्ट आपको बॉर्डर से लौटाया भी जा सकता है। बॉर्डर पर दोनों राज्यों के शासन-प्रशासन पाबंदियों की बाड़ कस दी है। संक्रमण को रोकने के लिए बॉर्डर सील करने के साथ प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं।

सैपऊ के उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सीमा के बॉर्डर बसई नवाब और कैथरी बॉर्डर पर चेक पोस्ट लगा दी गई हैं। गंभीर हालातों को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बॉर्डर के समीपवर्ती एक छात्रावास में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। जिसमें कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी गई है। उपखंड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपखंड अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधों के चलते सीमाओं को सील कर दिया गया है। आगरा और ग्‍वालियर की ओर से आने वाले वाहनों को सीमा पर ही रोककर चेकिंग की जा रही है। इधर, आगरा और भरतपुर के बॉर्डर पर प्रतिबंधों के चलते भी लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर अवरोधक लगाये जाने लगे हैं।

दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों को नाइट कर्फ्यू के अलावा कड़े प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ रहा है। चेकिंग और स्क्रीनिंग व्यवस्था के चलते खासी परेशानी झेल रहे लोगों को काफी देर तक बॉर्डर पर ही खड़े रहना पड़ रहा है। जरूरी काम से जाने वाले लोगों को ऐसे में नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुलिस एहतियातन बॉर्डर पर कड़ी सख्ती कर रही है। चौबीस घंटे पुलिस फोर्स सड़कों पर निगेहबानी में लगाया गया है।

नाइट कर्फ्यू व्यवस्था में लगातार बढ़ रही सख्तियों के चलते आगरा और मथुरा के राजस्थान-हरियाणा और मध्य प्रदेश बॉर्डर पर पुलिस की निगेहबानी लगातार कड़ी होती जा रही है। यही नहीं, आगरा में दूसरे जिले की सीमाओं पर भी फोर्स लगातार बढ़ाया जा रहा है। बॉर्डर पर आने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ भी की जाने लगी है। सड़कों पर आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। संभावित लॉकडाउन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुटा हुआ लगता है।

एसएसपी मुनिराज के अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सतर्कता निरंतर बढ़ाई जा रही है। बॉर्डर पर निगेहबानी बढ़ाई गई है। पंचायत चुनाव के बाद अब पुलिस का पूरा जोर कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने पर रहेगा। जिले में बाहरी लोगों का आवागमन रोकने के लिए सभी सीमाओं पर फोर्स को लगाया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR