Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अफगानिस्तान के हालात चुनौती पूर्ण, हम बदलेंगे अपनी रणनीति: राजनाथ सिंह

अफगानिस्तान के हालात चुनौती पूर्ण, हम बदलेंगे अपनी रणनीति: राजनाथ सिंह

रविवार, 29 अगस्त 2021

/ by News Anuppur

वेलिंगटन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विस स्टाफ  कॉलेज पहुंचे। इस दौरान अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो जाने के बाद वहां के हालात बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। इन हालातों ने कई देशों को अपनी रणनीति में बदलाव करने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालातों ने हमें मजबूर कर दिया है कि हम अपनी रणनीति में बदलाव करें। अब भारत, अफगानिस्तान पर दोबारा से सोच रहा है और नई रणनीति तैयार कर रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसी ही चुनौतियों से लडऩे के लिए रक्षा मंत्रालय इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप बनाने पर तेजी से विचार कर रहा है। क्योंकि, युद्ध के समय सबसे महत्वपूर्ण होता है कि आप कितनी जल्दी निर्णय ले रहे हैं। ये बैटल गुु्रप जल्द निर्णय तो लेंगे ही साथ लड़ाको की यूनिट भी तैयार करेंगे। ये बैटल ग्रुप हमारे दुश्मनों का खात्मा करने में सक्षम होंगे।

टूर ऑफ  ड्यूटी बदलेगी सेना का भविष्य

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारत के युवा, सैनिकों जैसी राष्ट्रभक्ति और अनुशासन सीखें। इसके लिए हमें नए रास्ते खोजने होंगे। जिससे सेना के प्रति युवाओं के रूझान को बढ़ाया जा सके। इसके लिए रक्षा मंत्रालय टूर ऑफ  ड्यूटी पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि यह निर्णय हमारे लिए गेम चेजिंग साबित होगा और भारतीय सेना की औसत उम्र को भी कम कर देगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR