Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अमरकंटक के ज्वालेश्वर धाम में लगा फ्लेक्स बना विवाद, लोगों में दिखी नाराजगी

अमरकंटक के ज्वालेश्वर धाम में लगा फ्लेक्स बना विवाद, लोगों में दिखी नाराजगी

गुरुवार, 21 अक्तूबर 2021

/ by News Anuppur

भाजपा नेता ने जिला प्रशासन से की कार्यवाही की मांग

अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकंटक में जोहिला की उद्गम स्थली ज्वालेश्वर धाम मे गलत और कुटिलता युक्त लेक्स लगाने से विवादो में आ गया हैं। श्रद्धालुओं द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश की सीमा मे स्थित ज्वालेश्वर धाम में एक लैक्स लगाया गया हैं जिसमे इसे छत्तीसगढ़ में होना दर्शाया गया है। जबकि यह मध्यप्रदेश में हैं एक धार्मिक, ऐतिहासिक, पर्यटन स्थल पर कब्जे की साजिश का हिस्सा माना जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने जिला प्रशासन और पुलिस को जानकारी के साथ शिकायत कर तत्काल कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

श्री जालेश्वरधाम अमरकंटक मंदिर के द्वार मे लगे लैक्स मे स्थान के जगह पर गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ,छग लेख किया गया है। लोगों का कहना है कि अगर स़ंचालक/ महन्त का पता है तो लैक्स मे नीचे एक लाइन स्थान, अमरकंटक जिला अनूपपुर मप्र लिखाना उचित होगा। यह धाम मप्र की सीमा में है । 

भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने कहा कि मेरी जानकारी में यह विषय लाया गया है। वैमनस्यता और विवाद ना बढ़े इसलिये इस लैक्स को मौके से अलग करवाना प्रशासन का दायित्व है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम से  कार्यवाही की मांग की है। आशंका है कि यह मप्र की सीमा में अतिक्रमण के उद्देश्य से महंत के माध्यम से छग प्रशासन की यह चाल है। छग प्रशासन बटवारे के समय अमरकंटक को अपने सीमा मे लेने मे सफल नहीं हो पाया था। जालेश्वर धाम में भी सफलता नहीं मिली थी। इसलिये ऐसे किसी विवादित कार्य से साजिश की बू आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR