अनूपपुर। किररघाट मार्ग बारिश में भू-स्खलन के बाद से बंद होने के कारण पुष्पराजगढ़ क्षेत्र का व्यवसाय लगभग ठप सा हो गया। लोगों को अधिक रूपए खर्च कर जैतहरी होते हुए राजेंद्रग्राम-अमरकंटक की यात्रा करनी पड़ रही है और मार्ग का कार्य धीमी गति से चल रहा था। जिसको लेकर पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने आवाज उठाते रहे। परिणाम स्वरूप क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण में तेजी आई और विभाग ने 15 दिसम्बर तक मार्ग प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया था। जिसके बाद पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने 13 दिसम्बर को किरर घाट मार्ग के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एवं क्षतिग्रस्त किररघाट मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि विभाग द्वारा दी गई समय सीमा 15 दिसम्बर तक कार्य पूर्ण हो जाएगा एवं जनमानस को राजेंद्रग्राम, किरर घाट मार्ग से अनूपपुर जिला मुख्यालय आने जाने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। ज्ञात हो कि लगभग 5 माह से यह मार्ग पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद पड़ा हुआ था। जिसके कारण पुष्पराजगढ़ क्षेत्र का विकास में प्रभाव पड़ा है तथा व्यापार भी प्रभावित हुआ। वही परिवहन भाड़ा में भी पुष्पराजगढ़ वासियों को अधिक धनराशि खर्च करना पड़ रहा था। अब शीघ्र ही राजेंद्रग्राम से किरर घाट अनूपपुर मार्ग चालू हो जाएगा, जिससे आम जनों को आने जाने के लिए पूर्व की भांति सुविधा मिलने लगेगी।
विधायक पुष्पराजगढ़ ने किया क्षतिग्रस्त किरर घाट मार्ग का निरीक्षण, 15 से मिलेगी राहत
विधायक पुष्पराजगढ़ ने किया क्षतिग्रस्त किरर घाट मार्ग का निरीक्षण, 15 से मिलेगी राहत

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें