Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

पयारी ओपन केप में सी ब्लाॅक के स्टेक 18 में रखी 700 बोरी धान को खाद्य विभाग ने किया जब्त

शासकीय धान की हेरा फेरी नाकाम, धान की हुई फिर हेरा फेरी, वेयर हाउसिंग एण्ड लाॅजिस्टिक्स काॅर्पोरेशन केप शाखा पयारी में धान की कालाबाजारी

मंगलवार, 28 जून 2022

/ by News Anuppur


धान की हेराफेरी करने का वीडियो सोशल मीडिया में वाॅयरल होने के बाद दूसरी घटना

अनूपपुर। खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह जिले में शासकीय खाद्यान्न की हेराफेरी के मामले में आये दिन सामने आ रहे है। वेयर हाउसिंग एण्ड लाॅजिस्टिक्स काॅर्पोरेशन केप शाखा पयारी में भंडारित वर्ष 2021-22 की उपार्जित 700 बोरी धान की हेराफेरी करने से पहले ही News Anuppur ने मामले का खुलासा 29 जून को किया था। जहां खबर प्रकाशन के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी ने 28 जून को पयारी ओपन कैप पहुंचकर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान उन्हे ब्लाॅक सी के स्टेक क्रमांक 18 में वर्ष 2021-22 में उपार्जित 700 बोरी धान मिला। जिसके बाद जांच अधिकारियों ने पयारी केप के स्टाॅक रजिस्टर की जांच की गई। स्टाॅक रजिस्टर में वर्ष 2021-22 की धान 24 जून को ही निरंक पाया गया साथ ही वर्ष 2020-21 की पुरानी धान का स्टाॅक बराबर मिलने पर धान की हेराफेरी करने से पहले ही उक्त 700 बोरी धान को जब्त कर लिया गया है।

700 बोरी धान बेचने के फिराक में थे तत्कालीन शाखा प्रबंधक

पूरे मामले में पयारी केप से 8 जून को 700 बोरी पुरानी धान की हेराफेरी करने का वीडियो सोशल मीडिया में वाॅयरल हुआ। जिसके बाद पूरे मामले की जांच एमपीएससीएससी के जिला प्रबंधक एवं एमपीडब्ल्यूएलसी के जिला प्रबंधक द्वारा जांच करते हुये रिर्पोट अपने वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई। जहां जांच रिपोर्ट के आधार पर म.प्र. वेयर हाउसिंग काॅर्पोरेशन के प्रबंध संचालक दीपक सक्सेना ने तत्काल ही 21 जून को शाखा प्रबंधक पुष्पराज सिंह बघेल को निलंबित करते हुये उन्हे क्षेत्रीय कार्यालय अटैच करने का आदेश दिया गया था। इस बीच 700 बोरी धान को बेचने के फिराक में रहे शाखा प्रबंधक पुष्पराज सिंह की पूरी योजना फेल हो गई।

खाद्य विभाग ने नई धान की 700 बोरी किये जब्त

पूरे मामले की जांच के दौरान खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कोतमा सीमा सिन्हा ने बताया कि पयारी केप के सी ब्लाॅक अंतर्गत स्टेक क्रमांक 18 में रखी हुई वर्ष 2021-22 की धान को जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले में स्टाॅक रजिस्टर की जांच की गई। जिसमें वर्ष 2021-22 की धान 24 जून को ही निरंक पाया गया। इसके साथ ही तत्कालीन शाखा प्रबंधक पुष्पराज सिंह बघेल के निलंबित हो जाने के बाद उन्होने 26 जून को नये शाखा प्रबंधक शिव शंकर जायसवाल को पयारी केप का प्रभार देते समय पुरानी धान का स्टाॅक बराबर मिला है। मामले में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पंचनामा तैयार करते हुये उक्त धान को जब्त करते हुये मामले का प्रकरण बना कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने की बात कही गई।




कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR