Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

15 नाकापोशों ने सोनभद्र काॅलोनी में दो चौकीदार को बंधक बनाकर दी चोरी की वारदात को अंजाम

15 नाकापोशों ने दो चौकीदार को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को दिये अंजाम, अनूपपुर न्यूज, अनूपपुर समाचार

गुरुवार, 7 जुलाई 2022

/ by News Anuppur

कोतमा नगरवासी ना बैठे पुलिस के भरोसे, स्वयं करे अपनी सुरक्षा

ममला कोतमा थाना क्षेत्र का, अपराधिक घटनाओं में कोतमा का बढ़ता जा रहा ग्राफ

कोतमा । थाना कोतमा क्षेत्र अपराधियों को गढ़ बनता जा रहा है, जहां आये दिन लूट पाट, चोरी सहित अन्य घटनायें बढ़ते ही जा रही है। वहीं कोतमा पुलिस क्षेत्र मे बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर चुनाव में अपनी व्यस्तता बताते हुये नगर की सुरक्षा की जिम्मेदारी से मुंह ही मोड़ लिया गया है। नगर में दिन दहाड़े हुये काॅलरी कर्मचारी से हुई लूट की घटना, सूने मकान में लाखों की चोरी सहित दर्जनों मामलों की शिकायत थाना में धूल खा रही है। जिसके कारण कोतमा नगर के लोगो में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

जानकारी के अनुसार म.प्र. गृह निमाण एवं अद्योसंरचना विकास मंडल उपसंभाग अनूपपुर अंतर्गत आवासी सोनभद्र काॅलोनी में 6 जुलाई की रात लगभग 2 बजे 15 नाकाबपोशो द्वारा घुस कर चौकीदार watchmen को बंधक बनाते हुये चोरी किये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे म.प्र. गृह निर्माण एवं अद्योसरंचना विकास मंडल उपसंभाग अनूपपुर के उपयंत्री ए.बी. सिंह ने 7 जुलाई को चुनाव में व्यस्त होने और चुनाव के बाद प्राथमिकी दर्ज करन की बात कह उनसे लिखित आवेदन ले लिया गया। जिसके बाद उपयंत्री ने ए.बी. सिंह ने लिखित शिकायत देते हुये बताया कि काॅलोनी में मंडल द्वारा दो चौकीदार रखे हुये है। जहां 7 जुलाई की सुबह चौकीदार ने सूचना दी की 15 नाकाबपोश आये और चौकीदार को बंधक बनाते हुये उनका मोबाइल छीन लिया गया और चोरी कर वहां से निकल लिये। जहां चौकीदार की सूचना पर उपयंत्री द्वारा 7 जुलाई को मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया गया। जिसमें काॅलोनी में एचआईजी 5 एवं 7 के सम्मुख बिजली का खंभा काटकर एवं वाॅटर सप्लाई की जीआई पाइप लगभग 30 मीटर लंबी चोरो द्वारा चोरी कर ली गई। 

अखिरकार कोतमा पुलिस नगर में बढ़ते वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। जहां अपनी नाकामी छिपाने के लिये अब चुनाव का बहाना बनाकर नगर सहित आसपास के लोगो को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक के लिये खुद अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR