Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

ग्राम अमिलिहा के उमरिहाटोला में उल्टी दस्त का प्रकोप, महिला सहित बच्ची की मौत

Vomiting, Diarrhea and fever, Outbreak Of Vomiting And Diarrhea, anuppur news

मंगलवार, 5 जुलाई 2022

/ by News Anuppur


अस्पताल में भर्ती 7 मरीजों की स्थिति सामान्य, गांव पहुंच स्वास्थ्य टीम ने लिया जायजा, घर-घर दे रही दस्तक

अनूपपुर। मौसम में अचानक हुये बदलाव के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जहां जनपद जैतहरी अंतर्गत ग्राम अमिलिहा के उमरिहाटोला में उल्टी-दस्त के प्रकोप से 45 वर्षीय महिला एवं 12 वर्षीय बालिका की मौत हो चुकी है, वहीं 8 से 10 लोगो उल्टी दस्त से ग्रसित पाये जाने पर उन्हे बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गांव में उल्टी दस्त के प्रकोप फैलने की सूचना मिलते ही कलेक्टर सोनिया मीना ने तत्काल ही ग्रामीणों को उपचार की सुविधा हेतु स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.सी. राय, बीएमओं अनूपपुर प्रवीण शर्मा सहित स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर मरीजों का उपचार प्रारंभ करते हुये उन्हे आवश्यक सुविधाएं प्रदान करते हुये मरीजों के परिजनों से मिलकर जानकारी ली गई तथा स्वास्थ्य दल को आवश्यक सुविधाएं व उपचार उपलब्ध कराये जाने मार्गदर्शन दिये गये। 

जानकारी के अनुसार कुएं के संक्रमित पानी पीने से एक परिवार के सदस्य व रिश्तेदार उल्टी व दस्त से ग्रसित हो गये थे। जहां 45 वर्षीय उमावती पति राजराम सिंह को 1 जुलाई से प्रारंभ हुये उल्टी दस्त पर उसके परिजनों द्वारा रात के समय झाड़-फूंक करने लगे रहे और सुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई। वहीं राधिक पिता गुलाब सिंह उम्र 12 वर्ष को उल्टी दस्त होने पर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 4 जुलाई को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के 7 अन्य परिजनों जिनमें अर्चना सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 10 वर्ष, गणेशिया बाई पति कृष्ण कुमार 22 वर्ष, अजय सिंह उम्र 30 वर्ष, गंगा सिंह पिता जैलू सिंह उम्र 46 वर्ष, लीलाबाई पति जमुना सिंह उम्र 36 वर्ष, अमर सिंह पिता बाबूलाल उम्र 50 वर्ष एवं यशोदा पति चंद्रभान सिंह उम्र 25 वर्ष को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डाॅक्टरो  ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। 

उल्टी दस्त के प्रकोप से पीड़ित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेषज्ञ दल के साथ घर-घर दस्तक दे रही है। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, महिला बाल विकास विभाग की टीम को भेजकर सक्रियता से संपूर्ण गांव के घर-घर दस्तक देकर आवश्यक दवाईयों की प्रदान किया जा रहा है। साफ-सफाई एवं गांव वासियों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में समझाईश देने के साथ ही 47 पेयजल कूपों में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है तथा पेयजल स्त्रोतों में साफ-सफाई रखने आदि के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. एस.सी. राय ने बताया है कि उल्टी-दस्त से पीड़ित सभी लोगों को उचित ईलाज वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में प्रदाय किया जा रहा है, जिससे वर्तमान में स्थिति सामान्य है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR