लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी, कोतमा पुलिस पर उठ रहे सवाल
कोतमा । थाना कोतमा क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाओं मे बढ़ोत्तरी हो रही है। क्षेत्र में आये दिन लूट, चोरी, धोखाधड़ी सहित अन्य मामले देखने को मिल रहे है। नया मामले में कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 7 का है, जहां दिनदाहड़े सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा 2 लाख 25 हजार रूपये के जेवरात सहित 25 हजार नगद रूपये की चोरी कर लिया गया है। लगातार घटनाओं में हो रही वृद्धि पर कोतमा पुलिस सुर्खियों में है और इनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होना प्रारंभ हो गये है। जिसमें 23 जून को दोपहर लगभग 12 बजे कोतमा चैपाटी तिराहा पीडीएस दुकान के पास बाइक में सवार दो युवको द्वारा काॅलरी कर्मचारी से नगद 50 हजार रूपये की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार होने, 4 जून को गोविंदा बाजार से काॅलरी के कबाड़ से लोड़ बिना नंबर की ट्रक को जब्त कर जांच के नाम पर लगभग 8 दिन तक थाना परिसर में खड़ा रखने के बाद बाद छोटी सी चालानी कार्यवाही कर छोड़ देने, 28 जून की दोपहर लगभग 1 बजे वार्ड 7 एलआईसी ऑफिस के पीछे झाड़ियों में शासकीय खाद्यान्न के हेराफेरी करने के मामले मे शामिल आरोपियों को छोड़े जाने तथा जनता प्रोविजन दुकान के नौकर द्वारा 10 लाख रूपये की सामग्री को चोरी कर कोतमा अन्य व्यापारियों को बेचे जाने का मामला जिले की सुर्खियों में चल रहा।
सूने घर से लाखों के जेवरात सहित नगदी हुये पार
मामले की जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को वार्ड 7 बनियाटोला निवासी 55 वर्षीय सरोज द्धिवेदी पति पुष्पराज द्धिवेदी के सूने घर में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर अज्ञात चोरो द्वारा लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रूपये चोरी कर चपंत हो गये। जिसकी शिकायत 2 जुलाई को सरोज द्विवेदी ने थाने में दर्ज कराई। जहां शिकायत के माध्यम से उन्होने बताया कि वह 30 जून की रात लगभग 10 बजे घर में ताला लगाकर अपने पुस्तैनी घर ग्राम छिरहाई जिला सतना कुलदेवता की पूजा पाठ कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। जहां 1 जुलाई को घर में काम करने वाली बाई अनीता ने उन्हे फोन कर बताया कि वह दोपहर 1 बजे खाना खाने अपने घर चली गइ और 2.30 बजे वापस आई। जहां घर के दो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना पर 1 जुलाई की रात लगभग 2 बजे मै अपने घर पहुंची, जहां घर का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अंदर रखी अलमारी का लाॅक भी टूटा हुआ था। जहां अलमारी के अंदर रखे 5 नग पुराने सोने की मोहर वनज 50 ग्राम, एक सोने की चैन 20 ग्राम, एक सोने की अंगूठी 5 ग्राम, एक नग सोने की सलाई 2 ग्राम, दो नग सोने का मंगलसूत्र वनज 10 ग्राम एवं नगदी 5 हजार रूपये आलमारी मे नही थे। वहीं दूसरे कमरे में की आलमारी जिसमें सोने का झूमका 10 ग्राम, सोने की अंगूठी 3 नग वनज 10 ग्राम, सोने का चाँद एक तोला, एक नग चांदी का करधनी 5 तोला, पायल वनज 3 तोला, चांदी का सिक्का वजनी 1 तोला एवं नगदी 20 हजार रूपये कुल 2 लाख 50 हजार रूपये को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। पूरे मामले मे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया। लेकिन अब जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है।
शासकीय चावल की हेराफेरी में पुलिस खुद संदिग्ध
शासकीय चावल के हेराफेरी मामले में जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 28 जून की दोपहर वार्ड 7 एलआईसी ऑफिस के पीछे झाड़ियों में चावल की 21 बोरियों को फेंकते हुये पिकअप वाहन क्रमांक एपमी 18 जीए 4922 के चालक व मालिक लक्ष्मण चैधरी पिता दशरू चैधरी को मौके से पकड़ा गया। जहां चालक के बयान पर कोतमा पुलिस ने द्वार प्रदाय योजना में लगे ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 1527 के चालक नीरज नामदेव पिता भूपत नामदेव उम्र 32 वर्ष को वेयर हाउस कोतमा से पकड़कर लाती है। वहीं पुलिस कोतमा थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा द्वारा बकायदा पूरे मामले में शामिल लोगो की जानकारी देते है और रात होते ही पुलिस ने ठेकेदार से मिलीभगत कर पूरी कहानी को बदल देते है। जहां दूसरे दिन कोतमा थाना प्रभारी द्वारा दिये मीडिया को दिये गये बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल होता है और पूरे जिले में कोतमा पुलिस द्वारा किये गये निष्पक्ष जांच की पोल खुल जाती है।
मामले में देखे वीडियो-थाना प्रभारी कोतमा ने क्या अपने बयान पर की कार्यवाही
दिन दहाडे़ काॅलरी कर्मचारी से लूट, जांच के नाम काट रहे दिन
कोतमा पुलिस क्षेत्र की अपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। जहां दिन दहाड़े आम रोड में काॅलरी कर्मचारी से अज्ञात बाइक में सवार दो युवको द्वारा 50 हजार की लूट की घटना के बाद नगर सहित आसपास के लोग सहमें हुये है। मामले की जानकारी के अनुसार मीरा काॅलरी में नौकरी करने वाले झुमका लाल पिता भोला सिंह उम्र 62 वर्ष जो कि 23 जून की सुबह एसबीआई बैंक भालूमाड़ा से 50 हजार नगद निकाल कर घर जा रहे थे। तभी कोतमा चैपाटी तिराहे पीडीएस गोदाम के पास बाइक में सवार दो युवको द्वारा रास्ते में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम कर बड़ी आसानी से भाग निकले। वहीं इस लूट की घटना के बाद पुलिस प्राथमिक दर्ज कर मामले को ठंडा करने के इंतजार में है।
जनता प्रोविजन के 10 लाख के गबन में शामिल आरोपियों को छूट
कोतमा नगर के वार्ड 1 अंडर ब्रिज के पास संचालित जनता प्रोविजन के दुकान एवं गोदाम में कार्यकरत नौकर द्वारा लगभग 10 लाख रूपये की सामग्री का गबन करते हुये चोरी छिपे कोतमा के लगभग दर्जनों व्यापारियों को समान बेचे जाने के मामले में दुकान संचालक अक्षय जैन की शिकायत पर पुलिस 48 घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज करती है। जिसके बाद पुलिस आरोपी अंकुर विश्वकर्मा पिता केदार विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 406, 408 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लेते हुये आरोपी अंकुर विश्वकर्मा को गिरफ्तार करती है। जहां पूछताछ में एक से एक राज सामने आते है और इस दौरान सामग्री को खरीदने वाले काली मंदिर रोड निवासी ऋषभ गुप्ता एवं वार्ड 6 निवासी मनीष गुप्ता को पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करते हुये कुछ सामग्री भी जब्त करती है। वहीं वार्ड 6 के अन्य आरोपी जिस पर जुआ-सट्टा, कोयला चोरी जैसे अपराधिक प्रकरण दर्ज है का नाम सहित भालूमाड़ा गोलबाजार में पान की दुकान चलाने वाले एक अन्य का नाम सामने आता है। लेकिन पुलिस इनके नाम सामने आने के बाद पुलिस मौन धारण कर लेती है।
कबाड़ से लोड को छोड़े जाने पर भी उठे थे सवाल
ऐसा ही एक मामला 4 जून को सामने आया था, जहां गोविंदा बाजार से कोतमा पुलिस ने काॅलारी के कबाड़ से लोड़ एक ट्रक को जब्त करते हुये उसे लगभग एक सप्ताह से अधिक समय तक थाना परिसर में खड़ा कराया गया। जहां मौके पर ट्रक चालक ने किसी भी तरह के दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये। लेकिन उक्त ट्रक की जांच लगभग एक सप्ताह चली और जांच में कई गंभीर मामले सामने आये। लेकिन कोतमा पुलिस द्वारा उसे बकायदा जांच का नाम दिया और बाद में उक्त ट्रक को छोटी सी चालानी कार्यवाही कर छोड़ दिया गया। वहीं नगरवासियों को कहना है कि अगर उक्त किसी भी मामले में किसी कबाड़ का ट्रक जब्त होते ही मौके पर दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर तत्काल कार्यवाही कर दी जाती है। तो उक्त काॅलरी के ट्रक की जांच में एक सप्ताह से अधिक समय क्यो दिया गया। इतना ही नही पुलिस ने उक्त कबाड़ से लोड ट्रक को जब्त करते समय जो बयान दिये उसे गौर से सुन कर मामले में की गई लीपतापोती को समझा जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें