Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अमरकंटक में दिनदहाड़े हुये छात्रा की हत्या पर नगरवासियों ने जताया विरोध

अमरकंटक में दिनदहाड़े हुये छात्रा की हत्या पर नगरवासियों ने जताया विरोध

शनिवार, 17 सितंबर 2022

/ by News Anuppur

नगर में व्याप्त नशाखोरी व बढ़ते हुये अपराधों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सौंपा गया ज्ञापन

अनूपपुर। अमरकंटक में व्याप्त नामखोरी, शराबखोरी बढ़ते हुये अपराध के विरूद्ध जांच एवं अपराधियों के प्रति कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु अमरकंटक के समस्त नगरवासियों द्वारा थाना अमरकंटक पहुंच कलेक्टर के नाम थाना प्रभारी मनोज दीक्षित को ज्ञापन सौंपा गया। 

जहां ज्ञापन सौपते हुये नगरवासियों ने कहा कि अमरकंटक में दिन दहाड़े एक प्रतिभाशाली छात्रा की हत्या समूचे अमरकंटक के जनमानस को हिलाकर रख दिया है। आज समाज में व्याप्त नशाखोरी, शराबखोरी के कारण बढ़ता अपराधिक मनोवृत्ति पर अंकुश लगाना समय की मांग है। अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो चुका, अधिकतर घरों में अवैध शराब की बिक्री, नशे का कारोबार पवित्र नगरी अमरकंटक घरों में अवैध शराब की बिक्री, नशे का कारोबार पवित्र नगरी पवित्र नगरी अमरकंटक को बदनाम कर रही है। 

जिस पर अमरकंटक वासियों ने छात्रा की हत्या किये जाने वाले अपराधी को मृत्युदंड एवं घर को जमींदोज किया जाये, पवित्र नगरी में व्याप्त शराब खोरी, नशे के कारोबार में लगातार वृद्धि, तत्काल अपराधियों के घर जमींदोज कियो जाये तथा अमरकंटक में हो रहे अपराधों पर कठोर कार्यवाही किया जाये, अमरकंटक आने वाले पर्यटको नशा उपलब्ध कराने वाले अपराधिों को अमरकंटक से बाहर किया जाये, समूचे अमरकंटक चल रहे अवैध गतिविधि संचालित है उसे समाप्त किया जाये और पुलिस को दुरूस्त किया जाये। नगरवासियों ने कहा कि अमरकंटक की मर्यादा कलंकित होने से बचाया जाये।  


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR