Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

वन रक्षक ने हरे-भरे पेड़ काटने से टोका, तो युवक ने टंगिया से किया हमला, मामला पंजीबद्ध

Forest guard attacked with Tangiya, case registered

सोमवार, 14 नवंबर 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र में वन विभाग रेंज बिजुरी के बीट भेड़री तलैया के वन रक्षक पर गश्त के दौरान जंगल में हरे-भरे पेड़ काट रहे एक व्यक्ति को मना करने पर उसने वर रक्षक पर टंगिया से हमला करते हुये वन रक्षक को जान से मारने की धमकी दी गई। जहां वन रक्षक शिव कुमार साहू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रामदास यादव पिता लीलचंद यादव निवासी बेलपटौरा थाना जैतपुर के खिलाफ धारा 353, 332, 294 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

मामले की जानकारी के अनुसार शिव कुमार पिता सुखलाल साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम विसुनटोला निगवानी थाना कोतमा वन रक्षक हाल पदस्थापना वन विभाग रेंज बिजुरी अंतर्गत बीट भेडरी तलैया द्वारा अपने चैकीदार धनीराम सिंह के साथ थाना पहुंच लिखित शिकायत करते हुये बताया कि 13 नवम्बर को वह अपने बीट में गश्त कर रहा था। जहां दोपहर लगभग 3.50 बजे जंगल के बीच कक्ष क्रमांक आरएफ 559 के कूप क्रमांक 1 में रामदास यादव पिता लीलचंद यादव निवाासी बेलपटौरा थाना जैतपुर द्वारा मवेशी चराते हुये हरे धवा पेड़ को काट रहा था। जहां मेरे द्वारा मना करने तथा वर्ष 2018 में पुरानी रंजिश को लेकर मेरे साथ अपशब्दो का प्रयोग करते हुये टंगिया उठाकर मेरे पीठ पर मार दिया। जहां हल्ला मचाने पर धनीराम द्वारा बीच बचाव किया गया। जहां उसने मुझे जान से मारने तथा उक्त बीट को छोड़ने की धमकी देने लगा। इस बीच मेरी वर्दी की शर्ट पीछे की तरफ से फट गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी रामदास यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR