एसपी की ओवरलोड परिवहन पर सख्ती, 42 ट्रकों में ओवरलोडिंग, कार्रवाई सिर्फ चार तक सीमित
अनूपपुर। मध्य
प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के हजारों क्विंटल चावल के परिवहन में
ओवरलोडिंग का मामला सामने आने के बाद अनूपपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस
अधीक्षक विक्रांत मुराव के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने दो
ट्रको पर कार्यवाही की तो वहीं यातायात पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ दो ट्रको
पर 41 हजार का जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले से मुरैना
जिले के लिए भेजे जा रहे चावल को रेलवे रैक प्वाइंट तक पहुंचाने के लिए लगाए गए कई
ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल लादा जा रहा था। शिकायतों और निगरानी के
दौरान ओवरलोड परिवहन की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया। जांच और चेकिंग के दौरान कई ट्रकों के चालक अपने वाहन मौके पर
ही छोड़कर फरार हो गए। जिससे ट्रको पर कार्यवाही ना हो सके। रेलवे रैक प्वाइंट तक
चावल पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में
ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन रही है, बल्कि
परिवहन नियमों का भी खुला उल्लंघन है।
कोतवाली पुलिस ने दो ट्रको पर की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने
कार्रवाई करते हुए क्षमता से अधिक लदे दो ट्रकों को पकड़ा है। कार्रवाई कोतवाली
थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में 17 जून को की गई। जांच के दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 5660
एवं एचपी 38
जे 4533 में
निर्धारित क्षमता से अधिक चावल लोड पाया गया। ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर दोनों
वाहनों को थाना परिसर लाया गया और वैधानिक कार्रवाई की गई। मामले में ट्रक चालक राजेश यादव पिता
रामसुरत यादव 40 वर्ष निवासी चंदिया तथा दीपेश यादव पिता
सुखसेन प्रसाद यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी कला थाना
ब्यौहारी के विरुद्ध धारा 113/194(1)
के तहत ओवरलोडिंग तथा परमिट की शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर धारा 66/192(ए) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
यातायात की कार्यवाही बना दिखावा
17 जून को पुलिस अधीक्षक ने यातायात और कोतवाली पुलिस को चावल
से लदे ओव्हर लोड़ ट्रको पर कार्यवाही के निर्देश दिये। जहां कोतवाली पुलिस ने
तत्काल ओव्हर लोड़ दो ट्रको पर कार्यवाही की गई। लेकिन यातायात पुलिस इस
कार्यवाही बचती देखी गई। वहीं कोतवाली पुलिस की कार्यवाही के दूसरे दिन यातायात
पुलिस मौके पर पहुंचकर 5 ट्रको की जांच की गई,
जिसमें तीन ट्रक अंडरलोड पाई गई। वहीं दो ट्रक जिनमें एमपी 09 एएल 9933 पर
20 हजार एवं एमपी 21 एच 6333 पर 21 हजार का जुर्माना लगाया गया। जबकि 17 जून को
जिले के बीओटी गोदाम दारसागर, रामजानकी वेयर हाउस, श्री शिवाय वेयर हाउस एवं अन्नपूर्णा
वेयर हाउस से 17 जून चावल से लदे लगभग 42 ट्रक ओव्हर लोड़ निकले थे,
जिनमें दिन रात सड़को पर खड़े रहने वाली यातायात पुलिस ने सिर्फ 2 ट्रक ही ओव्हर
लोड़ मिले।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें