Responsive Ad Slot

Covid19 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Covid19 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

ANUPPUR : जिला चिकित्सालय में कोरोना से पहली मौत

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 11 अप्रैल 2021


अनूपपुर।
जिला चिकित्सालय में 11 अप्रैल की सुबह कोरोना संक्रमण से 38 वर्षीय महिला की मौत की खबर सामने आई है। जहां परिजनो द्वारा महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। 

जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय महिला नगर पालिका पसान के भालूमाड़ा निवासी है। सीएमएचओं डाॅ. एस.सी. राय ने बताया कि मृतिका के पिता की मृत्यु 10 अप्रैल को अंबिकापुर में कोरोना से हुई थी, मृतिका अपने मायके बिजुरी गई थी, जब उसे जिला चिकित्सालय लाया गया तो उसका आॅक्सीजन लेवल काफी कम था। 

जिला चिकित्सालय में कोरोना से पहली मौत में उन्होंने सभी जिले वासियों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी अपने परिवार में कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उसका कोविड टेस्ट आवश्य कराएं। वहीं जिले में मारने वालो की संख्या 17 हो गई है। 


भाजपा नेता ज्योतिरादित्य और उनकी माॅ माधवी राजे कोरोना पाॅजिटिव

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 9 जून 2020


भोपाल। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। रोज नए-नए मामले बढ़ रहे हैं। अब इस वायरस के संक्रमण की चपेट में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां भी आ गई हैं। मध्यप्रदेश के गुना से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना हो गया है। उन्हें इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने उनकी रिसोर्ट पाॅजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। दिल्ली के साकेत मैक्स अस्पताल में फिलहाल इनका इलाज चल रहा है। बता दें कि साकेत का मैक्स अस्पताल कोविड-19 अस्पताल में तब्दील है, ताकि यह कोरोना की जंग में और बेहतर तरीके से अपनी सेवा दे।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से सीधे दिल्ली आ गए थे। इसके बाद जब लाॅकडाउन की घोषणा हुई तब से वे दिल्ली में ही है। भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नहीं आए थे। मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के लिए भी समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे।

म.प्र. में कोरोना से पहली मौत- उज्जैन में महिला की मौत, इंदौर के एमवाय अस्पताल में संक्रमण की हुई थी पुष्टि

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 25 मार्च 2020


उज्जैन। कोरोना संक्रमण से बुधवार को मध्य-प्रदेश में पहली और देश में 12वीं मौत हुई। उज्जैन की 65 वर्षीय अधेड़ महिला ने उपचार के दौरान दम मोड़ दिया है। उसे पहले सांस लेने में तकलीफ थी और तीन दिन पहले इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया था। संदिग्ध लगने पर सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार की देर रात पाॅजिटिव आई। इसके बाद पुलिस ने उज्जैन में उनके घर और आसपास के इलाको को सील कर दिया है।
उज्जैन सीएमएचओं डाॅ. अनुसुईया गवली ने बताया कि महिला के परिजन उसे 22 मार्च को चैरिटेबल हाॅस्पिटल लाए थे। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए माधवनगर अस्पताल भेज दिया गया। जहां महिला को आइसोलेषन वार्ड में भर्ती किया गया। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, रिपोर्ट में वह पाॅजिटिव मिली। महिला सवंमित कैसे हुई, उसके बारे में  अभी कोई जानकारी नही मिल पाई है। महिला की किसी भी तरह की ट्रैवल हिस्ट्री नही है। महिला के परिवार में 12 लोग है, जिसमें से 11 लोगों को भी जांच के लिए ले जाया गया है। जबकि महिला के परिवार का एक व्यक्ति घर से भाग या है। स्वास्थ्य विभाग को चिंता है कि अगर वह दूसरों के संपर्क में आया तो संक्रमण फैलने का खतरा है, पुलिस उसकी तलाष में जुटी हुई है।

Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR