पुलिस ने पीकअप सहित ८ क्विंटल एल्युमीनियम तार किया जप्त
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरर टैपिंग से बड़हर तक ११ केव्ही के २० खंभो की एल्युमीनियम वायर लगभग ५ क्विंटल चोरी कर लिए जाने की शिकायत की गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ धारा ३७९ के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। जिसके बाद २५ सितम्बर को एक बार फिर अज्ञात चोरो द्वारा ग्राम किरर से बड़हर तक ११ केव्ही विद्युत लाईन की एल्युमीनियम तार लगभग २३०० मीटर चोरी किए जाने की शिकायत विद्युत कर्मचारियो द्वारा की गई। जिस पर पुलिस ने धारा ३७९ के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियो की तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच ग्राम पंचायत बडहर के सरपंच सूरज सिंह एवं ग्रामीणो के सहयोग से आरोपी पिकअप चालक संतराम सिंह मरकाम तथा खलासी राकेश उर्फ छोटू को पकडकर पुलिस के सुपुर्द किया। जिसके बाद पुलिस ने पीकअप को जप्त करते हुए आरोपियो से पूछताछ की गई। सख्ती के साथ पूछताछ करने पर दोनो आरोपियो ने विद्युत की एल्युमीनियम तार चोरी किए जाने में अन्य साथी जिनमें कृष्ण पाल राठौर निवासी अमलाई, भांचा उर्फ राजेश पनिका निवासी विवेनगर, सुदामा महरा निवासी देवरी, रमेश सिंह निवासी खुटवा, रोहित विश्वकर्मा, मनोज यादव, अर्जुन कुमार महरा तीनो निवासी केल्हौरी के साथ मिलकर राजा खान कबाडी निवासी अमलाई के साथ मिलकर चोरी स्वीकार किया गया। जिसके बाद पूरे मामले में तत्काल पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशन एवं एसडीओपी अनूपपुर विजय प्रताप ङ्क्षसह के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी बीभेन्द्रु वेंकट टांडिया ने अपने अधीनस्थ पुलिस स्टॉफ की मदद से तत्काल ही सभी आरोपियो की पतातलाशी करते हुए घेराबंदी कर ९ आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए एल्युमीनियम के विद्युत वॉयर लगभग लगभग ८ क्विंटल अनुमानित लागत ७५ हजार रूपए को जप्त करते किया गया। वहीं चोरी का सरगना राजा खान निवासी अमलाई फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस पतातलाश में जुटी हुई है। वहंी ग्राम पंचायत बडहर के सरपंच सूरज ङ्क्षसह व ग्रामीण द्वारा इस पूरे मामले में आरोपियो की सूचना देने व उन्हे पकडवाने पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने सरपंच सूरज सिंह को प्रशास्ती पत्र दिए जाने की बात भी कही गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें