Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

प्राचार्य द्वारा परिजनो से किए गए अभद्रता की शिकायत पर संभाग से पहुंची टीम

प्राचार्य द्वारा परिजनो से किए गए अभद्रता की शिकायत पर संभाग से पहुंची टीम

बुधवार, 27 सितंबर 2017

/ by News Anuppur
सुमिता शर्मा / राजनगर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनगर में कक्षा 9 वीं में अध्ययनतर छात्र राकेश कुमार यादव को शिक्षक श्री द्विवेदी द्वारा अपने भाई के लिए किताब लेने की बात पर जमकर पिटाई कर दी गई। जिसके कारण छात्र के शरीर पर गंभीर चोटे आई। वहीं छात्र के शरीर पर चोट देखने पर जब परिजन ने 21 जुलाई को इसकी शिकायत विद्यालय के प्राचार्य एस.पी. शर्मा से करने पहुंचे तो प्राचार्य द्वारा शिक्षक की गलती ना मानकार बल्कि परिजनो सहित शांति नगर में निवास करने वाले सुमिता शर्मा से बदसलूकी किया गया। जिसके बाद परिजनो ने विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षक की शिकायत थाना प्रभारी रामनगर से भी की गई। वहीं महिला सुमिता शर्मा से की गई इस अभिद्रता पर उन्होने इसकी शिकायत राज्य मानव आयोग भोपाल, संभागायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी से कर प्राचार्य व शिक्षक के खिलाफ उचित कार्यवाही किए जाने की मांग गई। जिसके बाद 26 सितम्बर को संभागायुक्त के निर्देशन पर तीन लोगो की टीम गठित कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनगर भेजा गया। जहां उन्होने पूरे मामले में छात्र राकेश कुमार यादव सहित उनके परिजनो तथा प्राचार्य द्वारा अभद्र व्यवहार व बदसलूकी किए जाने पर सुमिता शर्मा के बयान लिए गए तथा जल्द ही संभाग से पहुुंची टीम ने प्राचार्य व शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR