Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

गौरी लंकेश की हत्या से नाराज पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

बुधवार, 6 सितंबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। बेंगलुर में पत्रकार की हत्या के बाद नाराज पत्रकारों ने कलेक्टर की अनुपस्थिति में पुलिस अधीक्षक सुनील जैन को ज्ञापन सौपा। म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन मे अनूपपुर जिला मुख्यालय मे प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, संभागीय महासचिव अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष राजेश पयासी, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महासचिव मनीष गोयनका,  विजय उर्मिलया, प्रभात मिश्रा, राजेश सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति मे शोक संवेदना प्रकट करते हुए पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौप कर पत्रकार की हत्या पर चिंता जताते हुए पत्रकार प्रोटक्शन एक्ट बनाए जाने की मांग की। इस अवसर पर एडिशनल एस.पी. वैष्णव शर्मा, एसडीओपी अरविन्द तिवारी, जेबीएस चन्देल के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR