Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

Anuppur News : मौत के बाद परिजन ने नवजात के शव को रखा झोला में

Anuppur News : मौत के बाद परिजन ने नवजात के शव को रखा झोला में

बुधवार, 6 सितंबर 2017

/ by News Anuppur

जिला चिकित्सालय बना समाज को शर्मसार करने वाली घटना, प्रसूता को गंभीर हालत में किया रेफर

अनूपपुर। जिला चिकत्सालय अनूपपुर में जहां शिशु मृत्यु दर का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है,  जिसमें 6 सितम्बर को फिर एक बार नवजात बच्चे की मौत हो गई, वहीं प्रसूता को गंभीर हालत में बिलासपुर के लिए रेफर किया गया। वहीं परिजनो ने नवजात की मौत तथा प्रसूता की गंभीर हालत का जिम्मेदार डॉक्टरो को बताया गया।

यह है मामला

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में 5 सितम्बर को प्रसव के लिए लाई गई गर्भवती महिला तारा बाई पति दादूराम बैगा को भर्ती किया गया, जहां 6 सितम्बर को महिला ने नवजात का जन्म दिया गया, लेकिन डॉक्टरो की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई, वहीं प्रसूता को गंभीर हालत होने पर उसे तत्काल ही बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहीं नवजात की मौत के बाद जहां परिजनो को नवजात शव ले जाने के लिए समय नही दिया गया, जिसके कारण परिजनो द्वारा नवजात के शव को झोले में भर कर अपने घर ले गए। जो की पूरे समाज को शर्मसार करने जैसी घटना को जन्म दिया गया है।

जिले में 24.8 प्रतिशत शिशु मृत्यु दर

अनूपपुर जिला चिकित्सालय प्रदेश भर में नवजात गहन चिकित्सा इकाई के प्रथम तिमाही में 24.8 प्रतिशत शिशु मृत्युदर होने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के संचालक ने नाराजगी जताने के साथ ही सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सक एसएनसीयू को कारण बताओ नोटिस जारीकिया था। बावजूद इसके जिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए पहुंचने वाली प्रसूता का उपचार डॉक्टरो द्वारा लापरवाही पूर्वक किए जाने के कारण भी बढी है,

परेशानी से बचने प्रसूता को करते रेफर

जानकारी के अनुसार प्रसव के लिए लाई गई महिलाओ को जिला चिकित्सालय में डॉक्टरो द्वारा गंभीर हालत बताकर हमेश से शहडोल, जबलपुर व बिलासपुर रेफर कर दिया जाता है। ऐसे ही एक मामले में प्रसव के लिए आई महिला के डिलेवरी के दौरान डॉक्टरो की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई। जबकि रेफर के बाद आंकडो में जिले से रेफर गर्भवती महिलाओ की डिलेवरी सामान्य हुई है। आखिर डॉक्टरो की इस लापरवाही के कारण जहां शिशु मृत्यु दर के साथ ही मातृ मृत्यु दर का भी ग्राफ बढा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR