Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

विद्यालय के अंदर युवती ने मचाया घंटो उत्पात, डर कर स्कूल छोड भागी छात्राएं

गुरुवार, 7 सितंबर 2017

/ by News Anuppur

नगर के बीच संचालित शासकीय कन्या विद्यालय की सुरक्षा पर लगा प्रश्रचिन्ह
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ७ सितम्बर की सुबह लगभग १०.३० बजे नशे की हालत में एक युवती विद्यालय के अंदर अचानक घुस घंटो हंगामा मचाया, जिस पर हंगामे से डर छात्राओ सहित शिक्षको में मची अफरा-तफरी का महौल निर्मित हो गया। जिसके बाद विद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं विद्यालय परिसर से बाहर निकल सड़क पर पहुंच गई तथा युवती के हंगामे को देखते हुए घर रवाना हो गई। जिसके बाद विद्यालय के शिक्षको द्वारा १०० डॉयल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची १०० डॉयल के कर्मचारियो द्वारा युवती को न संभाल पाने के बाद कोतवाली अनूपपुर से महिला आरक्षक की मांग की गई। वहीं कोतवाली से पहुंची महिला आरक्षक के साथ भी युवती ने झूमाझपटी प्रारंभ कर दी, वहीं विद्यालय के शिक्षको सहित पुलिस आरक्षको द्वारा जबरन युवती को पकडकर कोतवाली अनूपपुर ले गए।
छात्राओ में मची अफरा-तफरी
नशे की हालत में युवती के अचानक विद्यालय में घुस जाने तथा छात्राओ के साथ अभद्रता करने पर जहां छात्राएं भयभीत होकर अपने क्लास रूम में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर ली। इस बीच युवती क्लास रूम के बाहर बैठकर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए शिक्षक सहित शिक्षिक-शिक्षिकाओ को झूठी शिकायत में फंसा देने की धमकी देने लगे। जिसके बाद शिक्षक व शिक्षिकाओ द्वारा पूरी घटनाओ में दूर होकर १०० डॉयल को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची १०० डॉयल के पुलिस कर्मचारियो व कोतवाली थाने से पहुंची महिला आरक्षक सहित वरिष्ठ अध्यापक कौशलेन्द्र तथा अनिल सिंह द्वारा युवती को पकडने पर युवती द्वारा अपना कपडा फाड कर फंसा देने की धमकी दी गई।
आत्महत्या करने की देती रही धमकी
विद्यालय में क्लास रूम पर पहुंची युवती के हंगामे से  डर के कारण कुछ छात्राए विद्यालय के बाहर निकल गई तो वही कुछ छात्राएं क्लास रूम के अंदर पहुंच क्लास रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया गया। इसी बीच युवती को बाहर निकालते पर १०० डॉयल की पुलिस व महिला आरक्षको सहित शिक्षको द्वारा छात्राओ को क्लास रूम से बाहर निकाला गया। वहीं युवती को आरक्षक व शिक्षको द्वारा पकडे जाने पर युवती ने आत्महत्या कर लिए जाने की बात कही गई। जिसके बाद कडी मशक्कत के साथ युवती को विद्यालय से बाहर निकाल १०० डॉयल के बैठाने के बीच सड़क पर ही वाहन के सामने कूद जाने की धमकी देकर भागने लगी। लेकिन महिला आरक्षक द्वारा युवती को पकडकर कोतवाली ले जाया गया।
कोतवाली से चंद मीटर की दूरी पर है विद्यालय
नगर के मध्य वार्ड क्रमांक ७ में संचालित इंदिरा गांधी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशे की हालत में युवती द्वारा मचाए गए हंगामे तथा विद्यालय से १०० मीटर की दूरी पर स्थित कोतवाली अनूपपुर, कंट्रोल रूम, एसडीओपी कार्यालय होने के बावजूद विद्यालय सहित छात्राओ की सुरक्षा पर सवाल खडे हो गए है। छात्राओ में मची अफरा तफरी सहित डर का माहौल होते हुए भी कोतवाली प्रभारी इस हंगामे के बीच सड़को पर खडी छात्राओ के सामने से अपनी वाहन निकाल कर चले गए। लेकिन सुरक्षा का सुध लेना उचित नही समझा।
कोतवाली में भी चला हंगामा
नशे की हालत में युवती को जबरन पकडकर कोतवाली थाने पहुंचे जहां पर युवती से बोतल तोड कर कांच से अपने ही पेट को चीर लेने की धमकी देने लगी, जिसके बाद स्वयं थाना प्रभारी दहशत में आकर युवती के आत्महत्या कर लेने की आशंका जताते हुए डर कर थाने अपने कर्तव्यो से विमुख हो उदासीनता दिखाते हुए युवती को थाना परिसर के बाहर दोबारा छोड दिया गया।
कन्या विद्यालय अतिक्रमण की चपेट में
वर्षो से कन्या विद्यालय में अध्ययनतर छात्राओ की सुरक्षा पर सवाल खडे होते रहे है। वहीं विद्यालय के बाउन्ड्रीवॉल से सटे दर्जनो पान के ठेले लगे होने के साथ ही आसामजिक तत्वो का डेरा जमा होने की लगातार शिकायतो के बाद भी स्कूल प्रबंधन सहित जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह का ध्यान नही दिया जा रहा है। विद्यालय के आसपास अतिक्रमण फैले होने पर उसे हटाने के लिए प्राचार्य द्वारा न तो किसी तरह से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से पत्राचार किया और ना ही नगर पालिका द्वारा विद्यालय में फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रयास किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR