अनूपपुर। 7 सितम्बर को ग्राम पोड़ी मे गठित महिलाओं का स्व-सहायता समूहों के सीसीएल ऋण करने से पूर्व परीक्षण हेतु पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शाखा प्रबंधक आर.के. शाह और डे राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन की ग्राम नोडल प्रभारी संध्या मिश्रा के साथ पूजा पंडाल पोड़ी मे उपास्थित होकर समूहों का गठन से लेकर अब तक की गतिविधियों के विषय पर जानकारी एकत्रित समूहों के दस्तावेजों का भी परीक्षण कर सात समूहों को जिनमें चांदनी, कुमकुम, परी, वर्षा, चंदा, गीता और राम समूह को 50-50 हजार रूपए का लोन स्वीकृति प्रदान किए। इसके साथ ही ग्राम सीतापुर के आस्था स्व सहायता समूह का भी परीक्षण कर सीसीएल ऋण 50 हजार स्वीकृत प्रदान की। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के कारण गरीब परिवार की महिलाओं को सशक्त बनाकर आर्थिक स्थतियों मे सुधार करने के उद्देश्य से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने तथा उन्हें सामाजिक न्याय के साथ विभिन्न संस्थागत मंच के माध्यम से गठित समूहों को एनआरएलएम (NRLM) द्वारा जीवकोपार्जन हेतु स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध संसाधनों के माध्यम और शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के आर.के शाह द्वारा 8 समूहों को कुल 4 लाख रूपए स्वीकृति देते हुए समूह की सदस्यों को कहा गया, इस बीच उन्होने बताया कि अपने परिवार के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करते हुए जीवकोपार्जन करे साथ शासन ने जिन उद्देश्य को लेकर समूहों का गठन किया है। उसको मूर्त रूप प्रदान करते हुए आप सभी आर्थिक रूप से स्वालम्बी बनकर समाज को प्रेरणा बने।
Punjab National Bank द्वारा 8 समूहो को किया गया 4 लाख को ऋण स्वीकृत
Punjab National Bank द्वारा 8 समूहो को किया गया 4 लाख को ऋण स्वीकृत
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें