Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

जिले के नदियों से मशीन लगा किया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur
खनिज विभाग एवं पुलिस की बनी सह, नदी का अस्तित्व संकट में
अनूपपुर। जिले के तीन विकासखंड अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी में रेत माफिया द्वारा मुख्य नदियो से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर धडल्ले से किया जा रहा है। वहीं इन रेत माफियाओ को खनिज विभाग सहित पुलिस की मौन स्वीकृत है। जो कि सोन नदी, केवई नदी, तिपान नदी में जेसीबी लगाकर धडल्ले से रेत का अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है। जिसमें जिला मुख्यालय के मानपुर स्थित सोननदी तथा हर्री-बर्री मार्ग स्थित चंदास नदी से लगातार मशीनो के माध्यम से अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
अवैध रूप से मानपुर खदान से ढुल रही रेत
जिला मुख्यालय स्थित सोन नदी के मानपुर खदान से पुलिस की सह पर धडल्ले के साथ रात दिन रेत का अवैध उत्खनन मशीनो के माध्यम से किया जा रहा है। जहां पर रेत माफिया द्वारा बकायदा मानपुर खदान के पास प्रत्येक वाहन में लोड होने वाले रेत के बदले छोटे वाहनो से ६०० तथा बडे वाहनो से १२०० रूपए तक की वसूली की जा रही है। बताया जाता है कि यह वसूली मानपुर खदान पहुंचने के लिए वाहन जिन रास्तो का उपयोग किया जा रहा है वह निजी भूमि है। वहीं निजी भूमि का फायदा उठाते हुए भू-स्वामी द्वारा वाहनो पर रेत लोड किए जाने तथा उन मार्गो से आवागमन किए जाने के एवज में खदान के पास वसूली का अड्डा बनाया गया है।
कोतवाली की सह पर जमकर हो रहा उत्खनन
एक ओर जहां मानपुर रेत खदान से प्रतिदिन निकलने वाले एक सैकडा से अधिक वाहनो पर खनिज विभाग कार्यवाही करने से बचती आ रही है। वहीं जिला प्रशासन को रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की सूचना देने पर उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से रेत की सप्लाई किए जाने की बात कही जाती है। लेकिन पीएम आवास योजना के नाम पर चल रहे इस अवैध उत्खनन व परिवहन पर भी पुलिस जमकर फायदा उठाते हुए वाहन मालिको से बकायदे नजराना लेते हुए कार्यवाही करने से बच रही है। वहीं रात में गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस कर्मचारियो द्वारा रेत के वाहन को रोककर बकायदा नजराना मांगते भी कई बार देखे गए है।
पीएम आवास बना हथियार
मुख्यालय स्थित सोन नदी के मानपुर रेत खदान से रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर जहां बीते एक माह से ज्यादा समय से लगातार रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। जिसमें रेत माफियाओ द्वारा मानपुर रेत खदान से पीएम आवास योजना के लिए जनपद पंचायतो के नाम पर रेत का परिवहन करने के फर्जी आदेश सहित फर्जी दस्तावेजो को आधार बनाकर दिखाया जाता है। वेसे तो दिन रात लगे सैकडो वाहनो से जहां रेत का उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन मौन है। वहीं अनूपपुर विधायक रामलाल रौतेल द्वारा सोशल मीडिया में मानपुर रेत खदान से निकल रहे अवैध परिवहन के वाहन के संबंध में भी कई बार शिकायत कलेक्टर  से की जा चुकी है। लेकिन अब तक इस ओर किसी तरह का ध्यान नही दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR