Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

जंगल में चरवाहे का मिला शव, दीपावली से था लापता

शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। थाना जैतहरी अंतर्गत ग्राम ग्राम बलबहरा के जंगलो में २० अक्टूबर की शाम लगभग ७ बजे बैशाखू पिता बलीराम राठौर उम्र ६८ वर्ष निवासी ग्राम उमरिया का शव देखा गया, जिसके बाद लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जैतहरी अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव २१ अक्टूबर को शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले की जानकारी के अनुसार १९ अक्टूबर की शाम से लापता चरवाहा वैशाखू राठौर घर के पालतू जानवरो को चराने जंगल गया था। लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा। अगले दिन २० अक्टूबर को परिजनों ने खोजबीन आरम्भ की लेकिन वैशाखू का कहीं पता नहीं चला सका। इसी दौरान २० अक्टूबर की शाम को ही कुछ अन्य चरवाहे ने जंगल में किसी व्यक्ति का शव पाया। परिजनों की पहचान के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR