Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

मॉ नर्मदा दर्शन कर लौट रही चार पहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त, एक की मौत ४ गंभीर

शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। दीपावली १९ अक्टूबर की रात अमरकंटक स्थित मॉ नर्मदा के दर्शन उपरांत दीपदान कर वापस घर लौट रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी १३ सी ३३५१ जैन मंदिर तिराहा के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में वाहन मालिक और चालक तथा इंदिरागांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय लालपुर अमरकंटक में लायब्रेरी विभाग में पदस्थ ४९ वर्षीय अजय प्रताप सिंह की मौत मौके पर हो गई। जबकि वाहन में सवार ४ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगो द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरो द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। जहां पीएम उपरांत शव परिवार को सौंप दिया गया। वहीं घायलों में विष्णु नारायण सिंह उम्र ३७ वर्ष, पत्नी स्वेता सिंह पति अजय प्रताप सिंह उम्र ४१ वर्ष, माता इंद्राणी सिंह उम्र ९० वर्ष, लीला रानी उम्र ७० वर्ष, नीलम सिंह पति राजीव प्रताप सिंह उम्र ३४ वर्ष, तथा १२ वर्षीय रिया सिंह तथा ११ वर्षीय भानू प्रताप सिंह शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR