Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

छात्रावास परिसर में गिरकर दिव्यांग छात्रा गंभीर घायल

रविवार, 12 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में संचालित सीडब्लूएसएन छात्रावास में रहने वाली छात्रा दुर्गा दाहिया पिता जय कुमार उम्र १३ वर्ष अचानक १२ नवम्बर की सुबह छात्रावास परिसर में बनी सीढियो पर नित्य क्रिया (ब्रश करने) के दौरान अचानक गिर गई। जानकारी के अनुसार छात्रा दोनो आंखो से दिव्यांग है। वहीं घटना के बाद छात्रावास अधीक्षक द्वारा तत्काल घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। छात्रा प्राथमिक पाठशाला तिपान खोली में कक्षा दूसरी में अध्ययनरत है। जहां डॉक्टरो द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है, वहीं छात्रा के सर पर गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना पर परिजनो सहित जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान डीएस राव को दी गई। जहां अस्पताल पहुंच छात्रा की स्वास्थ्य के संबंध में डॉक्टरो से जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने भी अस्पताल पहुंच उपचाररत डॉक्टरो से छात्रा के उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR