Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

५८ वर्षीय अधेड ने कुएं में फांसी लगाकर की आत्महत्या

रविवार, 26 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
फुनगा। चौकी फुनगा अंतर्गत दैखल के बाकाटोला में निवास करने वाले ५८ वर्षीय अधेड ने २५ नवम्बर को अज्ञात कारणो से अपने ही घर के कुएं में फांसी लगाकर झूल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दैखल के बाकाटोला में निवास करने वाले धन्नू जोगी पिता स्व. जुग्गू जोगी उम्र ५८ वर्ष ने २५ नवम्बर की सुबह लगभग १२ बजे शराब के नशे में अज्ञात कारणो से अपने ही घर के कुएं में फांसी लगाकर झूल गया। जिसकी जानकारी कमोद प्रसाद जोगी पिता धन्नू जागी उम्र १७ वर्ष ने पुलिस को दी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कुएं से बाहर निकाला गया तथा आसपाास के लोगो से पूछताछ कर पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR