Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

2 ट्रको में लगभग ४४ टन कोयला सहित ४ आरोपियो को किया गिरफ्तार

रविवार, 26 नवंबर 2017

/ by News Anuppur

संरक्षित वन भूमि से कोयले के अवैध उत्खनन व परिवहन पर वन विभाग ने की कार्यवाही
कोतमा। वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन की लगातार शिकायतो के बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियो के निर्देशन पर टीम गठित कर वन क्षेत्र में गश्त बढाई गई, जहां २५ नवम्बर शनिवार की मध्य रात्रि वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान संरक्षित वन भूमि से अवैध रूप से कोयले का उत्खनन कर ट्रक में लोड करते हुए वन विभाग की टीम ने ४ आरोपियो सहित दोनो ट्रक में लोड ४४ टन कोयला को जब्त किया गया, जिसके बाद दोनो ट्रको को वन डिपो में लाकर खड़ा कराया गया।
यह है मामला
वन क्षेत्र से माफियाओ द्वारा अवैध उत्खनन कर रेत, बोल्डर सहित कोयले के उत्खनन की लगातार शिकायत के बाद सीसीएफ एवं डीएफओ के निर्देशन के वन क्षेत्र पर गश्त बढाई गई, २५ नवम्बर को गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने राजनगर सर्किल के वन भूमि डोला 515 से खनन कर दो ट्रको जिनमें वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 0536 तथा सीजी 15 एसी 0306 में कोयला लोड किया जा रहा था, जहां वन विभाग की टीम ने कोयले के अवैध उत्खनन तथा वाहन में लोड करते समय ४ आरोपियो को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं दोनो ट्रको में लोड ४४ टन कोयले की कीमत १ लाख २५ रूपए  बताई जा रही है।
इनके खिलाफ  हुआ मामला दर्ज
वन क्षेत्र से कोयले का अवैध उत्खनन व परिवहनकरत हुए पकडे गए आरोपियो मे शाहिद अली उम्र 45 वर्ष निवासी बिजुरी वार्ड क्रमां 10, जमील खान निवासी भटगॉव, सचिन पिता हंसलाल पनिका उम्र 26 वर्ष एवं शेख मोमिन पिता अजमल अली उम्र 40 वर्ष निवासी खोंगापानी जिला कोरिया के खिलाफ  भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) (ख) एवं परिवहन की धारा 41, 42 के तहत मामला पंजीबद्ध करने के साथ ही दोनो वाहनो को राजसात की कार्यवाही की जा रही है।
शातिर शाहिद पर दर्जनो मामले है दर्ज
जानकारी के अनुसार शाहिद अली पिता बदरूद्दीन उम्र 45 वर्ष निवासी बिजुरी जो कि कई वर्षो से कोयला चोरी एवं रेत चोरी के मामले में वन विभाग, बिजुरी पुलिस एवं राजस्व मे एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जिसे पहले भी कोयला एवं रेत चोरी करते वाहनो के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। वन विभाग बिजुरी द्वारा रेत चोरी करते ट्रैक्टर एवं 8 जनवरी को कोतमा रेंज के मलगा सर्किल मे एक ट्रक चोरी का कोयला के साथ आरोपी को पहले भी पकडा गया था, जिसपर भी वाहन पर राजसात की कार्यवाही विचाराधीन है।
 ये रहे टीम में शामिल
वन क्षेत्र से कोयले के अवैध उत्खनन व परिवहन करते दोनो ट्रको को जब्त कर कार्यवाही करने पर रेंजर आर.एस. त्रिपाठी, सर्किल प्रभारी तुलसी दास नापित, महिपाल सिंह, शिवचरण पुरी, बीट गार्ड हरीश अहिरवार, सुदामा द्विवेदी, रमेश सेंगर, राजमणि सिंह, रहीस खान, रामस्वरुप, बीएल परस्ते, आरएस शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इनका कहना है
संरक्षित वन भूमि से कोयला चोरी करने एवं परिवहन की धारा लगाते हुए वाहन को राजसात की कार्यवाही की जा रही है।
आर.एस. त्रिपाठी, परिक्षेत्राधिकारी कोतमा

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR