Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

गैर हकदार जंगल की भूमि पर भू-माफियाओ का कब्जा

रविवार, 19 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
मामला कोतमा तहसील के ग्राम कल्याणपुर का
कोतमा। तहसील कोतमा अंतर्गत कल्याणपुर हल्का के खसरा नंबर 295, 296 शासकीय गैर हकदार जंगल की भूमि पर नगर के भू- माफियाओ द्वारा नजर गडाते हुए अपना कब्जा बनाए हुए है। जहंा राजस्व अमला किसी तरह का ध्यान न देकर भू-माफियाओ से मिल शासकीय गैर हकदार जंगल की भूमि को राजस्व रिकार्ड से छेडछाड कर बेचने का काम किया जा रहा है। म.प्र. शासन व रीवा राज्य द्वारा उक्त खसरा नंबर भूमि को भूमिहीन गरीब किसानो कृषि कार्य करने के साथ-साथ अपना जीवन यापन करने के लिए आवंटित किया था जिस पर भू-माफियाओ द्वारा गरीब अन्नदाताओ को डराधमका कर भूमि का क्रय-विक्रय करने में लगे हुए है। जानकारी के अनुसार शासन द्वारा गरीब किसानो को जीवकोपार्जन एवं कृषि कार्य हेतु भूमि आवंटित की गई थी, जिसे न बेचने की शर्त भी रखी गई। लेकिन आदिवासी एवं अन्य गरीब किसानो को रूपयो का लालच देकर उनसे औनेपौने दाम मे भूमि खरीदते हुए उस भूमि की प्लाटिंग का खेल खेला जा रहा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार उक्त खसरे मे 50 एकड के लगभग जमीन है जिसमे अब गरीबो की जगह पूंजीपतियो एवं भू-माफियाओ का कब्जा दर्ज हो गया है।
सीएम तक पहुंची शिकायत
उक्त भूमि पर लगातर बढ रहे भू-माफियाओ की दखल एवं किसानो के साथ हो रहे आत्याचार के साथ भूमि जबरन छीने जाने की शिकायत स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय तक की जा चुकी है, जिसके बाद भी कोई प्रभावी कार्यवाही नही होने पर भू-माफियाओ के हौसले बुलंद है। कल्याणपुर हल्का के कृषको एवं ग्रामीणो क्षेत्र के लोगो द्वारा एसडीएम एवं तहसीलदार से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर भू-माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
इनका कहना है
मामला गंभीर है, पूरे दस्तावेजो की जांच कराकर दोषियो के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
भावना डेहारिया, तहसीलदार कोतमा 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR