Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

बीच सड़क में शिक्षक द्वारा छात्रा की कि पीटाई, आहत छात्रा ने घर पहुंच लगाई फांसी

बुधवार, 15 नवंबर 2017

/ by News Anuppur


शिक्षक पर कार्यवाही की मांग को लेकर नगरवासियो ने किया चक्काजाम, लगाए नारेबाजी
कोतमा। नगर मे संचालित उतकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा में कक्षा १० वीं मे अध्ययनतर १५ वर्षीय छात्रा गंगा पिता संजय सेन ने अपने साथ सरेआम हुए मारपीट एवं अपशब्दो के प्रयोग किए जाने से प्रताडित होकर घर पहुंच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो ने पूरे मामले मे विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर. के. मिश्रा के खिलाफ नाबालिग छात्रा को प्रताडित किए जाने की कार्यवाही की मांग को लेकर १६ नवम्बर बुधवार को पुराने अस्पताल के सामने ढाई घंटे तक जाम लगाकर शिक्षक आर.के. मिश्रा एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। घंटो चले हंगामे के बाद जनप्रतिनिधियो एवं प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा मौके पर पहुंचकर लोगो को समझाईश दी गई। जिसके बाद जाम खोला गया। वहीं पुलिस ने अस्पताल की तहरीर पर मार्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई। प्रदर्शन स्थल पर लोगो के बढते आक्रोश को देखते हुए मौके पर एसडीएम कोतमा मिलिन्द्र नागदेवे, तहसीलदार भावना डेहारिया, प्रभारी एसडीओपी उमेश गर्ग, नायब तहसीलदार मनीष शुक्ला, थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा, भालूमाडा थाना प्रभारी के.के. त्रिपाठी, बिजुरी थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान सहित भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात रही।
बीच रास्ते मे रोक की छात्रा से मारपीट
जानकारी के अनुसार १४ नवम्बर को कक्षा १० मे अध्ययनरत छात्रा गंगा देवी सेन निवासी विकास नगर वार्ड क्रमांक १० अपने दो अन्य छात्राओ के साथ दोपहर ३ बजे के लगभग विद्यालय से घर वापस आ रही थी, जिसे रास्ते मे शिक्षक आर. के. मिश्रा ने समय पूर्व विद्यालय से बाहर आने को लेकर तीनो छात्राओ को सरेआम जमकर फटकार लगाते हुए मारपीट की गई। इसके बाद चार पहिया वाहन से तीनो छात्राओ एवं अन्य छात्रो को वापस विद्यालय लाया गया जहां विद्यालय परिसर मे पुन: मारपीट किया गया।
बीच सड़क पर मारपीट से आहत होकर लगाई फांसी
मारपीट एवं प्रताडना से आहत होकर छात्रा घर पहुचते ही अपने कमरे मे जाकर पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन पास मे खेत मे धान काटने गए थे, जहां घर पर छोटा भाई था। कुछ देर बाद परिजनो के घर वापस आने पर गंगा को फांसी मे लटकते देख परिजनो ने उसे तत्काल भालूमाडा कॉलरी अस्पताल तथा उसके बाद कोतमा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आक्रोशित जनो ने शिक्षक को पीटा
छात्रा की मौत के खबर के बाद मंगलवार को ही परिजनो एवं आक्रोशित नगरवासियो ने अस्पताल पहुंचे शिक्षक की जमकर धुनाई कर डाली, भीड को देखते हुए अस्पताल स्टॉफ एवं अन्य लोगो ने बीच बचाव किया तथा इसकी सूचना कोतमा थाने में दी गई। जहां मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने हालात को नियंत्रण मे किया।
पीएम बाद शुरू हुआ प्रदर्शन
१५ नवम्बर को पुराने अस्पताल मे मृतिका के पीएम उपंरात परिजन एवं वार्डवासियो ने जमकर आक्रोशित होते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया और शिक्षक को आरोपी बनाने तथा अपराध पंजीबद्व करने को लेकर डटे रहे। चक्के जाम एवं हंगामे की खबर के बाद मौके पर पहुंच कोतमा विधायक मनोज अग्रवाल, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश सोनी, धर्मेन्द्र वर्मा, प्रभात मिश्रा, नितिन सिरौठिया, ब्रदी ताम्रकार, देवशरण, चन्दु वारसी, रोशन वारसी सहित सैकडो की संख्या मे लोग पहुच परिजनो व लोगो को समझाईश देते रहे।
पुलिस ने दर्ज किया बयान
लोगो की बढती नाराजगी एवं आक्रोश को देखते हुए शिक्षक आर.के मिश्रा के खिलाफ कार्यवाही किए जाने को लेकर आंदोलन के बाद पुलिस ने मृतिका के साथ रही कक्षा ९ वी की एक छात्रा एवं कक्षा १० वी की २ छात्राओ, सुधीर सेन सहित अन्य लोगो के बयान दर्ज की। परिजनो के अनुसार गंगा ने अपने साथ हुए प्रताडना एवं मारपीट की घटना को कई लेागो से बताया था।
इनका कहना है
घटना दुखद है, पूरे मामले की जांच गंभीरता के साथ करवाई जा रही है। छात्र-छात्राओ के बयान एवं साक्ष्य उपरांत दोषी के खिलाफ तत्काल मामला पंजीबद्ध किया जाएगा।
सुनील कुमार जैन , पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR