Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

चलते स्कूली वाहन का दरवाजा खुलने से सड़क पर गिरा छात्र हुआ घायल

बुधवार, 15 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
सरस्वती विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में स्कूली वाहनो के कडंम व जर्जर हो चुके वाहनो मे स्कूली बच्चो को घर से स्कूल लाने व ले जाने के कारण दुर्घटनाओ की आशंका बनी हुई है। जिसमें परिवहन विभाग की उदासीनता के कारण ऐसे स्कूली वाहनो पर अभियान चलाकर किसी तरह की कोई कार्यवाही नही की जा रही। जिसके कारण जिला मुख्यालय में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अनूपपुर में १६ नवम्बर को १२ वर्षीय छात्र आयुष मिश्रा पिता विजय मिश्रा निवासी चंदास टोला को स्कूल वाहन में विद्यालय ले जाते समय अंडर ब्रिज के पास अचानक स्कूल वाहन का दरवाजा खुल जाने से सड़क में नीचे गिर कर घायल हो गया। जिसके कारण छात्र को सर व अन्य हिस्सो में गंभीर चोटे आई है। जिसके बाद घायल छात्र को तत्काल ही उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरो द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में संचालित कई स्कूली वाहनो के कंडम व जर्जर हालत होने के कारण स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रो के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR