Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

सोनटोला शासकीय विद्यालय में एक छात्र पर खर्च किया जा रहा प्रतिमाह ४८ हजार रूपए

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

/ by News Anuppur

पूरे विद्यालय में १ छात्र है अध्ययनतर, सर्वे के अनुसार आगामी दो वर्ष तक भी नही होगा कोई प्रवेश

 एक एैसा विद्यालय जहां एक छात्र को पढाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिमाह ४८ हजार रूपए खर्च किया जा रहा है, इसके बावजूद उस छात्र की शिक्षा गुणवत्ता में अब तक कोई विशेष सुधार नही हो पाया। बीते दो वर्ष से सिर्फ १ छात्र की उपस्थिति विद्यालय में दर्ज है। जबकि उस छात्र को पढाने के लिए दो सहायक अध्यापको की पदस्थापना के साथ छात्र पाठ्यक्रम के अधिगम सामग्री एवं व्यवस्था सहित आकस्मिक निधि, मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए १ सहायिका व सामग्र्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन उसी विद्यालय से डेढ किमी दूर दो विद्यालय प्राथमिक शाला भोलगढ़ तथा प्राथमिक शाला सौरहाटोला संचालित है। लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय सोनटोला को इन दोनो में से किसी एक विद्यालय में मर्ज नही किया गया।

अमित शुक्ला / अनूपपुर। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढाने के लिए प्रदेश शासन लगातार प्रयास कर रहे है, लेकिन जिले की शिक्षा गुणवत्ता पर अब तक शिक्षा प्रबंधन द्वारा सिर्फ कागजो में खाना पूर्ति की जा रही है। जिला मुख्यालय में लगभग ८ किमी दूर स्थित ग्राम भोलगढ़ के सोनटोला में संचालित प्राथमिक पाठशाला सोनटोला में १ छात्र अध्ययनरत है। जिसे एक शिक्षको द्वारा अकेले में बैठा कर पढाया जा रहा है। जिसके कारण कक्षा ४ में अध्ययनरत छात्र के अकेले पढने में उसका मनोबल घटने के साथ ही पढाई में रूचि नही दिखलाई पड रही है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग द्वारा उस सोन टोला प्राथमिक विद्यालय को पास के विद्यालय में मर्ज तक नही किया गया।

यह है मामला

जैतहरी विकासखंड अंतर्गत संचालित ग्राम पंचायत बरबसपुर के ग्राम भोलगढ के सोनटोला में संचालित शासकीय प्राथमिक पाठशाला का संचालन वर्ष २००१ में तत्कालीन कलेक्टर शहडोल टी धर्माराव व जिला पंचायत सीईओ संजय दुबे द्वारा शिक्षा गारंटी के रूप में किया गया था। जहां पर २५ छात्र दर्ज थे। वहीं शिक्षण सत्र २०१४-१५ में कुल १२ बच्चे तथा वर्ष २०१५-१६ में एक तथा वर्तमान सत्र में भी उसी १ छात्र अर्जुन बैगा पिता चंद्रिका बैगा को सहायक अध्यापक विशंभर पटेल द्वारा अकेले कक्षा में बैठाकर अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। वहीं इस विद्यालय में कुल तीन छात्रो का नाम दर्ज है। जिसमें दो छात्र कक्षा ३ में सूरज बैगा तथा कक्षा २ में कौशिल्या बैगा के पिता समय लाल बैगा के गांव से वर्ष २०१५ से पलायान कर जाने के बाद दोनो ही छात्र अनुपस्थित है। जिसके बाद इस विद्यालय में बचे सिर्फ एक छात्र को एक शिक्षक द्वारा शिक्षण ग्रहण कराया जा रहा है।

एक छात्र को पढाने किया जा रहा ४८ हजार खर्च

जानकारी के अनुसार ग्राम शिक्षा रजिस्टर के सर्वे के अनुसार ग्राम भोलगढ के सोनटोला में कुल १८ परिवार निवासरत है, जिसमें १५ बैगा परिवार तथा ३ पटेल परिवार निवासरत है। वहंी इन १८ परिवारो में बच्चो की संख्या कुल ३ है जिसमें एक ४ वर्ष, दूसरा ३ वर्ष तथा तीसरा १ वर्ष की आयु का है। जहां बीते दो वर्ष बाद भी इस विद्यालय में कोई भी बच्चा प्रवेश नही ले सकेगा। इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा सिर्फ एक छात्र को पढाने के लिए दो शिक्षक की पदस्थापना की गई। जिसमें दो शिक्षको का वेतन ४६ हजार, विद्यालय के रखरखाव हेतु वार्षिक १ हजार एवं एमडीएम बनाने वाली सहायिका को १ हजार रूपए खर्च किए जा रहे है। जहंा पर एक छात्र को पढाने का प्रतिमाह कुल खर्च लगभग ४८ हजार रूपए विभाग द्वारा वहन किया जा रहा है।

एक शिक्षक फुनगा विद्यालय हुए संलग्र

प्राथमिक विद्यालय सोनटोला में पदस्थ दो सहायक अध्यापक जिनमें विशम्भर पटेल जो वर्ष २००६ से पदस्थ है केवल एक बच्चो को शिक्षा दे रहे है। वहीं दूसरे सहायक अध्यापक अमित कुमार शुक्ला १५ जुलाई २०१६ से शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय फुनगा में संलग्र है। जहां संलग्र सहायक अध्यापक का वेतन भी उसी एक बच्चे को पढाने वाले सोनटोला स्कूल से आहरण कर भुगतान किया जा रहा है। अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा उस शिक्षक का स्थानांतरण शिक्षक के कमी वाले विद्यालय में नही किया गया है। वहीं सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक द्वारा बीते दो वर्षो से लगातार इस विद्यालय की निरीक्षण भी समय-समय पर किया गया, बावजूद इसके अब तक उचित कार्यवाही नही की जा सकी है।

इनका कहना है

मुझे जानकारी है, शासन के द्वारा विद्यालय के मर्ज करने पर रोक लगा हुआ है, मेरे द्वारा शासन को पत्र लिखा जाएगा तथा विद्यालय को पास के विद्यालय में मर्ज कराया जाएगा।

डी. एस. राव, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR