Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

पुलिस को गुमराह करने ५० वर्षीय अधेड की हत्या कर रेलवे ट्रेक में रखा था शव

सोमवार, 13 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
                                                            आरोपी शोभनाथ राठौर

अंधी हत्या का पुलिस ने १२ घंटे के अंदर किया खुलासा
अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बर्री के पास अनूपपुर-चिरमिरी रेलवे ट्रेक के पास १३ नवम्बर को ५० वर्षीय अधेड का शव पडे होने की जानकारी ग्रामीणो द्वारा थाने में दी गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहां पर रेलवे ट्रेक से १०० मीटर की दूरी पर पुलिस को एक कुल्हाडी तथा मृतक का चप्पल तथा खून के धब्बे दिखाई दिए, जिस पर पुलिस ने पूरे मामले में हत्या का आशंका जताते हुए आसपास के ग्रामीणो से पूछताछ तथा मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय में भेजा गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरा मामले की जांच में जुट गई तथा ५० वर्षीय अधेड़ गोपी बैगा पिता मोतिया बैगा निवासी बर्री के शव तथा अंधी हत्या का पुलिस ने १२ घंटे अंदर ही हत्या के संदेही आरोपी शोभनाथ रौठोर को गिरफ्तार कर लिया। जहां पूछताछ में आरोपी ने रेलवे ट्रैक के पास साथ शराब पीने तथा किसी बात को लेकर हुए विवाद में मृतक द्वारा मारपीट की थी। जहां गोपी बैगा उसपर कुल्हाड़ी से हमला न कर दे, उसने खुद ही कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार देने की बात कही। साथ ही हत्या के साक्ष्य को रेलवे दुर्घटना दिखाने उसे घसीटकर ५० मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर रखने की बात कबूली। जिसमें आने वाली ट्रेन की चपेट में उसका शव क्षप्त-विक्षप्त हालत में पाया गया। पुलिस ने आरोपी को घटना स्थल ले जाकर भी घटना के अंजाम देने की फीडबैक ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ३०२ के तहत मामला दर्ज कर अन्य बिन्दूओं पर पूछताछ कर रही है। परिजनों को बुलाकर की गई पूछताछ में यह बात सामने आया है कि गोपी बैगा आरटीओ कार्यालय के पास रविवार की सुबह १० बजे अपनी पत्नी के साथ अपने खेत आया था, जहां शाम को पत्नी ५ बजे वापस घर लौट गई। लेकिन गोपी बैगा रात तक वापसी नहीं की। परिजनों ने सम्भावना जताई कि खेत के पास ही उसके बने मकान में गोपी ठहर गया होगा। गोपी अक्सर आरटीओ कार्यालय स्थित अपने मकान पर ठहर जाया करता था। पुलिस का कहना है कि गोपी शराब पीने का आदि था, तथा उसके तीन लड़के हैं। जिसमें बड़ा लड़का पूना में काम करता है, दूसरा धारा ३७६ के मामले में जेल में बंद है तथा तीसरा १२ वर्ष का घर पर रहता है। मृतक की पहली पत्नी २० साल पहले गुजर चुकी है, जहां गोपी बैगा ने गांव के ही अन्य महिला को पत्नी के रूप में रख लिया था। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में महिला और आरोपी शोभनाथ राठौर के बीच सम्बंध थे, जिसमें  गोपी और शोभनाथ के बीच पूर्व में विवाद भी हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR