मॉ नर्मदा की पूजा-अर्चन कर अध्यापको के हितो के संकल्प के साथ प्रारंभ हुई नर्मदा परिक्रमा
अनूपपुर। शिक्षा, शिक्षार्थी, शिक्षालय एवं शिक्षक बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन के नेतृत्व मे शिक्षा हित, अध्यापक हित के उद्देश्य को लेकर १२ नवम्बर को सैकडो की तदाद में अध्यापक पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंच मॉ नर्मदा की पूजा अर्चन की गई, जिसके बाद रामघाट में आमसभा का आयोजन किया गया, आयोजन में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बालयोगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. परमानंद तिवारी प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय जैतहरी, म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन के प्रातांध्यक्ष आरिफ अंजुम रहे। जहां पर अध्यापको के हितो तथा अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग के मूल पदो पर समायोजन की मुख्य मांग को रचनात्मक, ६ वें वेतनमान की विसंगति दूर कराना और ७ वें वेतनमान का लाभ, शासकीय स्कूलो को बचाने बच्चों का अधिक से अधिक प्रवेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर लक्षमण दास बालयोगी द्वारा रामघाट में ध्वज की का पूजन कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर नर्मदा पथ पर रथयात्रा २७ जिलो से होकर नर्मदा तट भ्रमण करेगी, जिसमें ५१ जिलो के अध्यापक संवर्ग के शिक्षक सम्मित होगे।
रथ यात्रा में ये हुए सम्मिलित
पवित्र नगरी अमरकंटक के रामघाट से निकाली गई नर्मदा सेवा यात्रा में म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन के प्रातांध्यक्ष आरिफ अंजुम के साथ कार्यवाहक प्राताध्यक्ष राकेश दुबे, दमोह जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा तथा जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष पितांबर यादव नर्मदा सेवा रथ यात्रा में २७ जिलो तक सम्मिलित रहेगे। वहीं अनूपपुर जिले से डिंडौरी जिले के करंजिया तक सेवा यात्रा में श्याम नारायण पाठक, कौशलेन्द्र ङ्क्षसह, संतोष मिश्रा, संदीप मिश्रा, नर्मदा जायसवाल, भूपेन्द्र मिश्रा, दीपक जायसवाल, रमेश सिंह धुर्वे, रामाधार द्विवेदी, राजेन्द्र विराट, अमिताभ जायसवाल, पुरूषोत्तम तोमर, राजेश नापित, श्रीनिवासी तिवारी, ध्यान सिंह गोड, राजेश शुक्ला, सरोज शुक्ला, सैफाली सरकार सहित पुष्पराजगढ़ के सैकडो अध्यापक रथ यात्रा में सम्मिलित होकर जिला डिंडौरी के करंजिया के प्रभारियो को कमान सौपा गया।
आज डिंडौरी से बरगी डेम पहुंचे रथ यात्रा
म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष अनूपपुर ने बताया कि यह रथ यात्रा आज १३ नवम्बर को डिंडौरी से निकलकर बिछिया, महराजपुर से होते हुए घनसौर में आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जहां माध्यानत: विश्राम होने के पश्चात यह यात्रा बरगी डेम पहुंचेगी जहां पर आसभा के साथ-साथ यात्र रात्रि विश्राम करेगी। भ्रमण करते हुए अमरकंटक से प्रारंभ होकर प्रदेश के विभिन्न जिलो का भ्रमण करते हुए जनमानस को अपनी मांगो से अवगत कराएगी। यात्रा नर्मदा उद्गम अमरकंटक एक तट से प्रारंभ होकर गुजरात होते हुऐ खम्बात की खडी से वापसी दूसरे तट से होते हुए पुन: ३ दिसम्बर को अमरकंटक पहुंचेगी जहां कार्यक्रम का समापन ५१ जिलो के उपस्थित अध्यापक संगठनो के पदाधिकारियो व सदस्यो के समक्ष किया जावेगा।



कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें