Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

महावीर बेनीफीकेशन के सिक्योरिटी ऑफिसर को दो गार्ड ने ड्यूटी के विवाद को लेकर की मारपीट

मंगलवार, 28 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। चौकी देवहरा अंतर्गत ग्राम धिरौल में संचालित महावीर बेनीफीकेशन प्राइवेट लिमिटेड (कोल वॉशरी) में कार्यरत सिक्योरिटी ऑफिसर व गार्ड के बीच अपने-अपने कार्यो में लापरवाही को लेकर वाद- विवाद के साथ आपस में मारपीट हो गई। देवहरा चौकी प्रभारी राम नारायण तिवारी ने बताया कि २६ नवम्बर की सुबह सिक्योरिटी ऑफिसर सकेन्द्र कुमार सिंह ने चौकी पहुंच लिखित शिकायत करते हुए बताया कि कोल वॉशरी में कार्यरत गार्ड अजीत दुबे तथा बृजेश शर्मा द्वारा ड्यूटी को लेकर वाद-विवाद करते हुए मेरे साथ मारपीट किए है। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अजीत दुबे तथा बृजेश शर्मा के खिलाफ धारा २९४, ३२३, ५०६, ३४ के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी, जिसके बाद २८ नवम्बर को दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर उन्हे जमानत मुचलके पर छोड दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR