Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

१९ नग पालतू पशु को बूचड खाने ले जाने पर पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपी फरार

मंगलवार, 28 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सकरा में अवैध रूप से ट्रक में भरकर १९ पालतू पशु भैस को बूचडखाने ले जाने की जानकारी गौ रक्षा प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद अनूपपुर द्वारा २७ नवम्बर की रात दी गई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने १९ नग भैंसो को जप्त कर अज्ञात आरोपी एवं चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक४५१/१७ धारा म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम १९५९ की धारा ४, ६, ६ग, ११ का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं चालक के खिलाफ पतासाजी की जा रही है। मामले में कोतवाली प्रभारी वीभेन्द्रु वेंकट टांडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पंकज मिश्रा गौर रक्षा प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद अनूपपुर द्वारा २८ नवम्बर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की २७ नवम्बर की रात्रि ग्राम सकरा में अवैध रूप से १९ नग भैंस ट्रक में लोड कर बूचड खाने ले जाया जा रहा था तभी विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्य कर्ताओ के पहुंचने पर ट्रक चालक १९ नग भैसों को छोडकर ीााग निकला।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR