Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

ब्रेकर में अनियंत्रित हुई बाईक से नीचे गिर कर महिला गंभीर घायल

मंगलवार, 28 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। जिला मुख्यालय के मध्य स्थित रेलवे फाटक के पास बने ब्रेकर पर मोटर साईकिल के अनियंत्रित हो जाने से सवार महिला नीचे गिर गई। जिसके कारण उसके सर पर गंभीर चोटे आई है। जानकारी के अनुसार २८ नवम्बर की सुबह ग्राम चिल्हारी से जिला चिकित्सालय मोटर साईकिल पर अपने बेटे के साथ आ रही महिला शांति बाई रौतेल पति कल्लू राम रौतेल रेलवे फाटक के पास स्थित ब्रेकर पर बाईक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण चलती बाइक से महिला नीचे गिर गई, वहीं महिला के सर पर लगी गंभीर चोट के बाद जहां आसपास के लोगो सहित राहगीरो की मदद से महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरो द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR