अनूपपुर। म.प्र. शिक्षक संघ जिला अनूपपुर इकाई अनूपपुर की बैठक जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में 12 नवम्बर रविवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विकासखंड एवं तहसील इकाई के साथ जिला इकाई के समस्त पदाधिकारियो की उपस्थित में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर अनुमोदित किया गया। जिला अंतर्गत समस्त विकासखंडो इकाइयो का निर्वाचन 26 नवम्बर को नियत कर सभी स्थानों के निर्वाचन हेतु प्रांतीय निर्देशानुसार प्रेक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया जाकर निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिले में संलग्नीकरण तत्काल समाप्त करने एवं पुष्पराजगढ विकासखंड अंतर्गत शिक्षकीय अमले के समस्त एरियस के तत्काल भुगतान कराने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक का संचालन जिला सचिव नरेन्द्र पटेल के द्वारा किया गया।
जिला इकाई निर्वाचन हेतु म.प्र. शिक्षक संघ की बैठक संपन्न
जिला इकाई निर्वाचन हेतु म.प्र. शिक्षक संघ की बैठक संपन्न
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें